Dust Allergy: जानिए धूल से होने वाली एलर्जी की समस्या का इलाज कैसे करें?

आजकल के भाग दौड़ वाले जमाने में लोगों की दिनचर्या में और जीवनशैली में जितना बदलाव आया है लोग उतनी ही कई छोटी बड़ी बीमारियों के शिकार हो रहें हैं। एक तो लोगों का खान-पान, दूसरी बाहरी धूल मिट्टी, धुएं से प्रदूषित जहरीला वातावरण से जो हमारे जीवन की सभी गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण शरीर में कई सारी बीमारियों और एलर्जी के होने का खतरा बढ़ गया है।

आजकल हर दूसरा व्यक्ति एलर्जी का शिकार हो रहा है। बहुत बार तो हम एलर्जी का शिकार हो जाते है और हमे यह भी नहीं पता होता है की इसकी वजह क्या है। प्रदूषित वातावरण और मिलावटी खान पान एक सबसे बड़ा कारण है एलर्जी का जिसके परिणामस्वरूप कई प्रकार की एलर्जी होने लग जाती हैं। जैसे की पेट में इन्फेक्शन, नाक, सांस, स्किन आदि जगहों में एलर्जी होने लग जाती है।इसके अलावा यदि आप अपने आस पास साफ़ सफाई नहीं रखते हैं तो धूल जमने लग जाती है जिससे एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।  

हमारे घरों में रहने वाले सूक्ष्म कीड़े एलर्जी और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या हो सकते हैं। धूल के कण जो मृत त्वचा की कोशिकाओं पर आते हैं, वे सबसे आम पर्यावरणीय एलर्जी में से एक हैं। यह धूल के कण इतने छोटे होते है की नग्न आँखों से नहीं दिख सकते है। जो कि जहां भी लोग रहते हैं वहां मौजूद होते हैं। वे गर्म, नम स्थानों जैसे कि गद्दे, बिस्तर और कालीनों में पनपते हैं।

अतः हमें धूल से होने वाली समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए और इससे बच कर रहना चाहिए।  इसके अलावा हमें इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी भी रखनी चाहिए। आइये आज के इस लेख में जानते है किस तरह आप अपने आस पास और घर की सफाई रख के धूल व एलर्जी के कण से बच कर रह सकते हैं। आइये जाने Dust Allergy के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

Dust Allergy: कई प्रकार की समस्याओं की वजह बनती है धूल से होने वाली एलर्जी

Dust mites छोटे जीव होते हैं जो अक्सर फर्नीचर, कालीन और बिस्तर जैसी जगहों पर अपना घर बनाते हैं। वे माइक्रोस्कोप या आवर्धक कांच के बिना ने देखे जाने वाले बहुत छोटे जीव होते हैं।यही छोटे छोटे जीव बाद में Dust Mite Allergy का कारण बनते है।

आइये जानें कुछ Dust Allergy Symptoms

आइये जानते है की एलर्जी के कौन कौन से लक्षण होते है। आइये जानते हैं इनमें से कुछ-

  • आंखों में जलन या बार बार पानी आना, आंखों का ज्यादा समय तक लाल होना, सांस लेने में तकलीफ होना, बार-बार खांसी आना जैसे लक्षणों के होने पर यह किसी ना किसी प्रकार के एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं।
  • नाक में खुजली होना, छीकें आना, नाक बहना, नाक बंद होना या बार बार जुकाम होना आदि भी इसके लक्षण हो सकते हैं।
  • इसके अलावा यदि त्वचा पर बार बार खुजली होती है, त्वचा पर लाल चक्क्ते हो जाते हैं, धूप से त्वचा पर खुजली होती है तो ये सब भी एलर्जी के लक्षण हो सकते है।

धूल एलर्जी के कारण क्या होते हैं?

