जानें हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण और करे इसका बचाव

जानें हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण और करे इसका बचाव

हृदय हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। यह छाती के मध्य में, थोड़ी सी बाईं ओर स्थित होता है। हमारे शरीर के स्वस्थ रहने के लिए इसका सही काम करना बहुत जरुरी है| या फिर हम यह कहे की ह्रदय के स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर का स्वस्थ होना जरुरी है| दोनों ही बाते एक दूसरे की पूरक है|

यदि हम ह्रदय की बात करे तो यह एक दिन में लगभग एक लाख बार एवं एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है। हमारे ह्रदय के अंदर मांसपेशिया होती है जिन्हे कार्य करने के लिए संतुलित आहार और ऑक्सीजन की जरुरत होती है|

आप यह बात जान ले की यदि एक या अनेक आर्टरी भी रुक जाती है तो हृदय की कुछ मांसपेशियों को आहार और ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है| ऐसी स्तिथि में दिल का दौरा पड़ता है| दिल का दौरा जिसे अंग्रेजी में हार्ट अटैक कहा जाता है इसके कारण कई मौते होती है|

दिल का दौरा एक आपातकालीन स्थिति है। लेकिन क्या आप जानते है की दिल का दौरा पड़ने पर यदि पहले 15 मिनट में ही उपचार कर लिया जाये तो मरीज की जान आसानी से बचाई जा सकती है| किन्तु यदि उपचार में 12 घंटे लग गये तो एंजीयोप्‍लास्‍टी भी किसी काम की नहीं है| इसलिए आज के लेख में हम आपको बता रहे है Heart Attack Symptoms in Hindi. इस समस्या का पूर्वानुमान आपको एक बड़े स्वास्थ्य संकट को रोकने में मदद कर सकते है|
 

Heart Attack Symptoms in Hindi: दिल के दौरे के लक्षण

 

Heart Attack Symptoms in Hindi

  पहले के समय में 40 की उम्र के बाद ही ऐसे लक्षण दिखाई देते थे| लेकिन आजकल की अनियमित जीवनशैली के कारण 20 से 25 साल के युवा भी इससे परेशान है| यदि आपके आस-पास किसी को दिल का दौरा पड़ रहा हो तो क्या आप उसके लक्षणों को समझ सकेंगे? आपका जवाब ना ही होगा| वक्त रहते इस पहचानने के लिए पढ़े Symptoms of Heart Attack in Hindi.  

अचानक सीने में दर्द

सीने में दर्द होना हार्ट अटैक का प्रनुख लक्षण है| सीने में भारीपन लगना दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है| ऐसी स्तिथि में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए|  

बिना कोई काम करे पसीना आना

दिल का दौरा पड़ने की स्तिथि में व्यक्ति को बहुत अधिक पसीना आने लगता है। दरहसल नर्वस सिस्टम के ज़्यादा एक्टिव होने के कारण पसीना आता है। मेडिकल में इस स्थिति को डाइफरीसिस के रूप में जाना जाता है। जब भी कोई व्यक्ति तेज़ दर्द का अनुभव करता है, तो कुछ हार्मोन्स निकलते हैं, रक्त चाप और हृदय दर ऊपर चली जाती है जिसके चलते पसीना आता है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- दिल को दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

 

पेट में दर्द के साथ जलन

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और जलन होना भी इसका एक लक्षण है| लेकिन कई बार व्यक्ति एसिडिटी और दिल में चुभन के साथ कंफ्यूज हो जाता है। कई बार इसमें मतली भी आती है|  

आँखों के सामने अँधेरा जाना

यदि हम मधुमेह से पीड़ित रोगियों की बात करे तो इनमे तेज़ दर्द की बजाय पसीना आना, दिमाग में हल्कापन लगना और या फिर कुछ सेकेंड के लिए अंधेरा छा जाना आदि सामान्य लक्षण हैं।  

सामान्य कमजोरी

आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन कुछ महिलाओं में उपरोक्त में से एक भी लक्षण नहीं दिखते। इन्हे बस सामान्य कमजोरी होती है| जिन पर ध्यान ना दिए जाने और उपचार न होने की स्थिति में मुसीबत खड़ी हो जाती है|  

इन लक्षणों को भी जानिए:-

  • पैरों में सूजन
  • बहुत ज़्यादा पसीना आना
  • कभी भी चक्कर आ आना
  • त्वचा पर चकत्ते पड़ना
  • लगातार सूखी खांसी रहना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • घुटन या अत्यधिक दबाव महसूस होना
  • ठंडा पसीना, उबकाई या सर घूमना
  • थकान, पीलापन, चिंता आदि
  • दर्द, सुन्नता, कमजोरी
  • जबडे में भी दर्द और भारीपन
  • पैर या हाथों का ठंडा पडना आदि
 

हार्ट अटैक आने पर क्या करे?

  1. दिल का दौरा पड़ने पर सबसे पहले आपको बिना देरी किये मेडिकल हेल्प के लिए कॉल करना चाहिए| बिना किसी जानकारी के खुद से इससे निपटने की कोशिश ना करे|
  2. व्यक्ति को पीठ के बल सीधा लेटने के लिए कहें, उसके कपड़ों को ढीला करे, हवा आने की जगह छोड़े और उसे लम्बी सांस लेने के लिए कहें।
  3. अगर व्यक्ति को सांस नहीं आ रही, तो उसे ऑक्सीजन देने की कोशिश करें।
  ऊपर आपने जाना Heart Attack Symptoms in Hindi. कई बार चीजों को सामान्य समझकर अनदेखा कर दिया जाता है जिससे इलाज में देरी होकर ह्रदय को क्षति पहुंचती है| इसलिए यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि बहुत-सी जान बचाने वाली दवाएं हार्ट अटैक से निपटने में मदद करती हैं| लेकिन जरुरी है की उन्हें पहले लक्षण दिखने के एक से दो घंटे के बीच ले लिया जाए| इसलिए उपरोक्त लक्षणों को ठीक से पहचाने| उस पर काबू पा लेना कई जान बचाने में मददगार है|
Subscribe to