पुरुषो को फिट और सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है ये डाइट

पुरुषो को फिट और सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है ये डाइट

स्वस्थ लाइफस्टाइल जीने के लिए संतुलित आहार बेहद जरुरी है| महिला हो या पुरुष सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए सही खान पान का होना बेहद जरुरी है| पुरुष अपने पूरे परिवार की देखभाल पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते है लेकिन अक्सर इन जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते वह अपनी ही सेहत के साथ सबसे ज्यादा लापरवाही करते है।

इसलिए किसी भी परिवार में महिला की सेहत के साथ साथ पुरुषो की सेहत का ध्यान के लिए जागरूक रहा जाये तो पुरे परिवार की नीव मजबूत रहेगी|

ऐसा माना जाता है की महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्‍यादा काम करते हैं, इसलिए उन्हें पोषण की जरूरत बहुत अधिक है। किन्तु आज कल की भाग दौड़ भरी दिनचर्या ने पुरुषो को उनके अच्छे खान पान से एकदम दूर ही दिया है। पैसा कमाने में लगे पुरुष खान पान का बिलकुल भी ख्याल नही रखते है|

लेकिन हम आपको बताना चाहते है की स्वस्थ रहने के लिए आपको पोषण युक्त आहार लेने की आहार लेने जरुरत होती है| तो आइए जानें Healthy Diet for Men in Hindi.  इन टिप्स को फॉलो करके ना आप रोज ऊर्जावान महसूस करेंगे बल्कि बीमारिया भी आपसे दूर रहेंगी|

 

Healthy Diet for Men in Hindi: पुरुषो की फिटनेस और सेहत के लिए जानिए बैलेंस्ड डाइट

 

Healthy Diet for Men in Hindi

 

आज इस लेख में आपको कुछ इस तरह के आहार के बारे में जानकारी देंगे जो पुरुषों के लिए ऊर्जा पैदा करने साथ साथ मजबूत मासपेशियां बनाने में भी मदद करेगा। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन संतुलित आहार लेने से मानसिक तनाव से पढने वाले प्रभाव भी कम होते है| इससे मोटापा भी नहीं बढ़ता आदि|

संतुलित आहार में कई चीज़े आती है जैसे साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, प्रोटीन युक्त भोजन, विटामिन्स, मिनरल्स आदि। पुरुषो को उनकी लाइफसाइकिल में पोषक तत्वों की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिए बैलेंस्ड डाइट में यहां बताई जा रही चीजों को जरुर शामिल करना चाहिए।

 

सब्जियाँ और साबुत अनाज

डाइट में सब्जियो का सेवन पुरुषो के लिए फायदेमंद है| हरी सब्जियाँ और साबुत अनाज में कई फायदे होते है| सब्जियों में पालक के अलावा पत्तागोभी का सेवन पुरुषो के लिए फायदेमंद होता है| पत्तागोभी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। और इसमें सल्‍फोरेपेन नामक रसायन होता है जो बॉडी का कैंसर से बचाव करता है। इसके अतरिक्त पत्‍ता गोभी में विटामिन, मिनरल और खूब सारा प्रोटीन भी मौजूद होता है। पुरुषो में बाल झड़ने की समस्या और पाचन संबंधी समस्याओ दोनों के लिए पत्तागोभी फायदेमंद होती है|

वही कुछ पुरुषो को फिजिकल वर्कआउट बहुत करना पढता है| ऐसे में पालक का सेवन लाभप्रद होता है क्‍योंकि यह आप्को ताकत देता है| इसमें फोलेट और बीटेन भी होता है जिससे हार्ट अटैक होने की संभावना कई प्रतिशत तक कम होती है| इसके अतरिक्त चुकंदर भी खून बढाने में मदद करता है|

दिन भर बैठकर काम करने से वजन बढ़ता चला जाता है| इसलिए ऐसे पुरुष जो कंप्यूटर आदि पर वर्क करते है उन्हें अपने आहार में साबुत अनाज जरुर शामिल करना चाहिए| Fat Loss Tips in Hindi जाने तो साबुत अनाज वजन कम करने के लिए बहुत अच्‍छा आहार होता है। दरहसल इसमें रेशा, विटामिन और मिनरल पाए जाते है। इसलिए जिन आदमियों के पास वर्क आउट करने का समय नहीं होता वह इसको खा कर अपना वजन कम कर सकते है और सेहतमंद रह सकते है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- कई खूबियों से भरपूर है किवी – मधुमेह, डिप्रेशन और कैंसर में फायदेमंद
 

नाश्ते में फलो का सेवन

फलों का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है| इसलिए पुरुषो की नियमित तौर पर दो फल अवश्य खाना चाहिए| वैसे तो सभी फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद है| लेकिन जिन पुरुषो के पास खुद का ख्याल रखने का समय नहीं होता है उन्हें अपने मेन्‍यू में केले को जरुर शामिल करना चाहिए| दरहसल केले का सेवन तुरंत शक्ति पहुचाता है| इसलिए दिनभर के काम के भार से निपटने के लिए आपको सुबह सुबह दो केले जरुर खा लेना चहिए|

इससे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलेगी और काम के प्रेशर से आप थकेंगे भी नहीं| इतना ही नहीं नाश्ते में केले को शामिल करने से आप कई सारी बीमारियाँ जैसे की हार्ट अटैक आदि से बच सकेंगे| गर्मी के दिनों में तरबूज या कोई पका हुआ फल भी अच्‍छा विकल्‍प होगा।

 

ड्राई फ्रूट्स – सूखे मेवे का सेवन भी जरुरी

अगर आपकी नयी नयी शादी हुई है, तो जरुर एक दो साल बाद आप चाहेंगे की आपके घर में नन्हा मेहमान आए| लेकिन इसके लिए पुरुषों की फर्टिलिटी का बढ़ना जरुरी है। इसके लिए डाइट में सूखे मेवो को शामिल करना चाहिए| सूखे मेवो में काजू में मौजूद जिंक में अच्छी मात्रा होने के कारण यह पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदगार है| इसके अतरिक्त अनार, सेब और विटामिन सी युक्त फलों का सेवन भी पुरुषों के लिए फायदेमंद है।

हमने अक्सर देखा है की जॉब करने के कारण, पुरुष दोपहर में केवल सब्जी रोटी का सेवन करते है| इसके अतरिक्त जो लड़के बैचलर है और जॉब के कारण से अपने घरो से दूर रहते है वो तो अक्सर फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से काम चला लेते है| लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं कीजिये| लंच के समय में भी उचित तरीके से पौष्टिक आहार लीजिए।

पुरुषो को दोपहर के समय लिए जाने वाले लंच में दो चपाती, एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्‍जी, एक कटोरी चावल और साथ में खीरे या टमाटर का सलाद अवश्य खाना चाहिए| सारे पुरुष ऊपर दी गयी Healthy Diet for Men in Hindi को जरुर फॉलो करे| और लंच के बाद एक गिलास फलों का रस जरूर लीजिए। इसके अतरिक्त शाम को ग्रीन टी पीना भी स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से अच्‍छा रहेगा।

Subscribe to