Apple Benefits in Hindi- जानिए सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

Apple Benefits in Hindi- जानिए सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

प्रतिदिन फल खाने से कई बीमारिया दूर होती है। यह बात तो सभी जानते है। लेकिन क्या आप यह जानते है की यदि आप एक सेब(Apple) रोजाना खाते है तो आपको डॉक्टर्स के पास नहीं जाना पडेगा। अंग्रेजी में एक कहावत कही गयी  है, "एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे" अर्थात् एक सेब रोजना खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। यह कहावत यूँ ही नहीं रखी गयी है। सेब मे कई तरह के पौष्टिक तत्व होते है। ये न केवल रोगों से लड़ने में आपकी मदद करते है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखते है।

कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के प्रतिदिन सेवन से ह्रदय रोग, कैंसर, मधुमेह यहाँ तक की दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है।

सेब एक रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। इसके अलावा इसे खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। आइये जानते है Apple Benefits in Hindi और कैसे यह फल हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

डॉक्टर्स के पास नहीं जाना है तो रोजाना खाइये सेब


Apple Benefits in Hindi


वजन को नियंत्रित करे

कहा जाता है की सेब कई बीमारियो को न्योता देता है। जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग जैसी बिमारियां वजन बढ़ने के कारण ही होती है। एप्पल उन लोगो के लिए बढ़िया विकल्प है जो वजन कम करना चाहते है। यह अतिरिक्त कैलोरी को खाने में शामिल किये बिना ही भूख को शांत करता है। इसमें शामिल पेक्टिन शरीर की कोशिकाओ द्वारा अवशोषित वसा की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसलिए आपको जब बहुत भूख लग रही हो तो सेब एक अच्छा विकल्प है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

सेब में घुलन शील फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एल डी एल कोलेस्ट्रोल के ऑक्सीडाइज़ेशन को भी रोकता है। और सूजन को कम करता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करता है|

दातों को स्वस्थ बनाने में मददगार

सेब में फाइबर होता है जिससे आपके दांत अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रोपेर्तिएस पाई जाती है जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखती है। और आपके मुंह में थूक की मात्रा को भी बढ़ाता है।

अल्जाइमर में भी है फायदेमंद

सेब मस्तिष्क की बिमारियों जैसे कि अल्जाइमर की रोकथाम करने में भी मददगार है। क्योंकि यह मुक्त रेडिकल डेमेज से मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करता है जो अल्जाइमर का कारण बनती है।


आप यह भी पढ़ सकते है:-High Blood Pressure Symptoms in Hindi- उच्च रक्तचाप के लक्षण

बोवेल सिन्ड्रोम से बचाए

बोवेल सिन्ड्रोम कब्ज, दस्त और पेट में दर्द होने के कारण होता है जिससे बचने के लिए चिकीत्सिक डेयरी और वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हैं और फाइबर युक्त आहार खाने की सलाह  देते है।

एनीमिया से बचाव

सेब एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी इसमें आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यदि आप दिन में 2 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।

सेब से होने वाले अन्य फायदे - इन्हे भी जाने

  1. सेब में साइडर सिरका अच्छी मात्रा में होता है। जो गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है|
  2. सेव में एंटीओक्सिडेंट जैसे की फ्लेवनॉएड और फ्लोरादजिन पाये जाते है जो की महिलाओ की रजोनिवृत्ति की स्थिति में पहुँचने पर ऑस्टियोपोरोसिस से रक्षा करता है इसके अलावा यह हमारे अस्थि घनत्व को बढ़ने में भी मदद करता है , और उन्हें मजबूत भी बनाता है
  3. सेब मधुमेह(Diabetes) में भी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है।
  4. सेब ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है क्योकि यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की पूर्ति करने में मदद करता है। इसलिए आपको वर्कआउट करने से पहले कुछ सेब खाने की सलाह दी जाती है। यह आपकी क्षमता को बढ़ाता है और आपकी ऊर्जा के स्तर में भी वृद्धि करता है।
  5. हड्डियों को मजबूत करने में भी सेब लाभदायक होता है। इसमें फ्लावनोईड पाया जाता है जो की औरतों को ओस्टोप्रोर्सिस से बचाता है क्यों की यह हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।
  6. सेब में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पाचन तंत्र सुचारू करने में मदद करता है। अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाये तो इससे कब्ज़ की समस्या ठीक हो जाती है।
  7. इन स्वास्थय लाभो के अलावा, सेब में मिनरल और विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है। जो रक्त को साफ़ करता है। अतः अच्छा स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में सेब को शामिल करना महत्वपूर्ण है।
Subscribe to