जानिए प्राकृतिक प्रसव (नार्मल डिलीवरी) के लिए कुछ उपाय

जानिए प्राकृतिक प्रसव (नार्मल डिलीवरी) के लिए कुछ उपाय

माँ बनना हर महिला के लिए बेहद ही खुशी का पल होता है| बच्चे का जन्म भगवान की ऐसी देन है, जिसका सारा परिवार बेसब्री से इंतजार करता है। और कोई इंतजार करे भी क्यों ना घर में नए मेहमान की आहट से बड़ी खुशखबरी भला कोई हो सकती है|

किन्तु आजकल की बदलती जीवनशैली में ना ही व्यायाम के लिए किसी के पास समय है और ना ही सही तरीके का खान पान है| इसके चलते आज सामान्य और सेहतमंद तरीके से बच्चे को जन्म देना आसान नहीं है|

भले ही आज के मार्डन जमाने में बच्चे को ऑपरेशन के जरिये भी जन्मा जा सकता है| लेकिन फिर भी गर्भवती महिलाएं सिजेरियन डिलिवरी करवाना ना मंजूर ही करती है| सिजेरियन डिलिवरी करवाने से आपको बहुत सारी बातो का ख्याल रखना पड़ता है, इसमें खर्चा भी बहुत आता है, ऊपर से स्‍ट्रैच मार्क्‍स जैसी समस्‍या भी पीछा नहीं छोड़ती|

इसलिए नार्मल डिलिवरी करवाना एक बेहतर विकल्प है| पर क्या आप जानते है की जब प्रसव प्रक्रिया शुरू होती है, तो असहनीय दर्द होता है| लेकिन कुछ ऐसे तरीके है जिससे प्रसव की प्रक्रिया को कम दर्द वाला बनाया जा सकता है| इस लेख में हम आपको Pregnancy Tips for Normal Delivery in Hindi के बारे में बताएँगे, जिसकी मदद से डिलिवरी ‌सेहतमंद तरीके से होगी और सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी|

Pregnancy Tips for Normal Delivery:नार्मल डिलिवरी में मददगार है यह बाते

Normal Delivery in Hindi

व्यायाम है जरुरी

अगर आप वाकई नार्माल डिलिवरी चाहती है तो व्यायाम जरूर कीजिये| आपने अक्सर देखा होगा की गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को काम नहीं करने दिया जाता है और आराम करने को कहा जाता है| यह बात सही तो है, गर्भवती स्त्री को आराम तो करना चाहिए, लेकिन थोड़ी बहुत चहल पहल भी जरुरी है|

अगर आप व्‍यायाम करते है तो नार्माल डिलिवरी के चान्सेस बढ़ जाते है| आप चाहे तो कोई फिटनेस सेंटर ज्वाइन करले, जहा गर्भवती स्त्रियों को व्यायाम करवाया जाता हो| इसके अलावा सुबह- शाम टहलने जाने से भी फायदा मिलता है| और आप चाहे तो घर के छोटे मोटे काम भी कर सकती है|

योगासन बेहद फायदेमंद

योगासन करने से भी डिलिवरी सेहतमंद तरीके से होती है| यहाँ जानिए कुछ Yoga During Pregnancy जिन्हें गर्भावस्था में करने से नॉर्मल डिलिवरी में मदद मिलती है|

सुख भद्रासन - इस आसान को करने से यूटेरस की माश्पेसिया लचीली बन जाती है और कमर भी मजबूत बनती है|

सहज पश्चिमोत्तानासन - इस आसान को करने से गर्भवती महिलाओ को तनाव से राहत मिलती है| इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कमर दर्द कम होता है और मांसपेशियां लचीली होती है|

सहज वक्रासन - गर्भावस्था में शुगर के स्तर को सामान्य रखने के लिए सहज वक्रासन एक लाभदायक आसान है| इस आसान को करने से कमर की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है|

पोषक तत्वों से भरपूर खाना

गर्भावस्था के दौरान सिर्फ भूख मिटाने के लिए खाना खाने से काम नहीं चलता| ऐसे आपको ऐसे सेवन करने की जरुरत है जिससे की आपको ताकत और पोषण मिल सके| इसलिए आपके डॉक्‍टर ने जो कुछ भी खाने को आपसे कहा है उसे जरुर खाएं| प्रेगनेंसी में आयरन और कैल्‍शियम की बहुत जरुरत पड़ती है इसलिए जितना भी हो सके अपने आहार में इसे जरुर शामिल करें। नारियल खाना भी आपके लिए फायदेमंद है|

आप यह भी पढ़ सकते है:- Weight Loss After Pregnancy: गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के तरीके

डिलीवरी से सम्बंधित किताबे पड़े

गर्भावस्था और प्रसव को लेकर सभी प्रकार की जानकारी इकट्ठा करना भी फायदेमंद है| इसके लिए किताबे पढ़ना अच्छा विकल्प है| किताबे पड़ने से आप नेचुरल बर्थ के बारे में जान सकेंगे| आपको किताबो में कई जानकारिया मिलेंगी जिससे आप अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रख पाये| और साथ ही आप उन महिलाओं के अनुभवों को भी जान सकेंगी जिन्होंने नार्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया है।

Pregnancy Tips: अन्य बाते इन्हे भी जाने

  1. नार्मल डिलीवरी होने के लिए घर में बैठे से रहने से काम नहीं चलेगा| रोज सुबह, शाम और रात को खाने के बाद टहलने की आदत डाले|
  2. क्या आप जानते है की शिशु एक तरल पदार्थ की झोली में रह कर बड़ा होता है। इसे एमनियोटिक फ्लयूड कहा जाता है| इससे बच्‍चे को ऊर्जा मिलती है। इसलिए Normal Delivery के लिए गर्भवती महिला को रोजाना 8 से 10 ग्‍लास पानी जरूर पीना चाहिए|
  3. बच्चे को जन्म देने के लिए शरीर ताकतवर होना जरुरी है| अगर आप कमजोर हैं या आपमें खून की कमी है तो यह कदम आपके लिए बहुत मुश्किल होगा| बच्चे को जन्म देते वक्त बहुत पीड़ा सहन करनी पड़ती है| इसलिए आपका स्वस्थ रहना जरुरी है| इसलिए अपना ख्याल अच्छे से रखे|
Subscribe to