जानिए ठंड में अंजीर (फिग) खाने के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ

जानिए ठंड में अंजीर (फिग) खाने के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ

ठंड का मौसम सेहत बनाने के लिए होता है| ऐसा कहा जाता है की ठंड में यदि हम स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखते है तो पुरे साल के लिए हमें शक्ति मिलती है| जैसा की हम सभी जानते है की सूखे मेवे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते है| सूखे मेवो में अंजीर, सर्दियों में हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है|

अंजीर पेट के लिए बहुत अच्छा होता है| यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुँचाती है| अंजीर का सुखा फल मेवे के रुप में बिकता है। इसके सूखे फल को टुकड़े करकर या पीसकर दूध और चीनी के साथ लिया जाता है| कुछ लोग इसे प्रत्यक्ष रूप से खाना पसंद करते है| जिसके लिए इसे रात से भिगोकर रखना पड़ना है|

अंजीर में शरीर के लिए कई आव्यशक तत्व जैसे की प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, विटामिन, चुना और कुछ मात्रा में गोंद भी पाया जाता है| जो हमेशा बाजार में उपलब्ध होता है। खून की खराबी में सूखे अंजीर को दूध और मिश्री के साथ लगातार एक सप्ताह सेवन करने से खून से जुड़े रोग नष्ट हो जाते हैं। मधुमेह रोग में भी अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है| आइये जाने और भी कई Anjeer Benefits in Hindi.
 

Anjeer Benefits in Hindi- जाने अंजीर खाने के फायदे

  Anjeer Benefits in Hindi  

कब्ज में फायदेमंद

जिन लोगो को बार बार कब्ज की समस्या होती है| वो लोग रात में सोने से पहले 4-5 अंजीर दूध में उबालकर खाए और इसके बाद उस दूध को पी ले| इस तरीके को अपनाने से कब्ज में लाभ होता है|  

अस्थमा से राहत

सिर्फ अंजीर ही नहीं अंजीर के पत्ते भी बेहद फायदेमंद होते है| अस्थमा की बीमारी में अंजीर के पत्‍तों से राहत मिलती है। यहाँ तक की अंजीर के सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। दरहसल इसमें पोटैशियम की मात्रा अच्‍छी होती है| इसलिए जो लोग इंसुलिन लेते हैं उनके लिये भी Anjeer Khane ke Fayde है।  

उच्च रक्तचाप घटाए

जो लोग आहार में ज़्यादा नमक लेते हैं उनके शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है| जिसके चलते शरीर में सोडियम-पोटाशियम के स्तर का संतुलन बिगड़ जाता है| इस संतुलित के बिगड़ते ही उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अंजीर की मदद से इस संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है और उच्च रक्तचाप का खतरा टल जाता है|  

जुकाम से छुटकारा

सर्दी के मौसम में बाहर खेलने से अक्सर बच्चो को सर्दी जुकाम हो जाता है| जुकाम से छुटकारा पाने के लिए पानी में 4-5 अंजीर को डालकर उबाल लें| अब इस पानी को छानकर गर्म-गर्म सुबह और शाम को पीने के लिए बच्चो को दे, इससे जुकाम में राहत मिलेगी|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- पालक में है कई गुण – मधुमेह और अन्य बीमारियो में लाभप्रद
 

कमर दर्द से राहत

घंटो कम्यूटर पर बैठ कर काम करने वाले लोगो को, या फिर घर में भी अधिक काम करने वाली महिलाओं को कमर दर्द की समस्या बनी रहती है| इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अंजीर की छाल, सोंठ और धनियां सब बराबर मात्र में लें और कूटकर रात के वक्त पानी में भिगो दें। सुबह इसके बचे रस को छानकर पी ले| इससे कमर दर्द में राहत मिलती है|  

क्षय रोग में लाभप्रद

क्षय रोग याने की टी बी से पीड़ित व्यक्ति को अंजीर खाना चाहिए। अंजीर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन अंजीर की जड़ और डालियों की छाल का उपयोग औषधि के रूप में भी होता है। क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति खाने के लिए 2-4 अंजीर का उपयोग कर सकते हैं।  

ह्रदय रोग के खतरे को कम करे

अंजीर में उच्च मात्रा में एन्टीऑक्सडेंट गुण पाये जाते है| यह शरीर को फ्री-रैडिकल्स से दूर रखने में मदद करता है| अंजीर खाने से रक्त कोशिाकाएं स्वस्थ होती है और किसी भी तरह की दिल की बीमारी या ह्रदय रोग का खतरा कम हो जाता है|  

Health Benefits of Anjeer: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. अंजीर के रस को 2 चम्मच शहद के साथ प्रतिदिन लेने से प्रदर के रोग नष्ट हो जाते हैं।
  2. अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है|
  3. पानी में अंजीर के पेड़ की छाल की भस्म बनाकर सिर पर लेप करने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है।
  4. अंजीर में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह एनीमिया में भी लाभप्रद है।
  5. Benefits of Figs कई है| अंजीर में पेक्टिन नामक तत्व मौजूद होता है इसीलिए ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद है।
  6. सूखे हुए अंजीर को उबालकर और अच्छी तरह पीसकर गले की सूजन या गाँठ पर बांधने से लाभ होता है|
  7. पेट ख़राब होने पर आने वाला बुखार या फिर किसी भी प्रकार के बुखार में अंजीर का सेवन हितकर होता है|
आज आपने जाना Anjeer Benefits in Hindi. अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे शरीर की कैलोरी कम होती है, और वजन घटता है| इसके नियमित सेवन से कब्ज़ और पेट संबंधी समस्या से भी निजाद मिलती है|
Subscribe to