घर पर आसानी से करे प्रेगनेंसी टेस्ट और जानें आप गर्भवती है या नहीं?

घर पर आसानी से करे प्रेगनेंसी टेस्ट और जानें आप गर्भवती है या नहीं?

माँ बनने का एहसास हर महिला के लिए खास होता है| जब किसी महिला को गर्भवती होने के कोई भी लक्षण दिखाई देते है तो महिला उसकी पुष्टि करने के लिए उत्सुक हो जाती है| जैसे की मासिक धर्म का रुक जाना भी इसकी एक निशानी है| ऐसे में आप जरूर जानना चाहेगी की आप प्रेगनेंट है या नहीं?

इसके लिए आपको चिकित्सक के पास जाने की जरुरत भी नहीं है| आप बिना किसी टेंशन के घर बैठे भी इसका पता लगा सकती है| आजकल बाजार में कई ऐसे उपकरण मौजूद है जो आपको इसका पता लगाने में मदद करते है|

आपको बस इसके लिए किसी भी केमिस्ट से प्रेगनेंसी टेस्ट किट खरीदनी है| फिर क्या जब इसके माध्यम से जब सुनिश्चित हो जाये की आप प्रेगनेंट है तो फिर आप चिकित्सक के आदेशनुसार प्रयोगशाला में टेस्ट करवाकर कन्फर्म कर सकती है| तो आइये जानते है Pregnancy Test at Home in Hindi की विस्तृत जानकारी|
 

Pregnancy Test at Home in Hindi: घर पर करे गर्भावस्था का परीक्षण

 

Pregnancy Test at Home in Hindi

 

कब करे घर पर टेस्ट?

प्रेगनेंसी टेस्‍ट स्ट्रिप्‍स के सही परिणाम किसी भी महिला को उसके मासिक धर्म रुकने के एक हफ्ते बाद मिलते है| इसके अतिरिक्त और सटीक परिणाम जानने के लिए गर्भावस्था का परीक्षण सुबह के समय करे| दरहसल इस समय यूरिन बहुत कॉन्सेंट्रेटेड होता है। जिससे गर्भावस्था परीक्षण 99 प्रतिशत सही होता है।  

कैसे पता लगता है की आप गर्भवती है

प्रेगनेंसी टेस्ट स्ट्रिप्‍स की मदद से मूत्र में मौजूद एचसीजी (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) का पता लगाया जाता है। यदि आपके मूत्र में यह मौजूद है तो इसका तात्पर्य है की आप गर्भवती हो चुकी हैं। लेकिन हां परीक्षण से पहले स्ट्रिप के पैक पर दिए गए दिशा-निर्देश ठीक तरह से पढ़ लेना चाहिए, इसके बाद ही टेस्ट करना चाहिए| सही परिणाम के लिए घर पर किया जाने वाला टेस्‍ट हमेशा सुबह उठने के बाद ही कर लेना चाहिए|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी पत्नी का ख्याल कैसे रखें?

  जब टेस्ट हो पॉजिटिव: जब भी कोई महिला घर पर ही किट के प्रयोग से गर्भावस्था का परिक्षण करती है और अगर परिणाम सकारात्मक आता है| तो उसे इस बात की पुष्टि के लिए एक बार चिकित्सक के पास जांच के लिए अवश्य जाना चाहिए| क्योकि ज्यादातर गर्भपात पहले महीने में ही होते है| इसके अतिरिक्त गर्भवती स्त्री को पहले महीने से ही अपना ख्याल रखना होता है|

वैसे तो यदि सामान्य Pregnancy Symptoms जैसे उल्टी होना, पीठ में दर्द, पीरियड्स का मिस होना, किट द्वारा एचसीजी हार्मोन ढूंढ लिए जाना आदि हो, तो परिणाम पॉजिटिव ही होता है|
 
जब टेस्ट हो निगेटिव: कई बार ठीक से नहीं किये जाने पर या फिर जल्दबाजी में प्रेगनेंसी टेस्ट किट का प्रयोग करने पर इसके परिणाम नेगेटिव आते है| ऐसी स्तिथि में आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है| आप दोबारा करीब 72 घंटे के बाद फिर टेस्ट करके परिणाम देख सकती है|

कुछ महिलाएं समय से पहले ही टेस्ट किट का प्रयोग करती है जिस कारण जांच का परिणाम निगेटिव आता है। गर्भवती होने के लगभग दस दिन के पश्चात प्रेगनेंसी किट का प्रयोग किया जाए तो परिणाम सटीक होते हैं। और कई बार तो गर्भावस्था जांच किट भी सही परिणाम नहीं दे पाती है जिसके चलते गलत परिणाम निकल सकते हैं|
 
नोट:-  यदि आपके पीरियड्स नहीं आ रहे है| इसके बावजूद भी Home Pregnancy Test Kit में नकारात्‍मक परिणाम आ रहे है तो आपको तो तुरंत स्‍त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए| यदि वो सलाह दे तो प्रयोगशाला में टेस्‍ट कराएं।
 

क्या घर में प्रेगनेंसी टेस्ट करना मुश्किल है

आप बिना चिकित्सक की सलाह के भी घर में गर्भावस्था परीक्षण करने के लिए किट खरीद सकती है| इसे घर में आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको उसपर दिए गए निर्देशों का पालन सावधानी पूर्वक करना होगा| सही तरीके और समय पर करने से यह सफल साबित होता है| आप अपने मूत्र का परीक्षण इन तरीकों से कर सकते हैं -  
  1. अपने यूरिन में स्पैचुलर को पकड़ कर रखें। और फिर यूरीन की दो-तीन बूंदें स्पैचुलर की मदद से लेकर टेस्ट किट स्ट्रिप पर डाले|
  2. या फिर साफ कंटेनर में यूरिन को इकट्ठा करें और उसमें स्ट्रिप डालकर उसकी रीडिंग को चेक कर सकती हैं।
यदि आप गर्भवती है तो आपको टेस्ट स्ट्रिप में दो कलर्ड लाइंस नजर आएंगी। इन दो लाइन में से पहली कंट्रोल लाइन है जो हमेशा ही कलर्ड रहती है वही दूसरी वाली टेस्ट लाइन है, जिसमें रीडिंग लेने के पश्चात यदि स्ट्रांग कलर्ड लाइन नजर आती है, तो समझा जाता है कि परिणाम सकारात्मक है|   ऊपर आपने जाना Pregnancy Test at Home in Hindi. डॉक्टर्स की माने तो स्ट्रिप से टेस्ट लेने पर कभी-कभार यह टेस्ट लाइन बहुत हल्की नजर आती हैं जिससे प्रेगनेंसी की सही जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में चिकित्सक ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहते है| इसके जरिए प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है। वैसे तो आप चाहें तो 72 घंटे बाद फिर होम किट से प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं।

 

Subscribe to