गहरी नींद और शरीर को आराम पहुंचाने में सहायक है योगनिद्रा

गहरी नींद और शरीर को आराम पहुंचाने में सहायक है योगनिद्रा

आज इंसान की लाइफ इतनी फास्ट हो गयी है कि उसके पास ठीक से सोने का भी समय नहीं है। रात को देर तक काम करना और सुबह जल्दी उठ जाना। यह बहुत सामान्य दिनचर्या हो गई है लोगों की, जिसके परिणाम स्वरुप अनिद्रा और नींद की कमी स्वाभाविक है और आज अधिकतम लोग इस परेशानी से जूझ रहे है।

अधिकतर लोगों को देखा गया है कि वो जानबूझकर नींद को भागने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते है और धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है। परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए, ऐसा करके आप अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर रहे है। पर्याप्त नींद पूरी ना होने से हम कई तरह के शारीरिक रोग जैसे साइनस रोग, श्वास रोग, सिरदर्द, जुखाम, अनिद्रा आदि से ग्रसित हो सकते है।

अगर आप इन तकलीफों से बचना चाहते है तो इसका एकमात्र उपाय है 'योगनिद्रा', यह एक तरह की चमत्कारिक औषधि है। इसके केवल 10 से 30 मिनट के अभ्यास से आप 7-8 घंटे की नींद के बराबर विश्राम प्राप्त कर सकते है। भारत के अलावा अन्य देशों जैसे रूस, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आदि में भी आजकल योग केंद्रों में लोग योग निद्रा का अभ्यास करते नजर आ रहे है। आज हम आपको इसे करने करने की विधि और इससे होने फायदों की जानकारी दे रहे है। आइये जाने Yoga Nidra in Hindi.

 

Yoga Nidra in Hindi: जाने इसकी विधि और लाभ 

  yoga-nidra-in-hindi  

मन को तनाव और चिंता से मुक्त करने की चमत्कारिक विधि है 'योगनिद्रा', इसका अभ्यास सुबह जाग्रत अवस्था में किया जाता है। योग की यह एक ऐसी विधि है जिसमें आपको कुछ खास नहीं करना होता है। केवल आपको लेटे रहना है। इसे करते समय आप जाग्रत रहते हुए शरीर और मन को गहरी नींद में सोते हुए अनुभव कर सकते है।

 

जाने योग निद्रा का अर्थ

योग निद्रा एक ऐसी स्थिति है। जिसमें आप जागते हुए सोते है अर्थात सोने और जागने के बीच की अवस्था को योग निद्रा कहते है। इसलिए इसे अर्धचेतन भी कहा जाता है। सभी देवतागण भी इस अवस्था में ही विश्राम करते है। इसे आप आध्यात्मिक निद्रा भी कह सकते है क्योंकि यह मनुष्य और ईश्वर के बीच संपर्क स्थापित करने का कार्य भी करता है। आइये अब हम जानते है Yoga Nidra Meditation.

  1. सबसे पहले किसी स्वच्छ व् समतल जमीन पर चटाई या कम्बल बिछाकर लेट जाये। ध्यान रखे इसे करते समय ढीले-ढले कपडे ही पहने।
  2. अब अपने दोनों पैरों के बीच करीब 1 फ़ीट का अंतर रखें तथा हाथों को कमर से करीब 6 इंच की दुरी पर रखते हुए आँखे बंद कर लें।
  3. इसके बाद अपने पूरे शरीर को शिथिल करें तथा मष्तिष्क व् मन को शांत और तनाव मुक्त रखते हुए लेटे रहें और साँस को सामान्य रूप से लेते व् छोड़ते रहे।
  4. अब आप मन ही मन कल्पना करें कि 'मैं अब योग निद्रा का अभ्यास करने जा रहा हूँ।' ऐसा मन ही मन तीन बार दोहराएं और शरीर के सभी अंगो हाथ, पैर, पेट, गर्दन और आँखों के शिथिल होने की कल्पना करते हुए गहरी साँस लेना व् छोड़ना जारी रखें।
  5. योग निद्रा में किया गया संकल्प बहुत शक्तिशाली होता है। ऐसे में आप अच्छे कार्यो को करने व् बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प ले सकते है।
  6. इसके बाद मन ही मन शरीर के विभिन्न अंगों को शिथिल व् तनाव रहित रखने का निर्देश दें और पुरे शरीर को शांतिमय रखें। अब गहरी साँस लेते हुए महसूस करें कि आपके शरीर का दर्द बाहर निकल रहा है और आप आनंद महसूस कर रहे है।
  7. अब अपने मन को आप दायें पैर के अंगूठे पर ले जाये। फिर पैरों की सभी उंगलियों, तलवा, एड़ी, पिंडली, घुटना, जांघ, नितंब, कमर, कंधा सभी शिथिल होते जा रहे है।
  8. इसी प्रक्रिया को बायें पैर पर भी अपनाये और उसे शिथिल करें। अब आप लेटे-लेटे साँस ले व् छोड़े। इसमें पेट तथा छाती चलेगी और पेट ऊपर नीचे होगा।
  9. जब शरीर के सभी अंग शिथिल हो जाये उसके बाद आँखों को धीरे-धीरे खोले, हाथों को पीछे की तरफ खोले तथा पैरों को लंबे करते हुए खिंचाव लें।
  10. अंत में दायीं तरफ केवत लेकर उठें और सुखासन में बैठ जाये और दोनों हथेलियों को गर्म करते हुए आँखों पर रखें। अब अपनी आँखों को अंदर ही अंदर खोले व् बंद करें। यहाँ आप देखेंगे की आपका शरीर, मन और मष्तिष्क तनाव रहित हो गया है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- योग मुद्राओं के नियमित अभ्यास से पंच तत्वो को करें संतुलित

 

Yoga Nidra Benefits: जाने इसके लाभ

योगनिद्रा के नियमित अभ्यास हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है। इसके प्रयोग से चिंता व तनाव, रक्चचाप, ह्रदय रोग, मधुमेह, दमे का रोग, सिरदर्द, पेट दर्द, घुटने का दर्द, कमर व् गर्दन का दर्द, अनिद्रा, अवसाद, साइटिका तथा अन्य मनिवेगरानीक बिमारिओं के साथ-साथ स्त्रियों को प्रसव काल की पीड़ा से भी रहत मिलती है।

इन सभी शारीरिक व् मानसिक लाभ प्राप्त करने के अलावा योग निद्रा द्वारा मनुष्य बुरी आदतों को छोड़ने के संकल्प लेकर नई राह पर भी चल सकता है, क्योंकि योग निद्रा में किया गया संकल्प बहुत शक्तिशाली होता है।

 

आज आपने जाना Yoga Nidra in Hindi. इस क्रिया का अभ्यास आपको शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ पहुंच सकते है और आपको ईश्वर से जुड़ने का मार्ग भी मिल सकता है।

Subscribe to