फर्स्ट डेटिंग टिप्स- पड़े और अपनाये कुछ खास लम्हों के लिए

फर्स्ट डेटिंग टिप्स- पड़े और अपनाये कुछ खास लम्हों के लिए

तो आख़िरकार आपने डेट पर जाने का सोच लिया| हर कोई चाहता है जब पहली बार हम   अपने लव वन से मिलने जाये तो उसके मन में जिंदगी भर के लिए अपनी अच्छी छाप छोड़े| और ऐसा होना भी चाहिए| आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी की फर्स्ट इम्प्रैशन इस योर लास्ट इम्प्रैशन, याने की जब आप किसी से पहली बार मिलते है तो वो तभी आपके बारे में राय बना लेता है|

इसलिए जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड या ब्‍यॉवफ्रैंड के साथ पहली डेट पर जाने वाले होते है तो नर्वस फील करते है| चाहे लड़का हो या लड़की यह वक्त ऐसा होता है, जो एक्साइटमेंट और नर्वसनेस दोनों से भरा होता है|

इस वजह से हम पहली डेट में कुछ गलतिया कर बैठते है, जिससे हमारी डेट पूरी ख़राब हो जाती है| लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है, यदि आप अपनी लाइफ में पहली बार किसी के साथ डेट करने जा रहे है तो यहाँ दिए गए टिप्स आपकी मदद करेंगे| तो आइये जानते है First Date Tips in Hindi, पहली बार डेट पर जाने  के लिए खास टिप्‍स|

First Date Tips in Hindi: पहली डेट पर जाने के लिए टिप्स

 

First Date Tips for Girls in Hindi

 

आसान सवालो से करे बातचीत की शुरुवात

पहली डेट पर बातचीत करने में हिचक महसूस करना आम बात है। क्योंकि इस वक्त लड़का लड़की दोनों ही एक-दूसरे के स्वभाव से ठीक तरह से परिचित नहीं होते हैं| नयी रिलेशनशिप होने के कारण बातो में कुछ सावधानी बरतना भी जरूरी होता है|

अगर सबसे बड़ी मुश्किल आती है तो वो यह है की आखिर बात की शुरुवात कहां से की जाए। ऐसे में गलती से भी निजी सवालो से शुरुवात ना करे| ऐसे मोके पर आप आसान से सवाल कर सकते है जैसे की "आज का दिन कैसा रहा"। इस से आप आसानी से बात शुरू कर सकते है| लड़का हो या लड़की दोनों के लिए यह सवाल करना या फिर इसका जवाब देना बेहद आसान है| माहौल सहज करने और बातचीत को शुरू करने के लिए यह अच्छा तरीका है|

खूबसूरती नहीं बातचीत का अंदाज हो खास

जब डेट पर जाने की बात आती है तो सभी सबसे पहले अपने कपड़ो और ख़ूबसूरती के बारे में सोचते है | और लड़कियों की बात की जाये तो वह अपने चेहरे पर इतना मेकअप लगा लेती है, जैसे कोई शादी ब्याह हो| हम आपको बताना चाहते है की हर कोई सौंदर्य पर रीझने वाले नहीं होते है|

आपका चेहरा और सौंदर्य आपके व्यक्तित्व का सिर्फ एक हिस्सा है| यह सामने वाले को तभी आकर्षित करता है जब बातचीत का अंदाज और भाव शालीनतापूर्ण हो। इसलिए Dating Tips in Hindi के अनुसार आप जब भी डेट पर जाये तो धयान रखे की आपकी बातो का अंदाज कुछ खास होना चाहिए|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त इन् बातो का रखे ख्याल
 

सामने वाली की पसंद का रखें ख्याल

अगर आप किसी के साथ डेट पर जा रहे है तो सामने वाले की पसंद का खास ध्यान रखें। First Date Tips for Boys के अनुसार आपको लड़की की पसंद का खास ध्यान रखना चाहिए। इसलिए उनकी पसंद का खाना ऑर्डर करें और हो सके तो उन्हें फूल तोहफे में दे। ऐसा करने से लड़की के दिल में आपके लिए जगह जरूर बनेगी|

आत्मविश्वास से भरपूर रहे

कई बार डेटिंग कर रहे लोगो के बीच स्टेटस गैप होता है| ऐसे में अपने सामने वाले उच्च व्यक्ति को देख कर लोग हड़बड़ा जाते है और ऐसी हरकतें कर बैठते है कि सामने वाले पर इसका बुरा असर पड़ता है।

लेकिन आपको समझना होगा की पसंद न पसंद पैसो पर नहीं डिपेंड करती| आप में कुछ है तभी सामने वाले ने आपको पसंद किया है| इसके लिए अपने व्यवहार को संयत रखें, और आत्मविश्वास से बातचीत करे|

अच्छे कपडे पहने

कई बार लडकिया लड़को को रिझाने के लिए छोटे छोटे कपडे पहन कर डेट पर जाती है| First Date Tips for Girls in Hindi  यह है की छोटे कपडे पहनकर पहली डेट पर जाना गलत होगा| यदि सामने वाला मॉडर्न खयालो का हो तो ठीक है, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो इससे आपके व्यक्तित्व पर सवाल उठ सकता है|

अच्छी जगह का चुनाव भी जरुरी 

आपकी डेट को यादगार बनाने के लिए अच्छी लोकेशन का होना भी जरुरी है| यदि आप एक दम भीड़ बढ़ाके वाली जगह पर मिलते है तो हो सकता है की आप ठीक तरीके से बातचीत ना कर पाये| इसलिए डेट के लिए किसी पार्क या हिल स्टेशन का चुनाव करे|  ये तरीका भले ही आपको पुराना लगे लेकिन यह बेहद ही असरदार है। आप पार्क में कोई अच्छी जगह को चुनकर वहां अपनी दिल की बात कह सकते हैं।

तो आज आपने जाना  First Date Tips in Hindi. जितना हो सके अपने पहली डेट में व्यव्हार में विनम्रता रखें। मधुर वाणी सबके दिलो को जीत लेती है| इसके अलावा डेट पर निजी सवाल करने से बचे और ऊपर दी गए तरीको से अपनी पहली डेट को यादगार बनाये|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to