आइये जानते किन करने से एलर्जी हो सकती है।

  • कुछ लोग इतने सेंसिटिव यानी संवेदनशील होते हैं कि उन्हें खाने-पीने की चीजों से भी एलर्जी हो जाती है।
  • अचानक मौसम बदलना भी एलर्जी का सबसे बड़ा कारण है।
  • बाजार में कुछ मिलावटी चीज़ खाने से भी एलर्जी हो सकती है।
  • बहुत से लोगों को खाने पीने की चीजों जैसे दूध, अंडे, मछली आदि से एलर्जी हो जाती है l
  • कई बार दवाइयों और क्रीम के कारण भी एलर्जी हो जाती है।
  • गाड़ी चलाते समय विषैली धूल और दूषित हवा एलर्जी का कारण बन सकते है।
  • पालतू जानवर भी कई लोगों के लिए एलर्जी का कारण हो सकते हैं।
  • जानवरों के बाल, उनके मुंह से निकलने वाली लार, रूसी आदि से कई लोगों को गंभीर परेशानियां होती हैं।

क्या है उपचार: Dust Allergy Treatment?

अब हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप इस एलर्जी की समस्या से निजात पा सकते हैं। एलर्जी भी कई तरह की होती है सबके लिए अलग अलग उपाय है। आइये जानते है।

त्वचा एलर्जी

  • त्वचा सम्बंधित एलर्जी के लिए नारियल तेल और कपूर का घरेलू नुस्खा एक रामबाण उपाय है, कपूर और नारियल का तेल आपस में मिलकर खुजली वाली जगह लगाए, जल्द ही आपको राहत महसूस होगी।
  • एलोवेरा जीवाणुरोधी और एंटीबैक्टीरियल होता है जिससे त्वचा पर आने वाली लाली और खुजली की समस्या को ठीक करने में बहुत मदद मिलती है।
  • फिटकरी के पानी से प्रभावित स्थान को धोकर साफ करें, कपूर और सरसों का तेल लगाते रहें। इससे खुजली कम हो जायगी।

नाक की एलर्जी

  • नीम की पत्तियों को शहद के साथ खाने से आप नाक की एलर्जी को जल्दी दूर कर सकते हैं। ये भी एक प्रकार का रामबाण इलाज है। यह हर तरह की एलर्जी के लिए में फायदा पहुंचाता है।
  • अदरक, मिश्री, लौंग, काली मिर्च और तुलसी को मिलाकर काढ़ा बनाकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से सर्दी जुकाम और खासी से राहत मिल जाती है।
  • रोज सुबह गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इससे आपको विटामिन सी मिलेगा जो आपके नाक की एलर्जी को फैलने से रोकता है।

हाथ की एलर्जी

  • जैतून का तेल अच्छे मॉइश्चराइजर का काम करता है। इससे आपके हाथों में नमी बनी रहेगी और धीरे-धीरे एलर्जी दूर हो जाएगी।
  • फिटकरी के पानी से हाथों को धो के उसमे सरसों का तेल लगाने से भी आपके हाथों की एलर्जी दूर की जा सकती है, ये एक गुणकारी उपाय है।
  • हाथों में एलर्जी हो गई है तो बर्फ से हाथों की सिकाई करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

आँखों की एलर्जी के लिए

  • यदि आपकी आंखों में जलन हो रही है या खुजली हो रही है, तो अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें।
  • धूल और दूषित पर्यावरण से बचने के लिए जब भी घर से निकलें तो निकलने से पहले चश्मे और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

एलर्जी के बचने के टिप्स

  • अपने घर और घर के आस पास की गंदगी की सफाई रखें।
  • गद्दे, रजाई, तकिए के कवर एवं चादर आदि समय समय पर गरम पानी से धोते रहें।
  • पालतू जानवर को छूने के बाद अपने हाथ को ज़रुर धोये।
  • घर को हमेशा बंद न रखें, घर को खुला और हवादार बनाए रखें ताकि साफ हवा आती रहे।
  • दीवारों पर फफूंद और जाले हो गए हों, तो उन्हें साफ़ करते रहें क्योंकि फफूंद के कारण भी एलर्जी हो सकती है।

इसके अलावा भी Dust Allergy Cure करने के लिए कई आयुर्वेदिक उपचार है। बहुत से लोग एलर्जी से निजात पान के लिए दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन दवाइयां हमारी एलर्जी को जड़ से खत्म नहीं करती है।