गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त वजन घटाने के उपाय

गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त वजन घटाने के उपाय

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की लाइफस्टाइल जैसे की खान पान आदि बदलने के कारण उनका वजन काफी बढ़ जाता है| दरहसल इस दौरान महिलाएं पोष्टिक आहार का सेवन बहुत ज्यादा करती है जैसे घी से बनी चीज़े आदि|

इसके अतिरिक्त जब महिला गर्भवती होती है तो उसके परिवार वाले भी उसे कुछ काम नहीं करने देते है| जिससे दिन प्रतिदिन वजन बढ़ते जाता है|

वैसे तो गर्भावस्था के दौरान वजन का बढ़ना बेहद सामान्य और अच्छी बात है| लेकिन यदि वजन आवश्यकता से अधिक बढ़ रहा है तो यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को न्योता देने जैसा है| ऐसे में आपको अपना वजन कम करना जरुरी है| लेकिन यदि इसे कम करने के लिए आप डायटिंग और ऊट पटांग कसरतो का सहारा ले रहे है तो ऐसा बिलकुल ना करे| इससे ना सिर्फ आपको बल्कि आपके पेट में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है|

इसलिए सही जानकारी से ही कोई भी कार्य करे| आइये जानते है Weight Loss during Pregnancy in Hindi. यहाँ दी गयी जानकारी आपको आपके वजन के बढ़ने और अधिक बढ़ गए वजन को घटाने में मदद करेगी|
 

Weight Loss during Pregnancy in Hindi - प्रेगनेंसी के दौरान वजन कम करे

 

Weight Loss during Pregnancy in Hindi

 

दिन में तीन बार टहले

गर्भावस्था के दौरान भले ही आपके परिवार वाले आपको काम ना करने देते हो| लेकिन आपको अपने शरीर की फिजिकल गतिविधियों पर ध्यान देना होगा| गर्भवती महिलाओं के लिए पैदल चलना सबसे आसान तरीका है| आप चलने के लिए सुबह, शाम और रात को खाना खाने के बाद का समय चुन सकती है| इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा, यह Best Way to Lose Weight है|  

बाहर की खाने की चीज़ो पर नियंत्रण

गर्भवती महिलाओं को कुछ न कुछ खाने का मन करता है और यह बहुत ही सामान्य बात है| लेकिन यदि आप अपने वजन पर नियंत्रण रखना चाहती है तो चॉकलेट, मिठाई, आइसक्रीम आदि से दुरी बना ले| यह सभी चीज़े मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है| आप चाहे तो कभी कभी इन्हे खा सकते है|  

बिना मलाई वाला दूध

गर्भवती महिलाओं को दूध का सेवन बहुत करवाया जाता है| ऐसा माना जाता है की इससे होने वाला बच्चा गोरा जन्मता है| लेकिन यदि आपका वजन ज्यादा है तो आप दूध का सेवन तो करे किन्तु उसमे से मलाई बिलकुल अलग कर ले| साथ ही चाय और कॉफी का सेवन ना करे|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए गर्भावस्था के 9 महीने में होने वाले बदलाव की जानकारी

 

खूब सारा पानी पिएं

गर्भवती महिलाओं को कभी भी प्यासा नहीं रहना चाहिए। पानी की पूर्ति सही से ना होने पर भी वजन बढ़ने लगता है| इसलिए वजन को नियंत्रित रखने के लिए और शरीर को रिफ्रेश रखने के लिए खूब सारा पानी पिए|  

फलों और सब्जियों का सेवन

आप शायद नहीं जानते होंगे किन्तु ताज़े फल और सब्जियों का सेवन करने से भी वजन नियंत्रित रहता है| पोषक तत्वों से भरे होने के कारण इन्हे पूर्ण आहार माना जाता है| आप इसे कच्चा या पकाकर अपने अनुसार सेवन कर सकती है|  

व्यायाम करे

व्यायाम करके भी आप अतिरिक्त बढे हुए वजन को घटा सकते है| लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है की आप जिम जाना शुरू कर दे| आपको वो व्यायाम करना है जिसकी सलाह आपको चिकित्सक देते है| चिकित्सक द्वारा सलाह किये गए व्यायाम से आपके शरीर का रक्तसंचार सुधरता है और आपका वजन नहीं बढ़ता|  

अन्य बाते इन्हे भी जानिए:-

  1. गर्भावस्था के दौरान अल्कोहल के सेवन से बचें, क्योंकि ये मां और भ्रूण दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  2. यदि आप Weight Loss in Pregnancy की बात करें तो, इस बात का ध्‍यान दें कि आप जो भी खा रहे है वह बिल्‍कुल संतुलित हो, जिसमें फल, सब्‍जियां और डेयरी उत्‍पाद हो।
  3. होल ग्रेन का सेवन करें: ब्राउन और बासमती चावल, जाई, फाफरा, जौ होल ग्रेन के कुछ उदहारण हैं।
  ऊपर आपने जाना Weight Loss during Pregnancy in Hindi. यदि आपका वजन हद से ज्यादा बढ़ गया है तो इससे आपको प्रसव के समय कई मुश्किलें खड़ी हो सकती है| इसके लिए आहार विशेषज्ञ से मिलें। वे आपको सलाह देंगे कि आपको गर्भावस्था में किस प्रकार के आहार का सेवन करना चाहिए| इसके अतरिक्त जितना हो सके चलने का प्रयास करें, और ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो अधिक से अधिक समय आपको अपने पैरों पर रखे।
Subscribe to