तनाव ही नहीं ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करती है कॉफी

तनाव ही नहीं ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करती है कॉफी

बहुत से लोग कॉफी पिने के शौकीन होते है| और शौक हो भी क्यों ना दिन भर की थकान के बाद यदि एक कप कॉफी पी ली जाये तो उनकी सारी थकान ही दूर हो जाती है| इसके अलावा दोस्तों के साथ बैठकर गपशप करनी हो या फिर काम के बाद होने वाले सर दर्द को दूर करना है| कॉफी हमारा हर वक्त साथ देती है|

पहले इसे पिने का चलन विदेशो में ज्यादा था लेकिन आजकल भारतीय समाज में भी धीरे धीरे कॉफी पीने का चलन बढ़ते जा रहा है| आप शायद थकान मिटाने के लिए ही कॉफी का इस्तेमाल करते है, लेकिन हम आपको बताना चाहते है की कॉफी पिने से हमारे शरीर के कई रोग भी दूर रहते है|

कॉफी पिने से हमारी त्वचा को बेहद लाभ मिलते है| कॉफी से कैंसर को भगाने में मदद मिलती है| इससे दिमागी क्षमता बढ़ जाती है और साथ ही याददाश्त भी दुरुस्त होती है| कॉफी पिने के कई फायदे है| लेकिन हां इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से लिया जाना भी जरुरी है|

कई लोग कॉफी में इतनी चीनी और दूध मिला लेते हैं की इसे पिने से शरीर में कॉर्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा बढ जाती है और सेहत पर बुरा असर पढता है| इसलिए यह बेहद जरुरी है की इसे संतुलित मात्रा में पिया जाये जिससे की आप इससे मिलने वालो फायदों का लाभ उठा सके| तो आइये जानते है Coffee Benefits in Hindi, कॉफी से मिलने वाले फायदों के बारे में|
 

Coffee Benefits in Hindi - कॉफी से शरीर को मिलते है कई लाभ

 

Coffee Benefits in Hindi

 

त्वचा के लिए फायदेमंद

कुछ अध्यनों में पाया गया है की कॉफी के बीजों का सत्व एंटी फ्री रैडिकल्स गुणों से भरपूर होता है| जो की त्वचा की कोशिकाओं की ऊर्जा के संरक्षण में सहायक होता है| कॉफी त्वचा में नमी प्रदान करती है, कोशिकाओं के पुन: विकास करती है, त्वचा की लचक बढाती है और ऊतकों की मरम्मत कर त्वचा चमकदार बनाती है|  

सीवीडी से मरने का खतरा कम करे

जो लोग हर रोज कम से कम तीन कप कॉफ़ी पीते है उनमे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (ह्रदय रोग) से मरने का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है| पुर्तगाल के फैकल्डेड डी मेडिसीन डा यूनीवर्सिडेड डी लिस्बोआ के प्रोफेसर डॉटर एंटेनियो के द्वारा किये गए कुछ अध्यनों में यह बात सामने आई है की जीवन शैली में परिवर्तन और कॉफी का तीन कप सेवन हृदय रोग से मरने की संभावना को कम करता है|  

अवसाद से बचाये

कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से अवसाद होने का खतरा लगभग 10 फीसदी तक कम हो जाता है| जो लोग नियमित 1 से 2 कप कॉफी रोज पीते है वो लोग खुश रहते है| साथ ही Health Benefits of Coffee के अनुसार इससे तनाव और नींद पूरी ना होने पर होने वाली थकावट भी दूर होती है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- दालचीनी के औषधीय गुणों से मिलते है स्वास्थ्य को कई फायदे
 

सिरॉसिस में फायदेमंद

वर्ष 2006 में किये गए एक अध्यन के मुताबित कॉफी पिने से दिल सेहतमंद रेहता है| इसे पिने से लीवर सिरॉसिस होने का खतरा 20 प्रतिशत तक घट जाता है| लीवर सिरॉसिस जिगर की बीमारी है, यह बीमारी ज्यादा शराब पिने से होती है| इसमें जिगर में कैंसर हो जाता है|  

आलस भगाए

कॉफी आपके शरीर से आलस को दूर करने में फायदेमंद है| रोजाना कॉफी पीकर आप चुस्त और दुरुस्त रह सकते है| कई बार ऐसा होता है रात को नींद ना पूरी होने की वजह से आप थकान महसूस करते है और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाते है| लेकिन यदि आप कॉफी पीले तो अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे| इससे आपके माइंड को फ्रेश करने में मदद करती है| इसके अलावा कॉफी में मौजूद कैफीन आपके शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है|  

Health Benefits of Coffee: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को भी बढाती है| इससे टिशू की सूजन भी कम होती है|
  2. कॉफ़ी से रक्त प्रवाह बढ़ता है| जिसके चलते त्वचा में जान आती है और त्वचा स्वस्थ बनती है|
  3. नियमित दो से तीन कप कॉफी पीने से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा भी 25 फीसदी तक कम हो जाता है|
  4. जो महिलाएं नियमित करीब तीन कप कॉफी पीती हैं उन्हें त्वचा का कैंसर होने का खतरा भी घट जाता है|
  5. जिन लोगो को पार्किंसंस की समस्या है| Benefits of Drinking Coffee उनके लिए भी है| कॉफ़ी में मौजूद कैफीन उनके शरीर पर नियंत्रण बनाने में लाभदायक होता है|
  6. कॉफ़ी में पाये जाने वाला कैफीन त्वचा को पाराबैगनी किरणों से बचाता है। और डीएनए में होने वाले नुकसान को भी रोकता है|
  7. कुछ अध्यनों से सामने आया है की यदि 60 साल से ज्यादा उम्र के जो लोग रोज कॉफी पीते हैं उन्हें अल्जाइमर होने का खतरा कम रहता है|
  हम हमेशा से यह सुनते आ रहे है की कॉफी पीना अच्छा नहीं होता| कॉफी हमारे शरीर के लिए बुरी है| लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है कॉफी से तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी दूर रखने में मदद मिलती है| Coffee Benefits in Hindi कई है| बस हमें इस बात का ख्याल रखना जरुरी है इसका सेवन संतुलित रूप में करे| कॉफी को बहुत ज्यादा क्रीमी ना बनाये इसे साधरण तरीके से ही पिए| 1 दिन में 3 कप ली गयी कॉफी ठीक है| इससे ज्यादा इसका सेवन ना करे| क्योकि किसी भी चीज़ की अति सही नहीं है|
Subscribe to