बाजुओं को चर्बी मुक्त और आकर्षक बनाने के लिए अपनाए ये व्यायाम

बाजुओं को चर्बी मुक्त और आकर्षक बनाने के लिए अपनाए ये व्यायाम

अपने कई बार ऐसा देखा होगा कि कुछ लोगों की पर्सनालिटी उनकी बॉडी के साथ मैच नहीं करती है। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते है, लेकिन इसका एक सबसे बड़ा कारण होता है। आपके शरीर का परफेक्ट शेप में न होना अर्थात आपने बहुत से ऐसे लोग देखें होंगे। जिनकी पूरी बॉडी फिर है मगर पेट निकला हुआ है या उनकी भुजा की अतिरिक्त चर्बी ने उनके बॉडी स्ट्रक्चर को बिगाड़ दिया है।

अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या है और आप भी बाहों की अतिरिक्त चर्बी की वजह से खुश नहीं है तथा बाथिंग सूट या स्लीवलेस कपडे पहनने से कतराती है तो आज हम आपको इसी विषय पर बहुत अच्छी जानकारी देने वाले है। जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी बाजुओं को सेक्सी और आकर्षक बना सकती है।

हाथों और भुजाओं में जमा वसा को कम करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है और कुछ ऐसे प्रभावी व्यायाम नियमित करना होते है जो अतिरिक्त चर्बी को कम कर सके और आपको एक परफेक्ट शेप दे सके। आइये अब हम आपको बताते है Exercise to Reduce Arm Fat in Hindi.

 

Exercise to Reduce Arm Fat in Hindi: जानें इन्हें करने के तरीके

  exercise-to-reduce-arm-fat-in-hindi  

अगर आप अन्य कार्यों की तरह व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते है तो आप भी बहुत जल्द आकर्षक बाजुओं को पा सकेंगी। शुरूआती दिनों में यह आपके लिए कठिन जरूर होगा लेकिन निरंतर अभ्यास और व्यस्थित खानपान से आप यह संभव कर सकते है। अब आप जानेंगे Exercise to Reduce Lose Arm Fat.

 

आर्म्स को रोटेट करें

यह एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज है जिसके लिए आपको किसी की मदद की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। यह व्यायाम भुजा के अतिरिक्त वसा काम करने में निरंतर काम करता है। साथ ही यह एक बहुत अच्छी वार्म-अप एक्सरसाइज भी है।

विधि

  • सबसे पहले अपने दोनों पैरों को थोड़ा दूरी पर रखें।
  • इसके बाद अपनी दोनों बाहों को ऊपर करें तथा मुट्ठी को बंद कर हाथों घुमाना शुरू करें।
  • भुजाओं को तेजी से क्लॉकवाइज एक समान गति से 20 बार गुमाए।
  • अब आप अपनी बाहों को कुछ देर आराम देने के लिए नीचे कर लें।
  • इस एक्सरसाइज को आप दिन में दो बार या उससे अधिक (क्षमतानुसार) भी कर सकते है।
 

चेयर डीप एक्सरसाइज 

इस व्यायाम का नियमित अभ्यास खासकर ऊपरी भुजाओं की मांसपेशियों के लिए किया जाता है। यह इस क्षेत्र में जमा अतिरिक्त चर्बी को टोन कर ने में सहायक होता है।

विधि

  • किसी कुर्सी को दिवार के सहारे टिका दें और कुर्सी के किनारों को पकड़ कर उस पर बैठ जाएं।
  • इसके बाद कुर्सी को हथेलियों से अच्छे से पकड़ते हुए, अपने कूल्हों को जमीं की तरह लाये और वापस ऊपर ले जाये।
  • इस व्यायाम को 20 बार दोहराने के बाद 20-60 सेकंड का आराम लें और कुर्सी पर बैठ जाये।
 

वॉल पुश अप्स

वॉल पुश अप्स करने के कई फायदे है। यह बाजुओं को मजबूत बनाते है और अतिरिक्त फेट को बर्न कर देते है। यह पुरुषों के लिए भी बहुत अच्छा व्यायाम है।

विधि

  • सबसे पहले दीवार से करीब एक फुट की दूरी पर दोनों पैरों को खोलकर खड़े हो जाये।
  • अब हथेलियों को दीवार से लगाते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं ऐसा करते समय पैरो की ऑडियो को हवा में रखते हुए उंगलियो पर खड़े रहें।
  • इस प्रक्रिया को कम से कम 20 बार दोहराएं।
  • फिर अपनी बाहों को आराम देते हुए कुछ समय के लिए रुक जाये। इस व्यायाम को आप दिन में दो बार करें।
 

सिज़र्स व्यायाम

यह एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। जिसे कोई भी, कभी भी और कही भी कर सकता है। इसके नियमित अभ्यास से आप भुजाओं को टोन और मजबूत कर सकते है।

विधि

  • इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैर और हाथो को खोले।
  • इसके बाद अपनी बाहों को एक दूसरे से क्रॉस करते हुए घुमाये।
  • इस एक्सरसाइज को 20 बार करने के बाद बॉडी को रिलैक्स होने दे और 10-15 सेकंड के लिए रुक जाये।
  • इस व्यायाम को शुरुआत में दिन में दो बार तथा बाद में अपनी क्षमतानुसार आप कर सकते है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- एंटरटेनमेंट के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखे एरोबिक्स एक्सरसाइज

 

पुश प्लैंक

यह भी एक बहुत अच्छा व्यायाम है जो केवल आपकी भुजाओं को ही नहीं बल्कि आपके पुरे शरीर को फिर रखने में मदद करता है क्योंकि इसे करते समय हाथ, भुजा, कंधे, पेट और पैरों में खिंचाव महसूस होता है। इसे करने से आपकी बाहें आकर्षक और मजबूत दोनों होंगी।

विधि

  • सबसे पहले अपने पैरो की तरफ एक छोटी मेज या कुर्सी रखकर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने पैरों को कुर्सी पर रखें और हथेली से कोहनी तक का भाग नीचे की तरफ जमीन से लगा लें ताकि आपके शरीर का भार भुजाओ पर आये।
  • अब फर्श और शरीर के बीच 45 डिग्री का कोण बनाये। यह प्लैंक की सामान्य अवस्था है।
  • इसके बाद दायें हाथ की भुजा को ऊपर उठाये और फिर बायें की भुजा को ऊपर करें। ये एक रेप कम्पलीट होगा। दुबारा बांयें हांथ से क्रिया को करना शुरू करें।
 

आज आपने जाना Exercise to Reduce Arm Fat in Hindi. व्यायाम हमारे शरीर के लिए वैसे भी बहुत फायदेमंद होते है ऐसे में अगर आप इनका नियमित अभ्यास करते है तो यह आपको परफेक्ट बॉडी शेप भी दे सकते है।

Subscribe to