जब प्यार हो एकतरफा - तो क्या करें, क्या ना करें

जब प्यार हो एकतरफा - तो क्या करें, क्या ना करें

प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है| हमने प्यार में डूबे लोगो की दीवानगी के कई किस्से सुने है| जैसे लेला- मजनू, रोमियो- जूलियट, हीर- रांझा आदि| इन्होने अपने प्यार के लिए कई मुसीबतों का सामना किया| भले ही किसी को खुद प्यार ना भी हुआ हो तब भी केवल इनकी कहानिया सुनकर भी आप महसूस कर सकते है की प्यार कैसा एहसास होगा|

हमने ऊपर जिन जोड़ो की बात की यह दोनों ही आपस में एक दूसरे से प्रेम करते थे और एक दूसरे के प्रति समर्पित थे| लेकिन यह जरुरी नहीं है की हर प्यार करने वालो के साथ ऐसा हो, की जिससे वो प्यार करे, वो भी उनसे प्यार करे|

दिल एक ऐसी चीज़ है, जो किसी पर भी आ सकता है, लेकिन जरुरी नहीं है की सामने वाले का दिल भी आप पर आ जाये| लेकिन इसके बावजूद भी सामने वाले के लिए प्यार खत्म नहीं होता| इसी सिचुएशन को एक तरफ़ा प्यार कहते है|

एक तरफ़ा प्यार में लोग सामने वाले को अपना बनाने की हर कोशिश कर डालते है| इसमें कभी कबार स्थिति इतनी गम्भीर हो जाती है की लोग प्यार के लिए जान दे भी देते है और ले भी लेते है| इसलिए ऐसे में खुद पर काबू रखना जरुरी है| आइये जानते है One Sided Love in Hindi, यहाँ आप ऐसी परिस्तिथि को सँभालने के तरीके जान पाएंगे|
 

One Sided Love in Hindi - जब हो एकतरफा प्यार

 

One Sided Love in Hindi

  एकतरफा प्यार का मतलब जब आप किसी के प्रति समर्पित हो पर सामने वाला नहीं, इसका मतलब यह नहीं की आप उसे भूल जाये| यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते है तो आपको उसे अपने दिल की बात कहने का पूरा हक़ है| क्या पता सामने वाला भी आपको पसंद करने लग जाये| इसके लिए आपको क्या करना होगा और क्या नहीं आइये जानते है:-  

दोस्ती करे

यदि आप भारत में रहते है तो अधिकतर हिंदी फिल्मों की कहानियो से आपको इतना तो समझ आ ही गया होगा की प्यार दोस्ती है| ज्यादातर आप प्यार उन्ही से करते है, जो आपके अच्छे दोस्त होते है| प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है| इसलिए यदि आप किसी से प्यार करते है और उसे प्रपोज करने का सोच रहे है तो Relationship Tips के अनुसार पहले दोस्ती का रास्ता अपनाएं और अच्छे दोस्त बने|  

पहल तो करनी होगी

सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपने प्यार का इज़हार करने में बहुत शरमाते है| अगर आपके साथ भी ऐसा है तो और आप हेलो, हाई के आगे नहीं बढ़ पा रहे है, तो फिर आप अपना प्यार पाने का सपना भूल जाये| आपको अपने अंदर थोड़ी हिम्मत लानी होगी| बहादुरी से सामने वाले को अपने दिल की बात कह दे, यदि आप इसे गुलाब के साथ और एक रोमांटिक Love Shayri के साथ कहे और भी बेहतर होगा|  

दबाव ना डाले

आप सामने वाले व्यक्ति के अच्छे दोस्त बन चुके है| आपने अपने दिल की बात भी उनसे कह डाली है| लेकिन फिर भी सामने वाले ने अभी तक आपका प्यार एक्सेप्ट नहीं किया है| तो इंतजार कीजिये, सामने वाले पर किसी भी तरह का दबाव ना डाले| क्योकि जरुरी नहीं है की सामने वाला आपसे प्यार करने लगा हो, हो सकता है की वो आपको केवल अच्छा दोस्त मानता/ मानती हो|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- क्या एक साथ दो लोगो से प्यार होना मुमकिन है?

 

खुद को कमतर ना आंके

ऐसा अक्सर देखा गया है की जब प्यार में इंकार हो जाता है तो लोग खुद को कम आंकने लगते है| यदि आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है तो इस नकारात्मकता को अपने अंदर से निकाल दे| यदि आप किसी से प्यार करते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन हां कभी भी अपने प्यार का नकारात्मक प्रभाव अपने पढ़ाई या करियर पर ना पड़ने दें। उनके बिना भी आपके जीवन में कई लोगो का जैसे माँ, बाप, दोस्त आदि का प्यार है|  

खुद को व्यस्त रखकर भूलने की कोशिश करें

जो कुछ भी हुआ उसमें ना आपकी कोई गलती थी, ना सामने वाली की| अगर आप उसकी न सुनने के बावजूद भी उसपर अपना प्यार थोपेंगे तो यह आपकी और सामने वाले की दोनों की खुशिया छीन लेगा| इसलिए दोनों की खुशी के खातिर जितनी जल्दी हो सके उसे भूल जाएं|

उसके अलावा भी आपके जीवन में बहुत कुछ है। उसे भूलाने के लिए खुद को काम में, पढ़ाई में या दोस्तों के साथ व्यस्त रखें, समय में इतनी ताकत है की यह हर जख्म को भर देता है।
 

नशे का सहारा गलती से भी ना ले

बहुत से लोग प्यार में इंकार सुनने के बाद फिल्मों की दुनिया की तरह नशा करने लग जाते है| आपको समझना होगा की वे केवल काल्पनिक कहानिया है| इसलिए गम दूर के नाम पर कभी भी नशे का सहारा ना लें। इससे आपको प्यार तो नहीं मिलेगा लेकिन हां आपकी जिंदगी जरूर ख़राब हो सकती है|   ऊपर आपने जाना One Sided Love in Hindi. यदि आपको भी एकतरफा प्यार है तो कोशिश जरूर करे, लेकिन अगर आपको अपना प्यार नहीं मिलता है तो सब कुछ भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करे| क्या पता आगे की राहों में इससे भी कोई और अच्छा आपके इंतजार में खड़ा हो|
Subscribe to