स्वस्थ के नजरिये से सेब खाने के अनमोल फायदे

स्वस्थ के नजरिये से सेब खाने के अनमोल फायदे

सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से ह्वदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है। सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

सेब को सबसे सेहतमंद और बहुरंगी फल माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार सेब की पैदावार करने वाले मुल्‍कों में चीन और अमेरिका क्रमश: पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं। सेब न केवल खाने में स्‍वाद होता है, बल्कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य गुण भी हैं।

सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।

सेब एंटी ऑक्‍सीडेंट, पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड का उच्‍च स्रोत हैं। ये सब दिल को स्‍वस्‍थ रखने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा, इनसे आपके शरीर को जरूरी मिनरल, जेसे पोटेशियम मिलता है, जो आपके दिल के लिए बहुत जरूरी होता है। तो, रोजाना एक गिलास सेब का जूस आपके हृदय को सही प्रकार से काम करने में मदद करता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए किस तरह ठण्ड में संतरों का सेवन रखता है बीमारियो से दूर

बेहतर स्वस्थ के लिए हर मौसम में फायदेमंद है सेब (Apple)

 

Apple Benefits

 
इम्यून सिस्टम को अच्छा रखे:-
लाल सेब में क्वरसिटिन नमक एंटीओक्सिडेंट पाया जाता है। हाल के अध्ययनों में पाया गया है की क्वरसिटिन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
एनीमिया भगाए:-
ये एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।
लीवर को मजबूत करे:-
हम अपनी रोज़मरा की ज़िन्दगी में थोड़ा-बहुत ज़हरीला खाना खाते है। जिससे हमारा लीवर शरीर से साफ करता है और लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज़ एक सेब खाए क्योंकी इसमें एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है।
कब्ज के लिए फायदेमंद:-
जब बड़ी आंत अधिक मात्रा में पानी सोख लेती है, तब कब्‍ज की परेशानी होती है। सेब में सोरबिटॉल होता है, जो इस समस्‍या को खत्‍म करने में मदद करता है। जब यह तत्‍व बड़ी आंत में पहुंचता है, तो यह बृहदान्‍त्र (कोलोन) में पानी पहुंचाता है। इससे स्‍थूल नरम हो जाता है और आसानी से पास हो जाता है।
वजन को नियंत्रित करे:-
कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर उच्च इस्तर में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
दातों को स्वास्थ्य बनाए:-
सेब में फाइबर होता है जिसे आपके दांत अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रोपेर्तिएस पाई जाती है जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखता है। और आपके मुंह में थूक की मात्रा को को भी बढ़ाता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है:-
विटामिन सी की अधिकता के कारण सेब हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने की हमारी शारीरिक क्षमता में इजाफा होता है।
एनर्जी बढाए:-
सेब उर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है चूंकि यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसलिए, आपको वर्कआउट करने से पहले कुछ सेब खाने की सलाह दी जाती है। यह आपकी क्षमता को बढ़ाता है और आपकी उर्जा के स्तर में भी वृद्धि करता है।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to