क्या एक साथ दो लोगो से प्यार होना मुमकिन है?

क्या एक साथ दो लोगो से प्यार होना मुमकिन है?

संसार मे सबसे सुन्दर और पवित्र रिश्ता होता है प्यार का| प्यार एक ऐसा शब्द है जिसमे छल, कपट और द्वेश के लिए कोई जगह नहीं है फिर वो प्यार पति पत्नी का हो या प्रेमी प्रेमिका का| दोनों ही एक दूसरे के पूरक है| वक्त के साथ इस प्यार के मायने भी बदलते जा रहे है| जहां पहले प्यार को जीवन की महत्वता से जोड़ा जाता रहा है| उसी प्यार को 21वी सदी में कई नाम दिए गए जैसे Triangle Love, लिव इन रिलेशनशिप आदि|   फ़िल्मी इतिहास में तिहरी मोहब्बत पर कई किस्से और कहानियां है| लव ट्रायंगल पर हमेशा से ही फिल्में बनती आ रही है, फिर भी यह विषय पुराना नहीं हुआ| लव ट्रायंगल ऐसा विषय है जिसे फिल्मों से आम लोगों तक आने में जरा भी समय नहीं लगा| पिछले कुछ वर्षों से त्रिकोणीय प्रेम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है|   प्यार का रिश्ता सभी रिश्तों में सबसे अहम होता है लेकिन तब क्या जब यह दिल एक नहीं दो लोगो के लिए धड़कने लगे| आप सोच रहे होंगे क्या यह हकीकत है, जी हां यह सो फीसदी सत्य है| यह बिलकुल मुमकिन है कि एक रिश्ते में होते हुए भी आपको किसी दूसरे इंसान से बेहद प्यार हो जाएं| यह कैसे और कब होता है? आइये जाने Triangle Relationship in Hindi.

 

आइये जानते है Triangle Relationship in Hindi के कारण:

 

Triangle Relationship in Hindi

 

दिल पर किसी का बस नहीं होता| यह बहुत चंचल होता है लेकिन कभी-कभी यह चंचलता हमें ऐसी मुसीबत में डाल देती है जिसे हम जानकर भी अनदेखा कर देते है| Relationship Triangle एक बहुत ही पेचीदा मामला है, आइये कोशिश करते है इस रिश्ते को जानने और समझने की-

 

1. किसी भी महिला या पुरुष के मन में एक ही समय में किसी ओर के लिए प्रेमाभाव हो सकता है| यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी ज़िंदगी कैसी चल रही है|   2. त्रिकोणीय प्रेम का एक कारण यह भी होता है, जब आपका आपके रिश्ते पर से भरोसा उठ जाता है और आप एक नए रिश्ते में बंधने की कोशिश करते है| जब ऐसे मुश्कित हालात सामने होते है तो यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है की यह प्यार हे या महज आकर्षण|   3. कई बार यह भी होता है कि हम किसी से बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाते है और हमारे मन में उसके प्रति प्रेम का भाव उत्पन्न हो जाता है|

 
4. कभी कभी दो लोगों का एक समान व्यक्तित्व भी बेहद प्रेम की वजह बन जाता है|
 
5. कुछ लोगो ने अपनी आप बीती में यह भी कहा है कि अगर आप किसी से प्यार करते है लेकिन इस दौरान अगर कोई ऐसा व्यक्ति टकराता है जो आपके प्रेमी से ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक हो, ऐसी परिस्थिति में भी त्रिकोणीय प्रेम की संभावनाएं बढ़ जाती है|
 
6. चिकित्सकों और साइकायट्रिस्ट के अनुसार रिश्तों में गलतफहमी या रिश्तों में टकराव भी त्रिकोणीय प्रेम को बढ़ावा देता है| लेकिन उनका यह भी कहना है कि यह सिर्फ और सिर्फ एक आकर्षण हे और कुछ नहीं|
 
7. अपने घर परिवार से दूर रह रहे लोगों में अक्सर एक तरह के रिश्ते बन जाते है| इसकी मुख्य वजह भात्मक सहयोग की जरुरत होती है|

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- लव टिप्स – जानिए रिश्तो को बेहतर बनाने के आसान तरीके

 

समाज शास्त्रियों और शिक्षा शास्त्रियों के अनुसार प्यार एक भावात्मक रिश्ता होता है, कोई कैसे अपने भावात्मक रिश्तो के साथ खिलवाड़ कर सकता है| उनके अनुसार यह बिलकुल गलत है, और ऐसे ही रिश्तों की वजह से आज हमारे देश में लिव इन रिलेशन बढ़ते जा रहे है| सामाजिक और सदियों से चली आ रही हमारी परम्पराओं के अनुसार भी यह गलत है क्योंकि एक रिश्ते के होते हुए दूसरा रिश्ता बनाना हमारी सीमाओ के बहार है| भारत में इस तरह की परंपरा कभी नहीं रही लेकिन यह हो रहा है इसे झुटलाया नहीं जा सकता है|   यह मुमकिन है कि हम एक समय में दो लोगों के प्रति एक जैसी भावनाएं महसूस करें लेकिन ज़िंदगी भर दोनों रिश्तो को एक साथ निभा पाना मुश्किल है| समय रहते अगर इसे सुलझाया न गया तो आगे जाकर आप एक बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है|   अगर हम Triangle Love का निष्कर्ष निकाले तो यह केवल एक आकर्षण या प्रेमाभाव के अलावा ओर कुछ भी नहीं है|

Subscribe to