जानिए नींद ना आने (अनिद्रा) की समस्या से बचने के घरेलु उपाय

जानिए नींद ना आने (अनिद्रा) की समस्या से बचने के घरेलु उपाय

आज की जीवनशैली में काम का प्रेशर इतना बड़ चूका है, की अक्सर हम सही समय पर सोना ही भूल जाते है| लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिनके पास वक्त होते हुए भी वो सो नहीं पाते| बहुत से लोगो को नींद नहीं आने की समस्यां है, और वो इस समसया से बेहद ही परेशान रहते है।

नींद पूरी नहीं होने का सीधा असर हमारी दिनचर्या पर पड़ता है, जैसे पूरा दिन सिर भारी रहना, किसी भी काम में मन नहीं लगना, उबासियां आना आदि। कई बार लोग इस परेशानी के चलते नींद की गोलिया लेकर अपनी नींद को पूरा करते है, लेकिन यह तरीका शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसा करने से शरीर को कई नुकसान पहुँचते है| एक बार गोलिया लेने की आदत पढ़ जाये, तो बिना गोली लिए नींद नहीं आती है|

क्या आप भी अनिद्रा से परेशान है? तो आपको अब परेशान नहीं होना पढ़ेगा| हम आपको अनिद्रा से बचने के लिए कुछ ऐसे घरेलु नुस्के बताएँगे| जिससे आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाये और आप एक चैन की नींद ले पाये| रात की नींद पूरी होने पर ना सिर्फ आप अच्छा महसूस करेंगे, बल्कि आप पूरा दिन खुद को तरो ताज़ा भी महसूस करने लग जायेंगे।

वैसे तो डॉक्टर्स भी इस बीमारी के कई इलाज बताते है, और टेबलेट्स देते है, जिससे की आपको नींद आ सके, लेकिन दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर में गर्मी भी पैदा कर सकती है, इसलिए जितना हो सके घरेलु उपायों को ही अपनाएं| तो आइये जाने Home Remedies for Insomnia in Hindi.

 

Home Remedies for Insomnia: अनिद्रा के घरेलु उपाय

 
Home Remedies for Insomnia in Hindi

 

दूध का सेवन

कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दूध आपको अनिंद्रा से बचाने में मदद करता है, अनिंद्रा से परेशान लोगो के लिए इसका सेवन गुणकारी होता है। इसलिए रात को सोते समय एक गिलास गुनगुना दूध अवश्य पिए। यह न केवल आपको शक्ति प्रदान करेगा, बल्कि इससे आपका मस्तिक्ष भी तरोताज़ा रहेगा और आपको आसानी से नींद आने लग जाएगी। अगर आप चाहे तो दूध के साथ शहद का भी सेवन कर सकते है।

 

योग को अपनाये

योग आपको हर तरह की परेशानियों से बहार निकालता है, अनिंद्रा से परेशान व्यक्ति को सुबह या दिन में कभी भी कुछ समय के लिए व्यायाम, योगासन या मैडिटेशन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी और रात को नींद भी अच्छे से आने लगेगी।

 

मैग्नीशियम और कैल्शियम

अनिंद्रा से छुटकारा पाने के लिए अपने आहार में मैग्नीशियम और कैल्शियम वाली चीज़ो का सेवन लाभकारी होता है, यह दोनों ही नींद को बढ़ाने में असरदार होते है, इससे शरीर में दिल की बीमारी भी दूर हो जाती है। तो 200 ग्राम मैग्नीशियम और 600 ग्राम कैल्शियम का सेवन करे। लेकिन ध्यान रहे मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा नहीं हो, क्युकी इससे डायरिया होने के खतरा भी बड़ सकता है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपचार

 

अरोमा थेरेपी ले

अनिंद्रा की परेशानी कम करने का सबसे सरल और बेहतरीन तरीका एरोमा थेरेपी है| यह Natural Sleep Remedies में से एक है| इसमें मौजूद लेवेंडर का तेल आपको इस समस्या से बहार निकलने में काफी हद तक मदद करता है, कुछ शोधो से यह साबित भी हुआ है, की लेवेंडर के तेल में कुछ ऐसे प्राकृतिक अर्क पाये जाते है। जो आपको अच्छी नींद दिलाते है, इसके साथ ही इससे व्यक्ति ऊर्जावान भी महसूस करता है।

 

फ़ोन को रखे दूर

जब भी आप सोने जाये तो अपने आप से फ़ोन को दूर रखे, क्युकी यह भी आपके नींद नहीं आने का एक मुख्य कारण हो सकता है। अगर आप ऐसा कुछ समय तक करके देखेंगे तो आपको जल्द ही इसका असर नज़र आएंगे और नींद भी अच्छी आने लगेगी।

 

अनिंद्रा से बचने के अन्य उपाय:-

  1. सबसे पहले अपने सोने का समय निर्धारित रखे।
  2. दोपहर के समय कॉफ़ी का सेवन करना छोड़ दे।
  3. सोने से पहले अपने कमरे को साफ़ करके फिर सोये आपको नींद अच्छी आएगी।
  4. सोने से पहले अपने हाथो, पैर और मुह को धोकर फिर सोये।
  5. दिन में या किसी भी समय व्यायाम और योगासन जरूर करे।
  6. पेरो के तलवो पर तेल लगाने से भी नींद आती है।
  7. दूध में शहद को मिलाकर सेवन करने से नींद बहुत अच्छी आने लगती है।
  8. मीठे पदार्थो के सेवन से भी नींद आने में मदद मिलती है।
  9. सोते वक्त अपने आस पास का माहोल एक दम शांत होना चाहिए।
  10. शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करने से भी आपकी यह परेशानी और बढ़ सकती है।
  11. रात को खाने का समय और सोने का समय दोनों ही निर्धारित रखे आपको फायदा मिलेगा।
  12. खाने में मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा को समान रूप में लेकर सेवन करने से भी अनिंद्रा की परेशानियां कम होने लगती है।
  13. रात्रि को सोने से पहले सरसो का तेल हल्का गुनगुना करके कानो में डालकर ऊपर से साफ रुई को लगाकर सोने से भी नींद अच्छी आती है।

 
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Insomnia in Hindi. यदि आपको भी अनिद्रा की समस्या है तो ऊपर दिए गए घरेलु उपायो को जरूर अपनाये|

Subscribe to