चेहरे की खूबसूरती और चमक बनाये रखने के लिए करें एक्सरसाइज

चेहरे की खूबसूरती और चमक बनाये रखने के लिए करें एक्सरसाइज

आज की युवा पीढ़ी अपने चेहरे का खास ख्याल रखती है, लेकिन बढ़ती उम्र, चिंता और प्रदुषण के कारण चेहरे पर इनका असर जल्दी दिखने लगता है और धीरे-धीरे यह बढ़कर अच्छे भले फेस को बदसूरत तक बना देता है।

यह तो आप भी जानते है कि एक्सरसाइज हमारे शरीर को हेल्थी रखने के लिए बहुत जरुरी होती है। उसकी प्रकार फेस एक्सरसाइज के जरिये हम आपने चेहरे की चमक और खूबसूरती को बरकरार रख सकते है। इन् व्यायामो के निरंतर अभ्यास से हमारे फेस पर केवल चमक ही नहीं आती है बल्कि यह अतिरिक्त जमा चर्बी को कम करने में तथा हमारे चेहरे को एक परफेक्ट शेप देने में भी सहायक होता है।

आपको याद होगा कि जब हम छोटे थे तो तरह-तरह के फेस बनाया करते थे। कभी मुंह में हवा भर लेते थे तो कभी आँखे छोटी कर लेते थे और कभी-कभी तो तरह-तरह के वन्य जीवो की तरह मुंह से आवाज निकल करते थे। अगर इन् सभी चीजो पर गौर किया जाये तो यह अप्रत्यक्ष रूप से हमारे फेस की एक्सरसाइज ही थी, लेकिन बड़े होने बाद हम इन्हें भूलते चले गए।

आज हम आपको आपके बचपन की याद दिलाते हुए कुछ ऐसे आसान व्यायाम बताने जा रहे है जिन्हें करते हुए आप कुछ भी होंगे और आपके चहेरे की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। तो आइये जानते है Exercise for Face in Hindi.

 

Exercise for Face in Hindi: जाने कुछ आसान व्यायाम 

  exercise-for-face  

अपने चेहरे की चमक और रौनक दोबारा लाने के लिए या उसे बरक़रार रखने के लिए इन् आसान एक्सरसाइज को नियमित करें और लाभ पाएं। इन्हें करने से चेहरे की नलिकाओं में बहने वाले रक्त का संचार ठीक तरह से होता है, त्वचा ढीली नहीं पड़ती है और हमेशा टाइट रहती है। एक्सरसाइज करते समय नसों में कई तरह खिंचाव होते है जिनसे फेस पर झुर्रियां नहीं होती है। फेस योग करने से गाल, आंख, गला और माथे की त्वचा में कसावट आती है और इस प्रकार बढ़ती उम्र का असर आपके शरीर पर नहीं पड़ता है। आइये अब हम जानते है Face Exercise.

 

अपनी मुस्कान को स्ट्रेच करें

चेहरे की एक्सरसाइज में सबसे पहले हम बात करेंगे मुस्कान की, जिसका सभी की लाइफ में बहुत महत्व है। लेकिन अब आप इसे एक व्यायाम के तौर पर भी करें, जब भी आप मुस्कुराये तो उंगलियों की मदद से होठों के दोनों सिरों को खिंचे, कुछ सेकंड तक ऐसा करें। दिन में ऐसा 5 से 8 बार करें। यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है।

 

लायन फेस

इस व्यायाम को करते समय चेहरा शेर के फेस की तरह लगता है इसलिए इसे लायन फेस नाम दिया गया है। इसे करने के लिए शेर की दहाड़ जैसा मुंह बनाना होता है। इस क्रिया को करने के लिए आप अपने मुंह और आँखों को जितना खोल सकते है उतना खोलें और साँस बाहर छोड़ते हुए कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें। इसके बाद सामान्य अवस्था में आकर लंबी साँस लें।

 

बलून पोज योगा

बलून पोज योगा करने से हमारे त्वचा की सुंदरता में चार चाँद लग जाते है। यह हमारे चेहरे की सुंदरता को बनाये रखता है और चेहरे पर होने वाली के समस्याओं का आसानी से समाधान भी करता है।

 

विधि

  • सबसे पहले गहरी साँस ले और मुँह में इतनी हवा भरे जितनी गुब्बारा फुलाने के लिए भरते है।
  • करीब 5 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें और साँस अंदर रोक कर रखें।
  • इसके बाद मुँह में भरी हवा को अंदर ही इधर-उधर घुमाये।
  • कुछ देर ऐसा करें उसके बाद दोनों गालों को धीरे-धीरे दबाये।
  • फिर सामान्य स्थिति में आ जाये। इस प्रक्रिया को 5 से 8 बार दोहराएं।
 

फायदे

  • इस योग को नियमित करने से चेहरे पर चर्बी नहीं जमा होती।
  • मुहासों की समस्या से निजात मिलती है।
  • चेहरे की नलिकाओं में खून का संचार ठीक से होता है।
  • यह जबड़े की हड्डी को मजबूत बनाता है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए कौन-सा फेस वाश आपकी स्किन के लिए है बेहतर और क्यों

 

गालों को दबाएं

अपने गालों को दोनों हाथों के अंगूठे और उंगलियों से दबाये और फिर छोड़े। ऐसा करने से ना केवल आपके गाल सुन्दर बनेंगे बल्कि उनमे गुलाबी निखार भी आएगा।

 

आंखों की एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से पहले आप अपने फेस को सामान्य रखें और इसके बाद अपनी आंखों की पुतलियों को दाएं और बाएं दोनों तरफ घुमाएं और इस बात का ख्याल रखें की 30-30 सेकंड तक पुतलियों को स्थिर रखें। फिर ऊपर-नीचे और फिर गोल-गोल घुमाएं। इस क्रिया को डांसिंग आई बॉल योग कहा जाता हैं।

 

जीभ मुद्रा

फेस एक्सरसाइज के लिए जीभ मुद्रा एक महत्तपूर्ण अंग है। इस क्रिया को करने के लिए अपनी जीभ को कुछ सेकंड तक कसकर बाहर की तरफ निकालें जैसे आपने माँ काली को देखा होगा वैसे ही। ऐसा करने से आपकी आँखों में रुक पानी या जहरीले पदार्थ आंसुओ के द्वारा बाहर निकल जाते है। इसके अलावा आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ने की गुंजाइस कम हो जाती हैं।

 

आज आपने जाने Exercise for Face in Hindi. इन सभी एक्सरसाइज को करने से आप अपने चेहरे को नया लुक दे सकते है जिसे देखकर अपनी तारीफ किये बिना कोई रह नहीं पायेगा।

Subscribe to