जानिए मोटापा कम करने वाले मुख्य खाद्य पदार्थ

जानिए मोटापा कम करने वाले मुख्य खाद्य पदार्थ

व्यस्त जीवन शैली ने कई लोगो को मोटापे का शिकार बना दिया है| स्त्री हो या पुरुष हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है| इस समस्या से निजाद पाने के लिए कुछ लोग जिम जाते है तो कुछ योग का सहारा लेते है| पर कुछ लोग तो अपने बढ़ते वजन को लेकर इतना परेशान हो चुके है की डायटिंग करने से भी पीछे नहीं हटते|

हम आपको बता दे जो लोग अपना वजन घटाने के लिए डायटिंग का सहारा लेते है| वे लोग अपना वजन तो कम नहीं कर पाते, बल्कि दूसरी बीमारियो को न्योता दे डालते है| खाना छोड़ देने के कारण उनके पेट में मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, नतीजनत् उन्हें कमजोरी, थकान जैसी समस्याओँ का सामना करना पड़ता है|

अगर आप सही मायने में अपना वजन कम करना चाहते है तो व्यायाम के साथ साथ आपको सही तरह के खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना होगा| आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी आप आसानी से अपने फैट कम करने में सफल हो सकते हैं। कुछ चीज़े जैसे की नींबू, मेथी, दही आदि को अपनी डाइट में शामिल करके वेट लॉस किया जा सकता है|

इस तरह के खाद्य पदार्थ आपके शरीर में चयापचय को बढ़ाकर, फैट कम करने वाले हार्मोंन को उत्‍तेजित करते है| इससे शरीर के विषैले पधार्त को फैट बहार निकलने में मदद मिलती है| इसलिए आज से ही आप इन् आहारो को लेना शुरू कर दे| तो आइये जानते है Fat Burning Foods in Hindi, वसा जलाने वाले कुछ खाद्य पदार्थो के बारे में|
 

इन् आहारो से दूर होगी शरीर की चर्बी

 

fat burning foods in hindi

 

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ

विटामिन सी से भरपूर फलो का सेवन फेट को कम करने का सबसे स्मार्ट विकल्प है। इसका सेवन करने में आपको किसी तरह का ताम झाम भी नहीं करना पड़ेगा| बस बाजार से फल ले आये और उन्हें खा ले| विटामिन सी से भरपूर फल जैसे की नींबू, संतरा, बैरी, मुसम्‍बी शरीर की कैलोरी को जलाते है और वजन कम करने में मदद करते है|

सेवफल: आपने यह कहावत तो सुनी ही होंगी 'ईटिंग एप्पल अ डे कीप्स दी डॉक्टर अवे'| यह कहावत यूँ ही नहीं कही गयी है| हम सभी जानते है की मोटापा दूसरी बीमारी को न्योता देता है| लेकिन जो लोग रोजाना सेब खाते है उनके शरीर में वसा की कोशिकायें कम होती हैं। इसलिए यदि आपको अपना मोटापा कम करना है तो रोज 2 सेब खाना शुरू कर दे|

केला: आपने हमेशा से ही सुना होगा की यदि वजन बढाना हो तो केला खाने की सलाह दी जाती है| तो हम आपको बता दे की केले की मदद से भी वजन घटाया जा सकता है| दरहसल केले में मौजूद प्रतिरोधी स्‍टार्च पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (Bacteria) के कारण, फैटी एसिड में परिवर्तित हो जाती है। यह चयापचय फैट में मदद कर वसा को बढ़ने नहीं देता। आप चाहे तो इसे दूध के साथ शेक बनाकर भी ले सकते है|

मूंग दाल से घटाए वजन

वजन घटाने के लिए मूंग दाल भी Best Fat Burning Foods में से एक है| यह बहुत ही ज्यादा हेल्‍दी और पौष्टिक होती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई तथा प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। यह हाई ब्‍लड प्रेशर को तथा कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है।

गुणकारी अदरक

अदरक की चाय पीना तो हम सबको पसंद आता है| हम आपको बता दे की अदरक का सेवन वजन घटाने में भी बेहद उपयोगी है| अदरक के सेवन से रक्त संचार बढ़ता है, माँसपेशियों में सुधार होता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अपने आहार में अदरक को शामिल करें क्योंकि यह कैलोरी और वसा को बहतर बनाता है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जाने मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए उत्तम आहार
 

सुबह का नाश्ता

अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते है, तो आप अपने मोटापे को और न्योता दे रहे है| कुछ शोधो से पता चला है की जो लोग सुबह नाश्ता करते है वे अपने भूख पर ज्यादा अच्छी तरह से नियंत्रण कर सकते है और ज्यादा खाने की आदत से बच सकते है। लेकिन इसके बिलकुल विपरीत जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं लेते है वे लोग दोपहर के समय सामान्य से अधिक भोजन करते है| इसलिए यदि आप नाश्ता नहीं करते है तो अब करना शुरू कर दे| नाश्ते में आप फ्रूट, उबले चने, उपमा, पोहा, दलिया आदि ले सकते है|

Fat Burning Foods: अन्य आहार इन्हे भी जाने

  1. वजन कम करने के लिए रोज दो इलाइची का सेवन करना चाहिए| यह शरीर का मैटाब्‍लिज्‍़म बढाती है साथ ही मुंह में बदबू भी पैदा नहीं होने देती।
  2. अपने आहार में प्रोटीन युक्त आहार का समावेश करके भी आप अपना वजन कम कर सकते है| इससे आपका पेट भी जल्दी भर जाता हैं और भूख भी कम लगती है।
  3. हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां जैसे, ब्रॉक्‍ली, पत्‍तागोभी आदि का सेवन भी बहुत जरुरी हैं। इन् सब्जियों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है और यह कैलोरी में भी लो रहती हैं। इन् सब्जियों के सेवन से शरीर का फैट भी बर्न होता है और पेट भी भरा रहता है|
  4. शरीर की चर्बी कम करने के लिए ओटमील भी एक बेहतर विकल्प है| इसमें धीरे-धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है जो रक्त शर्करा और इन्सुलिन स्तर को न्यूनतम रखता है| वजन कम करने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिये।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to