स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है जामुन, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है जामुन, जानिए इसके फायदे

जामुन को हम अंग्रेज़ी में ब्लैकबेरी के नाम से जानते है। गर्मियों के समय में मिलने वाला यह फल मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है। जमुनी रंग का यह फल स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा होता है। इसमें मौजूद कई पौष्टिक तत्व जैसे की  कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते है। जामुन में विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है|

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है जो आपके शरीर की रोग - प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है और कभी भी पेट से सम्भंदित परेशानियां नहीं होती है। तो आप इसी गर्मियों से जामुन का सेवन शुरू कर दे।

जामुन फल को खाने के साथ-साथ उसकी गुठलियां भी फायदेमंद होती है। इसकी गुठली में 'जंबोलिन' नामक ग्लूकोसाइट पाया जाता है और वही स्टार्च को शर्करा में परिवर्तित होने से रोकता है। जिससे मधुमेह नियंत्रित होता है। जामुन के गुदे का पेस्ट बनाकर, दूध के साथ लगाने से चेहरे पर रोनक आती है|

जामुन के इस फायदे के अलावा और भी कई ऐसे फायदे है, जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा| तो आईये जानते है Jamun Benefits in Hindi, ताकि आपको जानकारी मिल सके ऐसी कौन कौनसी बीमारियां है जिन्हें आप जामुन का सेवन करके दूर कर सकते है।

 

Jamun Benefits in Hindi: जानिए जामुन के बेहतरीन फायदे

 

Jamun Benefits in Hindi

 

मधुमेह करे नियंत्रित

जामुन मधुमेह के रोगियों के लिए सबसे फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे कैरोटीन, आयरन, फोलिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम रक्त में ग्लूकोस की मात्रा को नियंत्रित रखते है। जामुन की गुठली को सुखाकर उसका सेवन मधुमेह के रोगियों को रोजाना करना चाहिए। इसके साथ ही जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।

 

गले का रोग

जामुन का सेवन गले से सम्भंदित परेशानियों को भी दूर करता है। गले को सांफ करने के  लिए जामुन की छाल को बारीक पीसकर उसका सत बना लें। अब इस सत को पानी में घोलकर माउथ वॉश करे,  इससे आपका गला जल्दी ही साफ़ हो जायेगा और आप साँस की दुर्गन्ध से भी बचे रहेंगे। सिर्फ यही नहीं इससे मसूड़ों की समस्या भी दूर हो जय है।

 

एसिडिटी की समस्या

पेट ख़राब हो जाने पर अक्सर एसिडिटी की परेशानियां शुरू होने लगती है। जिसके कारण पेट फूलना, गैस आदि समस्या पैदा होने लग जाती है। इन् सभी से मुक्त होने के लिए जामुन को काले नमक से साथ मिलाकर सेवन करने से आपको राहत मिलती है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है सिंघाड़े, अच्छी सेहत के लिए जरूर खाये
 

पथरी में फायदेमंद

जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर दही के साथ उसका उसका सेवन करने से पथरी में लाभ मिलता है। इसके अतरिक्त रक्त को साफ़ करने में भी जामुन फायदेमंद है| रक्त से सम्भंदित परेशानियों के लिए जामुन के वृक्ष की छाल को घिसकर, पानी के साथ मिश्रित करके प्रतिदिन सेवन करने से रक्त साफ़ होता है।

 

शारीरिक दुर्बलता

शरीर में रक्त की कमी हो जाना या शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय जामुन का रस, शहद, आंवले या फिर गुलाब के फूल का रस एक सामान मात्रा में लेले और उसका सेवन करे। ऐसा करने से शाररिक दुर्बलता दूर होने के साथ-साथ आपकी योन स्मरण शक्ति भी बढ़ने लगेगी।

 

पेट सम्भंदित परेशानियां

जामुन के कच्चे फलो का सिरका बना कर उसको पीने से पेट के रोग ठीक हो जाते है, अगर आपको कब्ज की शिकायत हो या भूख कम लगती हो तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद है| इससे आपकी भुख भी बढ़ने लगती है।

 

Health Benefits of Jamun:  जामुन से मिलने वाले अन्य फायदे

  1. जामुन का सेवन आपके शरीर को ठंडक पहुचाता है|
  2. गठिया रोगों के लिए भी जामुन सबसे उत्तम होता है|
  3. जामुन का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है|
  4. शरीर में रक्त को साफ़ रखने के लिए जामुन का सेवन फायदेमंद होता है|
  5. जामुन और उसकी गुठली का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए सबसे फायदेमंद होता है|
  6. यदि आपके मुह में छाले हो रहे है, तो जामुन के रस का सेवन लाभकारी होता है|
  7. जामुन को रोजाना खाने से कब्ज, एसिडिटी या उल्टियाँ होने की परेशानियाँ दूर हो जाती है|
  8. जामुन की छाल का चूर्ण पानी में मिलाकर सेवन करने से गले के रोग ठीक हो जाते है|
  9. एसिडिटी से बचने के लिए जामुन में काला नमक तथा भूने हुए जीरे के चूर्ण को साथ लगाकर खाना चाहिए|
  10. जामुन का सेवन आपकी पाचनक्रिया को बढाता है| और पेट सम्बंधित सभी परेशानियाँ को दूर करता है|
  11. Jamun Juice Health Benefits भी है| दस्त हो जाने पर जामुन के रस में सेंधानामक मिलकर खाने से दस्त और खून वाले दस्त बंद हो जाते है|
  12. जामुन के रस में शहद, आंवले या गुलाब का रस मिलाकर सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता बढती है|
  13. जामुन की गुठली का चूर्ण आधा-आधा चम्मच दो बार पानी के साथ लगातार बच्चो को कुछ दिनों तक देने से बिस्तर गीला करने की आदत छूट जाती है|

ऊपर आपने जाना Jamun Benefits in Hindi. आप भी उपरोक्त लाभ पाने के लिए जामुन का सेवन करे|

Subscribe to