पेट और कमर की चर्बी घटाने में फायदेमंद है हलासन, जानिए इसकी विधि

पेट और कमर की चर्बी घटाने में फायदेमंद है हलासन, जानिए इसकी विधि

योग शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है, हम सभी इस बारे में जान चुके है| इसके फायदों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है, इसलिए हर कोई इसे अपना रहा है| भारत में नहीं अपितु पुरे विश्व के लोग इसे अपना रहे है| दूसरे देशो के लोग भी इसका अभ्यास करके इसके फायदों से लाभान्वित हो रहे है|

योग के अंतर्गत कई आसन आते है, उन्ही में से एक आसन है हलासन| जिस तरह पुराने समय में किसान खेत जोतने के लिए हल का उपयोग करते थे, हलासन को करते वक्त व्यक्ति के शरीर की मुद्रा भी इसी तरह बनती है| इसी कारणवश इस आसन का नाम हलासन दिया गया है|

अंग्रेजी में इस आसन को Plow Pose भी कहा जाता है| यह आसन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही यह आसन गर्दन को सीधा व लचीला बनाने में भी मददगार है| जो लोग वजन घटाना चाहते है उनके लिए भी यह आसन बहुत फायदेमंद है| इस आसन को करने की विधि और इसके लाभ जानने के लिए पढ़िए Halasana in Hindi.
 

Halasana in Hindi - जानिए हलासन की विधि, लाभ और सावधानियाँ

 

Halasana in Hindi

 

Halasana Steps in Hindi - हलासन को करने का तरीका

Halasana Yoga करने के लिए सबसे पहले तो किसी साफ व समतल स्थान का चयन करे और वहां चटाई या दरी बिछा लीजिए। इसके पश्चात जमीन पर पीठ के बल लेट जाइये| लेटने के बाद आपके दोनों पैर एक दूसरे से मिले हुए हो, एड़ी और पंजे को भी मिलाकर रखे|

दोनों हाथों की हथेलियां को जमीन पर रखे और दोनों कमर से सटी हुई होना चाहिए| इसे करते वक्त आँखे बंद रखे और मुंह उपर आसमान की तरफ होना चाहिए| अब धीरे धीरे करके अपने दोनों पैरों को उपर की और उठाने की कोशिश करे| एैसा करते वक्त पेट को सिकोड़ें और सांस को अंदर की और ले|

अब दिए गए चित्र के अनुसार, दोनों पैरों को सिर के पीछे लगाने कि कोशिश करें| पीठ और कमर को पैरों के साथ पीछे की तरफ मोड़ने के लिए हाथों का सहारा लें सकते है| लेकिन यदि आप अपने पैरो को उतना नहीं मोड़ पा रहे है तो अपनी क्षमता के अनुसार ही इन्हे मोंड़ें| कुछ दिन बाद आप इसे अच्छी तरह से कर पाएंगी|

हलासन की मुद्रा करते वक्त इस बात का ध्यान रखे की आपके घुटने मुड़ें नहीं| कुछ सेकण्ड्स उसी अवस्था में रहने के बाद वापस पहली अवस्था में आएं।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए योग से कैसे कर सकते है पीसीओएस की समस्या दूर

 

Halasana Benefits in Hindi - हलासन को करने के लाभ

  1. डायबिटीज के रोगियों के लिए यह आसन फायदेमंद है। यह मोटापा घटाने में भी मदद करता है|
  2. इस आसन का अभ्यास प्रतिदिन करने से मुख पर तेज आता है तथा चेहरा सुंदर व कान्तिमय बनता है।
  3. जिन लोगो को अनिद्रा और सरदर्द की समस्या है उन्हें इस आसन का अभ्यास करने से फायदा मिलता है|
  4. Halasana Benefits कई है| हलासन का अभ्यास करने से खाना सही से पचता है, तथा इसे नियमित रूप से करने पर कमर व पेट की चर्बी कम होती है।
  5. जो लोगो को अपने कार्य में बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पढता है| उन्हें इस आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए| यह आसन मनुष्य की प्रज्ञा तथा बुद्धि को बढ़ाता है।
  6. हलासन मेरूदंड के लिए अधिक लाभकारी है क्योकि इससे मेरूदंड लचीली होती है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी की डिस्क की मसाज हो जाती है।
  7. इस आसन को करने से शरीर सुडौल बनता है। इसलिए जो लड़कियां या महिलाएं पतली कमर चाहती है उन्हें इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए|
  8. इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मुलायम व लचीली बनती है| ऑफिस में घंटो कुर्सी पर बैठकर जॉब करने वालो को इस आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए|
 

हलासन में सावधानियाँ

  • हलासन करते वक्त इस बात का ध्यान रखे कि पैर तने हुए तथा घुटने सीधे रहें।
  • इससे शरीर बलवान और तेजस्वी बनता है तथा नाड़ीतंत्र शुद्ध बनता है।
  • जिन लोगो को गले या रीढ़ संबंधी कोई गंभीर रोग हो ऐसी स्थिति में यह आसन न करें।
  • हृदय रोग एवं रक्तचाप सम्बन्धी परेशानियों में भी इस आसन को करना मना होता है|
  • मासिक धर्म के समय और गर्भवती महिलाओं को इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए|
  • जिन लोगो को शरीर में दर्द जैसे कमर दर्द, गर्दन दर्द, हड्डी रोग आदि की समस्या है उन्हें इस आसन को नहीं करना चाहिए|
  • कुछ लोग इस आसन को करने के लिए पैरो को झटका देते है| किन्तु ऐसा ना करे पैरों को आराम से पीछे की तरफ ले जाएं झटका न दें।
  ऊपर आपने जाना Halasana in Hindi. यह आसन कई तरह से आपके लिए फायदेमंद है। इसलिए इस आसन को नियमित करना चाहिए। लेकिन हां हलासन को अपने शरीर की क्षमता अनुसार ही करें। और जो लोग मोटे हैं वे इस आसन को धीरे-धीरे करें।
Subscribe to