सम्भोग आसन आपके जीवन को बनाये ओर भी रोमांटिक

सम्भोग आसन आपके जीवन को बनाये ओर भी रोमांटिक

शारीरिक और मानसिक शांति बनाये रखने में मददगार 5000 वर्ष पुरानी भारतीय प्रणाली योग है| आज तक आपने योग स्वस्थ शरीर और मन की शांति के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है योगासन के द्वारा आप अपने शारीरिक संबंधों को ओर भी बेहतर बना सकते है| योग के जरिये आप अपने सेक्स जीवन को खुशगवार बना सकते है|

योग एवं स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार, सेक्स करते समय मस्तिष्क का शांत चित्त होता बहुत आवश्यक है| जिससे कि सेक्स के दौरान अत्यधिक सक्रिय मस्तिष्क के उत्तकों को अधिक आक्सीजन और सूक्ष्म पोषक तत्व मिल सकें और जननांगों तक रक्त का बेहतर प्रवाह हो सके।

देश के शीर्ष विशेषज्ञों में से एक प्रकाश कोठारी के अनुसार दैनिक तनाव, धूम्रपान, शराब और शर्करा का अत्यधिक सेवन महिलाओं और पुरुष के शरीर को बुरी तरह प्रभावित करते है| उनके अनुसार अगर आपकी सेक्सचुअल लाइफ ठंडी पड़ चुकी है तो आप कुछ योगासन अपनाकर देखें हो सकता है आपकी सेक्स लाइफ में फिर से रंग भर जाये|

योग के जरिये आप ना सिर्फ एनर्जी प्राप्त करेंगे साथ ही आप पहले से कई अधिक तरोताजा और स्वस्थ भी महसूस करेंगे| आइये जानते है Yoga for Sex in Hindi. जो आपके कामुक जीवन को ओर भी रोमांटिक बना सकते है|

 

Yoga for Sex in Hindi : जानिए सम्भोग आसनों की विधि और लाभ

 

yoga for sex

 

योग का लाभ स्त्री और पुरुष दोनों ही उठा सकते है| अगर आप अपने पार्टनर के साथ कामुक जीवन को ओर भी रोमांचक बनाना चाहते है तो आप योग का सहारा ले सकते है| इसकी मदद से आप अपनी बेजान ज़िन्दगी में रंग भर सकते है| आइये जानते है Sambhog Asanas की विधि और लाभ

 

तितली आसन - बटरफ्लाई पोज़

  1. समतलजमीनपरआसनबिछाकरदोनोंपैरोंकोफैलाकरबैठजाएं|
  2. अब घुटनों को इस प्रकार मोड़े की पैर के तलवे आपस में मिल जाये|
  3. अब हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़े और एड़ियो को शरीर के करीब लाने की कोशिश करें|
  4. अब अपने पैरों को तितली के पंखो के समान ऊपर नीचे करें|

लाभ

इस आसन के अभ्यास से जननांग सुदृढ़ होने के साथ साथ पैल्विक और ग्राइन अंगो में लचीलापन आता है| साथ ही सेक्स के प्रति रूचि बड़ने के साथ साथ चरम आनंद का उपभोग भी कर पाते है|

 

भुजंगासन - कोबरा पोज़

इस आसन को कोबरा पोज़ के नाम से भी जाना जाता है| आइये जानते है इस आसान को करने की विधि –

  1. इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं|
  2. अब धीरे-धीरे कोहनियों को मोड़ते हुए लाये और हथेलियों को बाजुओं के नीचे रख दें|
  3. अब हाथ के सहारे सिर को धीरे-धीरे आकाश की और उठाये|
  4. जितना सिर और छाती को पीछे ले जा सकते है उतना ले जाएं लेकिन नाभि को जमीन से लगाकर रखें|
  5. 20 सेकंड तक इस अवस्था में रहे फिर सामान्य स्थिति में आ जाये|

लाभ

इस आसान को करने से सेक्स करते समय ऊर्जा मिलती है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से भी राहत मिलती है|

 

बाल आसन - चाइल्ड पोज़ 

  1. सबसे पहले समतल जमीन पर घुटनो के बल बैठ जाएं|
  2. दोनों पेरो की उंगलियो को एक दूसरे से चिपकाकर रखे|
  3. अब अपने सिर को जमीन से लगाएं, इस समय आपके दोनों हाथ सिर के दोनों साइड में रहना चाहिए|
  4. कुछ समय इस अवस्था में रहकर सामान्य स्थिति में आ जाएं|

लाभ

इस आसन को करने से तनाव कम होता है और सेक्स के प्रति रूचि बढ़ती है|

 

हलासन - प्लो पोज़

  1. इस आसन को करने के लिए शवासन में लेट जाये|
  2. साँस लेने के बाद कमर से पैरों को पीछे की और धीरे-धीरे ले जाये|
  3. अब हाथो को उल्टी दिशा में सीधा करके रखें|
  4. कुछ सेकंड इस अवस्था में शरीर को रखें|
लाभ

यह पुरुषो एवं महिलाओ को योन ग्रंथियों को मजबूत और सक्रिय बनाता है| साथ ही यौनांगों में उत्तेजना का संचार होता है और कामेछा जाग्रत होती है|

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- सेक्स की मदद से निखारे आपकी खूबसूरती

 

उष्ट्रासन - कैमल पोज़

  1. सबसे पहले चटाई पर घुटनों के बल लेट जाएं|
  2. अब घुटनो को शरीर पर टिकाये रखते हुए शरीर को सीधा करके बैठ जाये|
  3. अब धीरे-धीरे पीछे झुकाते हुए पेरो के पंजो को छूने का प्रयास करें|
  4. कुछ समय इस अवस्था में शरीर को रखें|
लाभ

इसके कारण सेक्स के दौरान शरीर में अपूर्व ऊर्जा का संचार होने लगता है जो सेक्स का आनंद उठाने में मदद करता है|

योग विशेषज्ञ के अनुसार, योग के द्वारा सेक्स के लिए जिम्मेदार हर्मोन टेस्टोस्टेरोन का स्त्राव बढ़ाता है तथा जननांग को मजबूती प्रदान करता है| आप भी इन Yoga for Sex के द्वारा अपने कामुक जीवन में ओर रस भर सकते है|

 

 

Subscribe to