जाने मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए उत्तम आहार

जाने मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए उत्तम आहार

व्यस्त जीवन शैली और गलत खानपान के चलते मधुमेह (Diabetes) से ग्रसित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुछ लोग इसे चीनी की बीमारी के नाम से भी जानते है| यह एक बेहद ही खतरनाक बीमारी है। जो की हमारे शरीर में इंसुलिन का स्त्राव कम हो जाने के कारण होती है| यह एक ऐसा रोग है जो अन्य रोगो को भी बढ़ावा देता है| इसमें रक्त ग्लूकोज स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल और वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते हैं।

एक बार यह बीमारी हो जाये तो इससे इतनी आसानी से पीछा नहीं छूटता| इस बीमारी में हृदय रोग, कोमा, थकान, आँखों की रौशनी कम होना, गुर्दे ख़राब होना यहाँ तक की मस्तिष्क और हृदय के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है|

इसलिए यह बेहद जरुरी है की वक्त रहते हम सजग हो जाये| मधुमेह की समस्या में केवल डॉक्टर की दवाइयों से आप ठीक नहीं हो पाएंगे| आपको दवाइयों के साथ साथ व्यायाम और अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा| आपको केवल पेट भरने के लिए ही आहार का सेवन नहीं करना है| मधुमेह में आपका खान पान ऐसा होना चाहिए जो आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद कर सके| तो आइये जानते है Diabetes Diet in Hindi, मधुमेह में आपको कौनसे  आहार खाना चाहिए|
 

Diabetes Food List : स्वस्थ आहार से करे मधुमेह से बचाव

 

Diabetes Diet in Hindi

 

मीठे खाने से करले तौबा

मधुमेह के आहारो को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने से पहले यह बात भी जान ले की मधुमेह के निदान के लिए आपको मीठा खाना छोड़ना होगा| ऐसा बिलकुल भी नहीं है की मीठा खाने वाले लोगो को मधुमेह होता है| लेकिन अगर आपको एक बार यह बीमारी हो जाती है तो आपको मीठे खाने से परहेज करना होता है| इसलिए कोशिश करे की मिठाई, मीठी चाय आदि चीज़ो पर लगाम लगा दे|

दालों का सेवन

मधुमेह के रोगियों को अपने आहार में दाल को जरूर शामिल करना चाहिए| क्योंकि अन्य कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों की तुलना में यह ब्लड ग्लूकोज लेवल पर कम असर डालती है| दालों के अलावा सब्जियों को भी अपने आहार में शामिल करे| इसमें मौजूद फाइबर आपके ब्लड शुगर लेवल को कम रखने में मदद करता है|

ओमेगा -3

क्या आप जानते है की जापान के मध्‍यम आयु के लोग ओमेगा फैटी एसिड का उपयोग अधिक करते हैं। दरहसल कुछ शोधो से यह बात सामने आई है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड लोगों के दिल के लिए फायदेमंद है। मधुमेह से ग्रसित लोगो को भी ओमेगा -3 और मोनोसाचूरेटेड जैसे फैट्स का सेवन करना चाहिए| यह हर किसी के स्वास्थ के लिए अच्छा होता है| ओमेगा -3 के लिए सन बीज का तेल, वसायुक्त मछली और बादाम के तेल का प्रयोग कर सकते है। इनमे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और ट्रांस फैट भी नहीं होता है।

मधुमेह से बचाए टमाटर

Diabetes Diet में टमाटर का भी बहुत महत्व है| अगर आपको मधुमेह है तो नियमित तौर से टमाटर का सेवन करे| आप चाहे तो टमाटर को प्रत्यक्ष रूप से खा सकते है या फिर इसका रस निकाल कर भी पी सकते है| कुछ शोधो में यह बात सामने आई है की नियमित टमाटर का जूस पीने से मधुमेह ही नहीं प्रोस्टेट, फेफड़े और पेट के कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है। इससे दिल भी सेहतमंद रहता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह (Diabetes) प्रबंधन में कारागार है योगासन
 

फायदेमंद मेथी

मधुमेह के रोगियों के लिए मेथी बहुत ही फायदेमंद होती है| यदि आप नियमित 50 ग्राम मेथी खाएगें तो निश्चित ही आपका ग्लूकोज़ लेवल नीचे चला जाएगा, और आपको मधुमेह से राहत मिलेगी। अगर मेथी की सब्जी का सीजन ना हो तो मेथी दाने का उपयोग भी किया जा सकता है| इसके लिए एक चम्मच मेथी को पूरी रात 100 मिलीलीटर पानी में भिगो दे और फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पिए इससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

Diabetes Food: अन्य आहार इन्हे भी जाने

  1. रात भर पानी में भिगोई हुई 4-5 बादाम का सेवन भी मधुमेह पर नियंत्रण रखने में मदद करता है|
  2. रोजाना एक चम्मच आंवले का रस करेले के रस में मिला कर रोज पीएं, यह मधुमेह की सबसे अच्छी औषधि है।
  3. दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है| यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है और हड्डिया भी मजबूत बनाये रखता है|
  4. मधुमेह से ग्रसित रोगियों के लिए मशरूम भी एक अच्छा Diabetes Food है| दरहसल मशरूम में चीनी की मात्रा न के बराबर होती है इसलिए मधुमेह रोगी इसका सेवन कर सकते हैं।
  5. मधुमेह से बचाव के लिए फलों का सेवन करना चाहिए क्योंकी इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आप पपीता, सेब, संतरा, नाशपाती और अमरूद का सेवन कर सकते है|
  6. मधुमेह से निजाद पाना है, तो वसायुक्त भोजन कम लें या फिर बंद कर दे। वसा या कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से मधुमेह बढ़ता है। इसलिए वसा या कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा वाला भोजन लेने से मधुमेह से बचाव हो सकता है।
  7. अगर आपको मधुमेह हो तो आप आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री आदि से भी परहेज रखें। यह आपके स्वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक होते है। इसके अलावा आम, केले, और अंगूर जैसे फलों का सेवन भी कम करना चाहिए क्यों की इनमें चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to