जानिए आखिर क्यों होता है प्यार में धोखा

जानिए आखिर क्यों होता है प्यार में धोखा

प्यार एक खूबसूरत रिश्ता है| यह एक ऐसा एहसास है जिसका सिर्फ जिक्र भी किया जाये तो पूरी जिंदगी कम पड़ जाती है| पर यदि इसी रिश्ते में धोखा मिल जाये तो इंसान का इस शब्द से विश्वास ही उठ जाता है| वो सामने वाले से नफरत करने के बजाय खुद से नफरत करने लगता है और उदास हो जाता है|

यह बात सच है की प्यार में धोखा खाने के बाद जिंदगी रूठी सी लगनी लगती है| कुछ लोग तो इतने नासमझ होते है की अपनी जान भी दे देते है| लेकिन यह गलत है एक रिश्ते के खत्म होने से क्या हमारे सारे रिश्ते ख़त्म हो जाते है|

क्या आपने कभी सोचा है कि लोग प्यार में धोखा क्यों खाते हैं? या फिर उन्हें प्यार में बेवफाई क्यों सहनी पड़ती है? कई बार तो ऐसा होता है की इंसान के गलत होने के कारण उनका रिश्ता टूट जाता है| पर कई बार तो पुरे दिल से रिश्ता निभाने पर भी धोखा मिलता है| आइये आज के लेख में जानते है क्यों मिलता है Pyar me Dhoka.
 

Pyar me Dhoka: इन कारणों से प्यार में धोखा देते है लोग

 

Pyar me Dhoka

 

नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण

नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण के कारण भी लोग धोखा दे देते है| इस कारणवश धोखा देने की प्रवृत्ति पुरुषों में ज्यादा होती है| पुरुष दूसरी महिलाओं से बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं| उन्हें नए रिश्ते बनाने में बहुत रोमांच एवं आनंद आता है| जिससे वो अपने पुराने साथी को धोखा दे देता है|

ऐसा नहीं है की पुरुष ही नयापन चाहते है| कई महिलाएं भी दूसरे मर्दो के प्यार में पड जाती हैं। कभी कभी महिलाएं अपने साथी को सबक सिखलाने के लिए भी ऎसा कदम उठाती हैं।
 

जरूरत से ज्यादा ख्याल रखना

कुछ लड़को की आदत होती है की वो लड़कियों का जरुरत से ज्यादा ख्याल रखने लगते है| लेकिन लड़कियों को ये ख्याल करना बंधन लगने लगता है|  हर लड़की अपने तरीके से जिन्दगी जीना चाहती है| यह सच है की उसे प्यार चाहिए होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा केयर उसे इरिटेट करने लगता है| इस कारण भी बहुत सी लड़कियां अपना रिश्ता खत्म कर देती है|  

घर में ख़ुशी ना मिलने के कारण

आपको शायद जानकर आश्चर्य हो लेकिन घर में खुशी न मिलने पर भी लोग धोखा देने लगते है| एक किये गए ऑनलाइन सर्वेक्षण में पाया गया कि 55 प्रतिशत लोग ऎसे थे जिन्होंने यह कहा कि उनके रिश्ते अच्छे थे पर वो घर पर पूरी तरह से खुश नहीं थे| इसलिए उन्होंने अपनों के साथ धोखा करके बाहरी लोगों के साथ रिश्ते बनाए।

वही 35 प्रतिशत महिलाओं ने भी भी यह स्वीकार किया कि जो अपने घर से दुखी हैं उन्होंने अपने पति के साथ धोखा किया है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- क्या ब्रेकअप ने तोड़ दिया आपका दिल, तो ऐसे संभाले खुद को

 

झूठ से रिश्ते की शुरुआत करना

कुछ लोग नए संबंधों के दौरान अपनी व्यक्तित्व को रहस्यमय बनाए रखते है| वे शुरुआत में अपने साथी को सब झूठ झूठ बताते है| और जैसे ही सामने वाला व्यक्ति उनसे प्यार करने लगता है वे उसे धीरे धीरे सच बताते है| इस कारणवश भी सामने वाला व्यक्ति रिश्ते खत्म कर देता है| इसीलिए नए रिश्ते की शुरूआत कभी भी झूठ से ना करें|  

बोरियत दूर करने के लिए

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर से बोर हो जाते हैं। ऐसा नहीं है की उनके पार्टनर अच्छे नहीं होते बल्कि| बल्कि कुछ लोग ऐसे ही होते है जो हर चीज से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं| फिर भले ही वो रिलेशनशिप हो या कुछ और| अपनी बोरियत को दूर करने के लिए ये लोग सामने वाले को धोखा देने से एक पल नहीं सोचते|  

प्यार को समझते है खेल

Relationship Experts के अनुसार कुछ लोगो को धोखा देने के लिए किसी कारण की जरुरत नहीं होती है| वो लोग इस चीज को बस एक खेल की तरह लेते हैं। ऐसे लोगो के लिए अपने पार्टनर की फीलिंग्स मायने नहीं रखतीं है। उन्हें अपने पार्टनर के होते हुए भी किसी और के साथ हमबिस्तर होने में मजा आता है।  

रिश्‍ते में ताजगी न रहना

शादी के कुछ समय बात कुछ लोग अपने रिश्ते के लिए कुछ नहीं करते| इसलिए रिश्‍ते में जब ताजगी समाप्‍त हो जाती है तो वह समय के साथ मुरझा जाता है। कई बार पति-पत्‍नी को लगता है कि उनके रिश्ते में तालमेल की कमी हो गई है। और उनके बीच अब रोमांस की जगह नही है। ऐसे में वो नए साथी को तलाशने लगते है|  

सेक्‍स लाइफ

यदि किसी कपल के बिच सेक्स लाइफ अच्छी नहीं है तो यह भी धोखा देने का सबसे बड़ा कारण बन जाता है| इसका सबसे गहरा प्रभाव पुरूष के मन पर पड़ता है और वह दूसरी स्‍त्री के बारे में सोचता है। और बहुत से मामलो में तो यदि आपकी सेक्स ड्राइव आपके पार्टनर से ज्यादा है, या फिर कम है तो भी, दोनों ही सूरतों में आपका पार्टनर अपनी सेक्स ड्राइव के मुताबिक दूसरा पार्टनर तलाशना शुरू कर सकता है।   ऊपर आपने जाना क्यों मिलता है Pyar me Dhoka. यदि आप भी किसी रिश्ते में और चाहते है की आपको धोखा ना मिले तो ऊपर दिए गए बिंदुओं पर अमल करे| किसी भी रिस्ते को आगे ले जाने के लिए उसमे प्यार बनाए रखे और कभी अपने रिश्ते में बोरियत को जगह ना लेने दे|
Subscribe to