जानिए अलसी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और इसके सेवन के तरीके

जानिए अलसी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और इसके सेवन के तरीके

ठंडी के मौसम ने दस्तक दे ही दी| जब ठंडी हवाई चलती है तो सर्दी खांसी जैसी बीमारिया भी लेकर आती है| ऐसे में सिर्फ स्वेटर पेहन्ने से काम नहीं चलता| ठंड में शरीर को खास देखबाल की जरुरत होती है| इसलिए आज हम आपको अलसी से होने वाले फायदों के बारे में बताएँगे|

अलसी को लिनसीड और फ्लैक्सीड के नाम से भी जाना जाता है| इसके स्वाद में थोड़ी सी मिठास होती है| अलसी कई महत्वपूर्ण गुणों से भरपूर होती है| इसलिए इसे धरती का सबसे शक्तिशाली पौधा कहा गया है| अलसी का सेवन करने से आपको कई बीमारियो से छुटकारा मिलता हैं।

जो लोग अलसी का नियमित रूप से सेवन करते है उन्हें दिल की बीमारी, मधुमेह, कैंसर, स्ट्रोक और भी कई बीमारियो का खतरा कम हो जाता है। अलसी का सेवन कई रोगों के उपचार में फायदेमंद है। इससे हमें कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। किन्तु इसका सेवन भिन्न-भिन्न रोगो में भिन्न-भिन्न तरह से किया जाता है।

दरहसल अलसी में प्रचुर मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है| जिसके सेवन से होने वाले फायदे अनगिनत है| इसलिए प्राचीन समय से लोग अलसी का सेवन करते आए हैं। तो आइये Alsi Seeds Benefits in Hindi, अलसी से होने वाले फायदों के बारे में जाने|
 

Alsi Seeds Benefits in Hindi - अलसी के असरदारी फायदे

  Alsi Seeds Benefits in Hindi  

खांसी से दिलाये छुटकारा

यदि ठंड के दिनों में आपको अकसर खांसी रहती है, तो ऐसे में अलसी की चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा| इसके लिए अलसी का पाउडर बनाये| सादा पानी उबाल ले और उसमे अलसी का पाउडर मिलाये| इसका सेवन दिन में 2 से 3 बार करे|  

ह्रदय रोग में फायदेमंद

भले ही अलसी के दाने छोटे छोटे हो, लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बहुत बड़े है| आपको जानकर शायद आश्चर्य हो लेकिन अलसी का सेवन ह्रदय रोगो में भी फायदेमंद है| अलसी में पाया जाने वाला  ओमेगा-3 जलन को कम और हृदय गति को सामान्य करने में मदद करता है| इसका नियमित सेवन करने से कार्डियो वेस्कुलर सिस्टम बेहतर बनता है। कुछ किये गए अध्यनों से पता चला है कि ओमेगा-3 से भरपूर भोजन करने से धमनियां सख्त नहीं पड़ती है। साथ ही यह व्हाइट ब्लड सेल्स को ब्लड वेसल के आंतरिक परत पर चिपका देता है, जिससे धमनियों में प्लैक जमने की संभावना भी कम हो जाती है|  

दमा में दिलाये राहत

बहुत कम लोग यह बात जानते है, लेकिन Alsi Health Benefits दमा के रोगियों के लिए भी किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है| दमा के रोगी एक चम्मच अलसी के पाउडर को आधा गिलास पानी में 12 घंटे तक भिगो दे और फिर इसे सुबह शाम छानकर इसका सेवन करे तो काफी लाभ होता है|  

जोड़ो के दर्द कम करे

ठंडी के दिनों में अक्सर वृद्ध लोगो को जोड़ो के दर्द में शिकायत रहती है| अलसी के बीजो का तेल जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है। इसके अलावा अलसी का नियमित सेवन शरीर को ऊर्जा व स्फूर्ति प्रदान करता है। कुछ लोगो के शरीर का वजन इतना ज्यादा होता है की उन्हें हमेशा पैरो में दर्द बना रहता है, लेकिन अलसी के सेवन से शरीर का भार कम होता है, वसा कम होता है| और यह हमारी खाने की ललक को भी कम करता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए किस तरह ठण्ड में संतरों का सेवन रखता है बीमारियो से दूर
 

Flax Seeds Benefits in Hindi - अन्य लाभ इन्हे भी जाने

  1. अलसी खून को पतला बनाये रखती है, जिसके चलते शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है और ह्रदय स्वस्थ रहता है।
  2. इसका रोजाना सेवन करने से महिलाओ मे होने वाली रजोनिवृत्ति संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। यह मासिक धर्म के दौरान ऐंठन को कम करके गर्भाशय को स्वस्थ बनाये रखता है।
  3. अलसी के सेवन से पैरो में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे पेरो के घाव और फोड़े, फुंसी दूर हो जाते है| यहाँ तक की इसके तेल से मसाज करने पर पेरो के नाख़ून मुलायम और सुन्दर बनते है|
  4. डायबिटीज के रोगी को कम शर्करा व ज्यादा फाइबर खाने की सलाह दी जाती है। अलसी में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है| जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है और डायबिटीज से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव कम होते है|
  5. अलसी का सेवन पेट को साफ रखने में भी प्रभावशाली है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रोज सुबह-शाम असली का सेवन जरूर करना चाहिए| आप चाहे तो अलसी के पाउडर को दूध, दही या ज्यूस में मिलाकर भी लिया जा सकता है|
 

अलसी के सेवन करने के तरीके

अलसी से मिलने वाले लाभ तो बहुत है, लेकिन इस से मिलने वाले फायदों के लिए इसका सेवन सही तरीके से करना जरुरी है| यहाँ जानिए इसे किस तरह से लेना चाहिए|

  1. जो लोग कैंसर के रोगी है उन्हें 3 चम्मच अलसी का तेल पनीर में मिलाकर उसमें सूखे मेवे मिलाकर लेना  चाहिए।
  2. स्वस्थ व्यक्ति रोज सुबह-शाम एक-एक चम्मच अलसी का पाउडर पानी के साथ या फिर दाल और सब्जी के साथ ले सकते है|
  3. स्वस्थ व्यक्ति इसकी मात्रा 30 से 60 ग्राम ले सकता है| अलसी को सूखी कढ़ाई में रोस्ट कीजिये और मिक्सी में पीस लीजिये| लेकिन एकदम बारीक मत कीजिये और दरदरे पीसिये| भोजन के बाद इसे सौंफ की तरह खाया जा सकता है|
  4. दमा के रोगी को एक चम्मच अलसी के पाउडर को आधा गिलास पानी में 12 घंटे तक भिगो दे और फिर उसे सुबह - शाम छानकर इसका सेवन करने से लाभ मिलता है|
  5. तो यह थे Alsi Seeds Benefits in Hindi। आप इसे गर्मी या सर्दी दोनों मौसम में खा सकते है| इसमें पाया जाने वाले फाइबर से हमें कई स्वास्थ लाभ पहुँचते है| कभी कभार इसके सेवन से बहुत प्यास लगती है, इसलिए इसका सेवन करते वक्त भरपूर मात्रा में पानी पिये|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to