मोटापा कम करने के उपाय: दिखिए सुंदर और फिट

मोटापा कम करने के उपाय: दिखिए सुंदर और फिट
मोटापा कम करने के लिए सबसे जरूरी है हमारे जीवन शैली पर सही ढंग से ध्यान देना। हमारे शरीर के मोटापे को  करने के लिए बहुत से उपाय है जैसे व्यायाम, सही खान-पान जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते है। आप अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन की सही मात्रा शामिल करें। आज कल वजन बढ़ना आम बात हो गयी है और कई लोग इसी कारण बहुत परेशान रहते है।  तो उनकी परेशानी को कम करने के लिए हम लाये है मोटापा कम करने के उपाय, जिसकी मदद से आप अपना बढ़ता वजन कम कर सकते है।

मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, थकान, जोड़ो और घुटनो में दर्द आदि समस्या होने लगती है। इन सभी समस्या को दूर करने के लिए आपको अपने बढ़ते वजन को कम करना होगा। हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती है जिनकी मदद से आप अपने वजन को कम कर सकते है। परन्तु सही जानकारी न होने के कारण हम उन चीज़ो से बिलकुल भी परिचित नहीं हो पाते है।

यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने वजन को कम करना होगा। क्यूंकि मोटापा शरीर को स्वस्थ नही अस्वस्थ बनाता है। जिस  दिन आपका वजन नियंत्रित हो जायेगा आप स्वस्थ महसूस करेंगे। तो आइये जानते है मोटापा को कम करने के आसान छोटे-छोटे घरेलु और बनाइये अपने आप को फिट।

जानिए मोटापा कम करने के लिए बेहतरीन उपाय

लाल मिर्च :- लाल मिर्च का सेवन करने से शरीर की मेटबॉलिज़म प्रक्रिया तेज़ होती है। और साथ ही यह आपके वजन को नियंत्रित करती है।

सौंफ :-

सौंफ आपके शरीर के मोटापे को कम करने मे बहुत सहायक है। यह एक बहुत ही असरदार घरेलू नुस्ख़ा है। यह आपको भूख को नियंत्रित करता है और साथ ही आपको पेट से सम्बंधित अनेको बीमारी से बचाता है।
दही :- दही का सेवन करने से शरीर को उर्जा मिलती है और यह आपके मोटापे को कम करने मदद करता है। इसमे मौजूद कैल्शियम और विटामिन फैट को कम करने मे मदद करता है।
Motapa Kam Karne ke Upay
व्यायाम:- व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिये। इससे आप अपना मोटापा जल्द ही कम कर पायेगे। व्यायाम में आप साइकिलिंग, रस्सी कूदना, रोज़ सुबह-शाम टहलना आदि। इस तरह नियमित व्यायाम से आप अपना वजन कम कर सकते है।

शहद :-
शहद को प्रतिदिन दिन मे एक ग्लास पानी के साथ लेने से भी मोटापा कम होता है। इससे शरीर का फॅट कम होता है। आप चाहे तो शहद के साथ नींबू और काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते है। इस मिश्रण को रोज़ सुबह खाली पेट पिए और देखिए कमाल।

सेब का सिरका :-
सेब का सिरका आपके वजन को कम करता है। इसको रोज़ सुबह पानी के साथ मिलकर पीने से बहुत लाभ होता है। यह आपके वजन को नियंत्रित करने मे बहुत मदद करता है।
स्वस्थ खानपान :-
स्वस्थ खानपान आपके शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। इससे आपका शरीर तन्द्रूस्त रहता है। मौसमी हरी सब्जी का प्रयोग ज़्यादा मात्रा मे करे। इससे आपको बहुत फायदा होगा और इससे आपको कैल्शियम  की मात्रा ही मिलेगी।
लौकी :-
लौकी हुमारे शरीर के मोटापे को कम करने मे बहुत फायदेमंद है। इससे आपके शरीर को पानी की मात्रा मिलती है और आपका चहेरा भी निखार जाता है।
ग्रीन टी का सेवन करे :-
ग्रीन टी एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है जिससे शरीर का फैट कम होता है।अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करेगे तो आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते है। इससे शरीर को सबसे ज़्यादा मात्रा मे पेरिफेनोल्स  मिलता है और जिससे हुमारे शरीर का फैट कम होता है।
Subscribe to