स्वादिष्ट और करारी तंदूरी रोटी घर पर बनाये और इसका लुफ्त उठाये

स्वादिष्ट और करारी तंदूरी रोटी घर पर बनाये और इसका लुफ्त उठाये

हम भारतीय खाने के बहुत शौकीन होते है। बच्चे, बड़े हो या बुजुर्ग सभी को तरह-तरह के पकवान खाना पसंद है। अगर हम रोज-रोज एक जैसा भोजन कहते है तो बोर हो जाते है और इस बोरियत से छुटकारा पाने के लिए, घर को महिलाये कई प्रकार के एक्सपेरिमेंट कर हमें नए-नए स्वादिष्ट व्यंजन खिलाती है।

आज हम आपको एक ऐसी ही डिश बनाना आपको सीखने वाले है। जिसे कई लोग घर पर बनाने की कोशिश तो कर चुके है लेकिन बहुत कम महिलाये ही ऐसी है जो इसके परफेक्ट टेस्ट तक पहुँच चुकी है अर्थात ऐसा कम हुआ है जब महिलाये इस व्यंजन को बिलकुल होटल या रेस्टॉरेंट की तरह बना पाए।

आज हम आपको तंदूरी नान बनाने की विधि बताने वाले है। यह भारत के पारंपरिक भोजन में से एक है। अक्सर हम होटल, शादी या पार्टी में बड़े चाव से खाते है, क्योंकि रोज-रोज तवा रोटी खाकर हम बोर होने लगते है। यह बाहर तो मिल जाती है लेकिन घर पर इसे बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आइये अब हम जानते है  Tandoori Roti Recipe in Hindi.

 

Tandoori Roti Recipe in Hindi: जाने इसे बनाने की विधि

  tandoori-roti-recipe-in-hindi  

यहां हम आपको कुछ अलग-अलग तरह से तंदूरी नान बनाने की विधियां बता रहे है। जो आपको यकीनन बहुत पसंद आने वाली है। आइये जाने कैसे बनाना है Tandoori Roti at Home.

 

तंदूरी रोटी बनाने की विधि


आवश्यक सामग्री

मैदा 2-1/4 कप
बेकिंग सोडा 2 चम्मच
दही 1/3 कप
शक्कर 4 चम्मच
नमक 1/2 चम्मच
बटर 4 चम्मच
दूध 1/3 कप
घी 2-4 चम्मच

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को अच्छी तरह छानकर अलग कर लें और इसमें नमक व् शक्कर मिला लीजिये।
  2. अब इसमें बटर को डाल दें और इसे मैदे के साथ अच्छी तरह मिला लें।
  3. इसके बाद मैदे के आटे में बीच में थोड़ी जगह बनाये और इसमें बेकिंग सोडा डाल दें। फिर इसमें ऊपर से दही डालें और १-२ मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें ताकि सोडा अच्छे से मिल जाये।
  4. अब दूध और पानी के साथ इस आटे को अच्छी तरह गूँथ लेते है। इसके बाद घी मिलाकर एक-सा कर लें।
  5. इसके बाद ऊपर पतला कपड़ा गीला करके धक् दें और इसे १-२ घंटे के लिए ऐसा ही रहने दें। जिससे इसमें खमीर आ जाये और वो फूल जाये।
  6. अब आटे की लोई बनाकर, थोड़ी-थोड़ी मोटी रोटी बना लें।
  7. अब बस केवल आपको तंदूर को गर्म कर नान को उसमें डालकर २ मिनट बाद उसे पलटकर उसे सेक लें।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- विंटर स्पेशल – जानिए स्वादिष्ट छोले भटूरे बनाने की विधि

 

तंदूरी मिस्सी रोटी बनाने की विधि


आवश्यक सामग्री

बेसन का आटा 1-1/2 कप
गेहूं का आटा 3/4 कप
साबूत धनिया 1 चम्मच
कसूरी मेथी 1/2 चम्मच
जीरा 1/2 चम्मच
तेल 1 चम्मच

विधि

  1. तंदूरी मिस्सी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, गेहू का आटा, साबुत धनिया, कसूरी मेथी, जीरा और हरा धनिया डाले और इसे बहुत अच्छे से मिलाये।
  2. इनके बाद गूंथने के लिए इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें (ध्यान रहे एक साथ पूरा पानी न डालें) और आटा गूँथ लें।
  3. आटा गुन्दने के बाद इसमें थोडा सा तेल डालकर १ मिनट के लिए फिर से गुंदे। ऐसा करने से आटा सॉफ्ट रहता है और रोटी बहुत आसानी से बन जाती है।
  4. अब आप एक हाथ की कलाई पर तेल लगाए, ऐसा करने से आता हाथ पर चिपकेगा नहीं।
  5. अब आप एक हाथ की कलाई पर तेल लगाए और गुंदे हुए आटे की एक लोई ले तथा इसे दोनों हाथों गोल आकार दें।
  6. बेसन का आटा बहुत नरम होता है तो बेलने पर रोटी टूट सकती है। इसलिए हो सके तो आप इसे हाथों से ही बेल लें।
  7. अब आप रोटी के एक तरफ थोडा-सा पानी लगाए और इसे कुकर या तवे की उभरे भाग पर चिपका दें।
  8. कुकर या तवे को तेज आंच पर गर्म करें और रोटी को २-३ मिनट पर सेकें। ( ध्यान रहे की कुकर तेज गरम होना चाहिए नहीं तो रोटी अची नहीं सिकेगी)
  9. अंत में जब रोटी पानी वाली तरफ से सिक जाये तो कुकर या तवे को उल्टा करके रख दें। ताकि रोटी दूसरी ओर से भी अच्छे से सिक जाये। रोटी को तब तक सेके जब तक वो करारी और भूरे रंग की न हो जाए।
 

फ्लेवर्ड तंदूरी रोटी

इस रोटी को बनाने के लिए आपको कुछ खास नहीं करना है। केवल कुछ अन्य फ्लेवर्ड का इस्तेमाल करना है बाकि की विधि ऊपर की तरह ही है। आइये जाने इसे कैसे बनाना है।

  • इसे बनाने के लिए कलौंजी, खसखस, सौंफ और अजवाइन को अच्छे से मिल लें।
  • इसके बाद नान को थोड़ा बेले और ऊपर से इस मिक्सचर को फैलाये और इसे थोड़ा बेल लें।
  • बाकि नान सेकने तक की प्रक्रिया ऊपर बताये गए तरीके जैसी ही है।
 

आज आपने जाना Tandoori Roti Recipe in Hindi.  अगर आप भी करना चाहते है घर पर एन्जॉय और लुफ्त उठाना चाहते है गरमा-गरम तंदूरी रोटी का, तो ऊपर बताये गए इन तरीको को आजमाए तथा परिवार के साथ बैठकर इस टेस्टी पकवान का लुफ्त उठाये।

Subscribe to