दही फेस पैक से चेहरा बनाये चमकदार और स्वस्थ

दही फेस पैक से चेहरा बनाये चमकदार और स्वस्थ

 

नैन नक्श भले ही अट्रैक्टिव न हो, लेकिन अगर त्वचा स्वस्थ और चमकदार है तो आपके मेकअप के बाद भी आपका चेहरा अलग ही निखार देगा। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और नुट्रिशयस फ़ूड के साथ घरेलु नुस्खे की भी जरुरत होती है। आज हम आपको ऐसे ही फ़ूड के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये जानते है दही फेस पैक के बारे में जानकारी।

दही का स्वस्थ के साथ-साथ ब्यूटी निखारने में भी महत्वपूर्ण है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला ब्यूटी प्रोडक्ट है। रोज़ १ कटोरी दही का सेवन करने से एंटी एजिंग और एंटी रिंकल्स कम होते है।

दही से बनाई गयी पतली बटर मिल्क का कुछ दिनों तक सेवन करने से त्वचा पर गजब का निखार आता है। दही फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है। निचे दी गयी टिप्स को पड़े और इन्हे जरूर अपनाये।

You may also like:- Face Care Tips In Hindi: खूबसूरत त्वचा के लिए कीजिये ये उपाय

जानिए दही फेस पैक से ब्यूटी का राज़

Curd Face Pack in Hindi

 

सिर्फ दही:

दही त्वचा पर मॉइस्चराइजर का काम करती है यानि त्वचा की नमी लौटती है और त्वचा को मुलायम बनाती है। उबटन के रूप में दही को त्वचा पर लगाना हमारे सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को चमकदार बनाता है। दही में बेसन या मुल्तानी मिटटी का पाउडर शहद आदि मिलाकर उपयोग करने से आपको बहुत फायदा होगा।

खीरा और दही:

दही और खीरे से बेहतर कोई फेसमास्क नहीं हो सकता है। दही में जहाँ लैक्टिक एसिड होता है जो पिम्पल्स और रूखी त्वचा से लड़ने में फायदेमंद होते है। खीरा भी त्वचा में नमी बनाये रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों को मिलकर फेसपैक बनाये, चेहरे पर लगाये और १५-२० मिनट्स के लिए छोड़ दे। फिर चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले।

ओट्स+शहद+दही:

ओट्स और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर कुछ बुँदे शहद की डाले। फिर इसे चेहरे पर लगाये और १५ मिनट के लिए छोड़ दे। यह हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है। इससे चेहरा साफ़ और बेदाग़ होगा जिससे लोग प्यार करने लगेंगे।

स्ट्रोबेरी और दही:

२ स्ट्रोबेरी ले और इसे अच्छे से मसल दे। इसमें एक बून्द शहद और दही की मिलाये। अब इसे १५ से २० मिनट के लिए चेहरे पर लगाये। यह त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इससे त्वचा को नमी मिलती है और चमकदार बनती है।

टमाटर+शहद+दही:

टमाटर, शहद और दही से बना फेसपैक आपकी त्वचा को चमकदार बनता है और नमी देता है। एक टमाटर ले और इसे मसल ले और इसमें एक बून्द शहद और दही की मिला ले। अब इसको अपने चेहरे पर लगाये। यह आपके लिए बहुत अच्छा है।

दही फेसपैक लगाने से आपके चेहरे में बहुत अधिक निखार आता है। तो निखार के लिए अपनाइये इन् आसान टिप्स को और दिखिए सुन्दर।

Subscribe to