दाग रहित चेहरे के लिए अपनाये आसान ब्यूटी टिप्स

दाग रहित चेहरे के लिए अपनाये आसान ब्यूटी टिप्स

सुन्दर दिखना हर किसी की चाहत होती है। यदि आप भी सुन्दर दिखना चाहती है तो यह जरुरी नहीं की आप पॉर्लर जाये और महंगी चीज़ों का उपयोग करे। आप चाहे तो हमारे द्वारा दिए गए सिंपल ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips in Hindi) को अपनाकर भी सुन्दर और चमकदार दिख सकते है।

जिस तरह स्वस्थ और पौष्टिक आहार से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। ठीक उसी तरह आप अपने चेहरे को निखारने के लिए भी कुछ आसान तरीके अपना सकती है। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरुरी है की आप अपने चेहरे का सही ढंग से ख्याल रखे।

अक्सर आपने देखा होगा की हर किसी को अपने चेहरे को सुन्दर और खूबसूरत बनाना होता है। इसकी दौड़ में कई लोग अपने चेहरे पर न जाने कौन-कौन से क्रीम और पाउडर मलते रहते है, जिससे आपको कभी भी कोई साइड इफ़ेक्ट हो सकता है। इससे बचने के लिए हम लाये है कुछ आसान घरेलु उपाय, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे को निखार सकते है।

ब्यूटी टिप्स: चमकती त्वचा के लिए कुछ ख़ास टिप्स

  1. झुर्रियों को कम करने के उपाय: एक चम्मच शहद में दो चम्मच निम्बू का रास मिलकर लगाने से चेहरे पर आई हुई झुर्रिया कम होने लगती है। इस मिश्रण का रोज़ाना इस्तेमाल करने से चेहरे से झुर्रिया कम होने लगती है।
  2. चेहरे को निखारने के उपाय: जितना हो सके उतना पानी का सेवन करे। पानी से शरीर का सारा दूषित सत्व टॉयलेट व पसीने के द्वारा बहार निकल जाता है। जब शरीर में कोई गन्दगी ही नहीं रहेगी तो आपका चेहरा अपने आप निखर जायेगा।
  3. स्क्रबिंग के लिए उपाय: टमाटर का टुकड़ा लेकर आप अपने चेहरे पर हलके हाथों से मसाज करे। त्वचा को निखारने के लिए स्क्रबिंग बहुत ही जरुरी होती है। स्क्रब त्वचा की मृत त्वचा को हटाकर रोमछिद्र को बंद होने से रोकता है।
  4. ऑयली स्किन के लिए उपाय: यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो आप एक चम्मच निम्बू के रस में गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलकर लगाये। इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर होता है। और ऐसा करने से आपके चेहरे की Beauty बरक़रार रहेगी।
  5. डार्क सर्कल के लिए उपाय: आँखों के निचे के डार्क सर्कल से बचने के लिए आप चाहे तो बादाम के तेल में शहद मिलकर लगाये। इसे थोड़ी देर लगे रहने के बाद मसाज करे और बाद में धो ले। ऐसा करने के आपके चेहरे के डार्क सर्कल कम हो जायेगे।
Beauty Tips in Hindi

ब्यूटी टिप्स: घरेलु सामग्री से निखारे अपने चेहरे की रंगत

  1. शहद:- शहद का लेप आपके चेहरे के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसकी मदद से आप अपने चेहरे की खोई हुई रंगत को निखार सकते है। इसे अपने चेहरे आउट गर्दन पर लगाये ताकि आप अपने चेहरे को चमकदार बना सके। शहद आपके चेहरे के सारे ब्लैकहेड्स निकलने में मदद करेगा और आपकी त्वचा को कोमल बनाएगा।
  2. बेसन:- बेसन आसानी से पायी जाने वाली घरेलु इंग्रेडिएंट है, जिसको आप अपने चेहरे पर लगाने के बाद कमाल देख सकते है। यह सभी घरों में आसानी से पायी जाती है। आप चाहे तो बेसन में निम्बू और दूध मिलकर भी लगा सकते है। इससे आपके चेहरे को नई चमक प्राप्त होगी।
  3. चीनी का स्क्रब:- चीनी, ओलिव आयल और निम्बू का रास मिलकर आप एक स्क्रब तैयार कर सकती है। मुलायम त्वचा के लिए यह स्क्रब बहुत ही कारगर है। इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़े। इससे आपका चेहरे में निखार आ जायेगा।
  4. केसर:- केसर आपके चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। केसर को दही और थोड़ी सी क्रीम के साथ मिलकर लगाने से चेहरे की खोई हुई रंगत वापस आ जाती है। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सूखने तक लगे रहने दे और बाद में गरम पानी से धो ले और सूखे कपडे से पोछ ले।
  5. ज्यादा मात्र में पानी पिए:- पानी की कमी से आपकी त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। इसलिए जितना हो सके उतनी मात्र में पानी का सेवन करे और हमेशा तरोताज़ा रहे।
  6. संतरा खाए:- संतरा (ऑरेंज) आपके चेहरे को निखारने में बहुत मदद करता है। आप चाहे तो इसका जूस पीजिये या तो इसके छिलके को सुख कर इसका पेस्ट तैयार कीजिये। यह हर तरह की स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।
  7. फेसिअल करे:- महीने में एक या दो बार अपने चेहरे पर फेसिअल जरूर करे। अगर आप रोज़ भी ऐसा करते है तो आपका चेहरा यंग, चमकदार और फ्रेश दिखेगा।
ऊपर आपने जाने आसान ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips in Hindi), तो आज ही से इन् घरेलु उपाय की मदद से आप अपने चेहरे को निखारे और सुन्दर दिखे।

ब्यूटी से जुडी अधिक जानकारी के लिए देखे सौंदर्य और शैली...

Subscribe to