प्रेगनेंसी (Pregnancy) टिप्स: जानिए कैसे माँ और बच्चे को रखें स्वस्थ

प्रेगनेंसी (Pregnancy) टिप्स: जानिए कैसे माँ और बच्चे को रखें स्वस्थ

प्रेगनेंसी (Pregnancy) यह शब्द सुनते ही हर किसी के मन में एक नयी ख़ुशी और कुछ नए सपने नजर आने लगते है। यह ना केवल प्रेगनेंट महिला के लिए एक सपने जैसे है, बल्कि यह उससे जुड़े हर व्यक्ति के लिए किसी सपने से कम नही है। प्रेगनेंसी हर महिला के लिए बहुत ही नाजुक समय होता है। इस समय न केवल पैदा होने वाले बच्चे का पूरा ख्याल रखा जाता है, बल्कि इस समय उस महिला के स्वस्थ पर भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर भारतीय महिलाओ में प्रेगनेंसी को लेकर जागरता नही होती और उनके स्वस्थ पर कुछ खास ध्यान नही दिया जाता है। पर एक सवस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए जरुरी है की जननी भी अपने स्वस्थ का पूरा ख्याल रखे। इसके लिए उस महिला से जुड़े लोगो को महिला और बच्चे के स्वस्थ का पूरा ध्यान रखना होगा।

प्रेगनेंसी के समय सही बातो की जानकारी होना जरुरी है। तो आइये हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातो के बारे में बता रहे है, जिन्हे पढ़कर आप अपना और बच्चे दोनों का सही से ख्याल रख सकते है। तो पढ़िए प्रेगनेंसी (Pregnancy) टिप्स।

Pregnancy Tips in Hindi: रहे स्वस्थ और तंदरूस्

गर्भावस्था में कौन सा आहार कितनी मात्रा में लेना चाहिए इसकी अधिक जानकारी निचे दी गयीं है।

Pregnancy Tips in Hindi

कैलोरी (calories) का रखे ध्यान:

एक सामान्य महिला को प्रतिदिन 2100 calories को अपने आहार में शामिल करना चाहिए और Food and Nutrition Board के अनुसार एक प्रेगनेंट लेडी को सामान्य से 300 calories अधिक लेना चाहिए यानि प्रतिदिन गर्भवती महिला को 2400 calories का आहार करना चाहिए और साथ ही अपने आहार में बराबर मात्रा में Vitamins, Minerals की मात्रा लेनी चाहिए|

प्रोटीन (Proteins):

  1. प्रतिदिन 60-70m प्रोटीन्स लेना चाहिए|
  2. Proteins गर्भाशय, स्तनों तथा गर्भ के विकास के लिये महत्वपूर्ण है
  3. आखरी के 6 महीनो के दौरान करीब 1 किलोग्राम Proteins की आवश्यकता होती है।
  4. Protein युक्त आहार जैसे दूध, मूंगफली, पनीर, चिज़, काजू, बदाम, दलहन, मांस, मछली, अंडे आदि ले सकते है।

कैल्शियम (Calcium):

  1. प्रतिदिन 1500 -1600 मिलीग्राम Calcium ले।
  2. Calcium गर्भवती महिला और शिशु के स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिये जरुरी है।
  3. दूध और दूध से बने व्यंजन, दलहन, मक्खन, चीज, मेथी, बीट, अंजीर, अंगूर, तरबूज, तिल, उड़द, बाजऱा, मांस आदि में प्रचुर मात्र में Calcium पाया जाता है।

फोलिक एसिड (Folic Acid):

  1. पहले 3 महीने में  4mg Folic Acid प्रतिदिन ले और आखरी 6 महीने में 6mg Folic Acid लेना चहिये।
  2. प्रचुर मात्र में फोलिक एसिड लेने से गर्भपात होने की संभावना कम होती है।
  3. Folic Acid से उलटी भी कम होती है।
  4. दाल, राजमा, पालक, मटर, मक्का, हरी सरसो, भिंड़ी, सोयाबीन, काबुली चना, स्ट्रॉबेरी, केला, अनानास, संतरा, दलीया, साबुत अनाज का आटा, आटे कि ब्रेड आदि में Folic Acid प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

पानी (Water):

  1. पानी न केवल गर्भवती महिला के लिए जरुरी है, बल्कि ये हर व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी है।
  2. गर्भवती महिलाओ को प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी जरुर पीना चाहिए। और गर्मी के मौसम में 14-15 ग्लास पानी पीना चाहिए।
  3. साफ़ और सुरक्षीत पानी ही पिये। बाहर जाते समय अपने साथ साफ़ पानी साथ रखे|

आयोडीन (Iodine):

  1. Iodine सभी के लिए बहुत जरूर है, साथ ही ये शिशु के दिमाग के विकास के लिए बहुत जरुरी है।
  2. Iodine की सही मात्रा में सेवन न करने से मानसिक रोग, वजन बढ़ना और महिलाओ मे गर्भपात जेसी परेशानियां आ जाती है।
  3. Thyroid जैसी बड़ी बीमारी भी Iodine की कमी से होती है। इसलिए जरुरी है की प्रेगनेंसी के समय Iodine की सही मात्रा में सेवन किया जाये। और नियमित तोर पर Thyroid की जाँच करते रहना चाहिए।
  4. अनाज, दालें, ढूध, अंड़े, मांस आदि में Iodine पाया जाता है।

प्रेगनेंसी (Pregnancy) से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1. गर्भवती महिला को कच्चा दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. शराब के सेवन से भी बचें।
  3. हर 4 घंटे में कुछ खाने की कोशिश करे, ताकि अपना शिशु भूखा न रहे।
  4. चाय और कॉफी में प्रतिदिन 200 mg से अधिक caffeine की मात्र न ले।
  5. गर्म मसालेदार चींजे ज्यादा न खाए।
  6. अखण्ड अनाज से बने पदार्थ, अंकुरित दलहन, हरे पत्तेवाली साग भाज़ी, ग़ुड़, तिल आदि लोहतत्व से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  7. अंजीर का सेवन करे, इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है साथ ही इससे कब्ज़ की परेशानी दूर होती है।
  8. Vitamin और Iron की गोलिया डॉक्टर के परामर्श के अनुसार जरूर ले।
  9. बहार का खाना खाने से बचे।
  10. व्रत और उपवास न करे।

प्रेगनेंसी से जुडी अधिक जानकारी के लिए देखे गर्भावस्था और परवरिश

Subscribe to