भाई दूज के पर्व पर अपनी बहन को दे सेहत से भरा उपहार

भाई दूज के पर्व पर अपनी बहन को दे सेहत से भरा उपहार

दीपावली के पाँच दिन के महोत्सव में से एक दिन भाई बहनो का सबसे प्रिय होता है| जिसे हम 'भाई दूज कहते है। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह त्यौहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है| Bhai Dooj in Hindi पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है| यह पर्व भाई और बहन के बीच के स्नेह बंधन को और भी अधिक मजबूत करता है|

भाई दूज वाले दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है। भाई भी अपनी बहन को अन्न, वस्त्र और या कुछ उपहार भेट करता है| क्या आप भी अपनी बहन को कुछ अच्छा उपहार देने की सोच रहे हैं? तो हम आपको अच्छा उपहार चुनने की बड़ी उलझन से निकालने में मदद करेंगे|

ज्यादातर भाई अपनी बहिन को चॉकलेट्स और मिठाइयां गिफ्ट्स में देते है| हम आपको बताना चाहते है की इस वक्त बनी हुई मिठाईया सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं, क्योकि यह बेहद पहले की बनी होती है| इसलिए इस बार अपनी बहन की सेहत की जरूरतों का ख्याल करते हुए हेल्दी उपहार चुनें।

तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि मिठाई के बजाय आपके किस तरह के Healthy Gift भाई दूज पर अपनी बहन को दे सकते है|
 

Bhai Dooj in Hindi: जानें भाई दूज पर सेहत का सर्वोत्तम उपहार

 

Bhai Dooj in Hindi - Healthy Gift

 

ड्राइ फ्रूट्स सबसे बेहतर

सर्दी का मौसम तो शुरू हो ही चूका है ऐसे में सूखे मेवे खाना सेहत के लिहाज से अच्छा होता है| आप भी अपनी बहन के लिए उपहार के रूप में काजू, बादाम, अंजीर आदि सूखे मेवे मिलाकर बेहतरीन भाई दूज गिफ्ट तैयार कर सकते हैं। यह सेहतमंद तो है साथ ही कई दिनों बाद तक इसका सेवन किया जा सकता है।  

फलों से भरा बास्केट

अपनी बहन को Healthy Gift देने का यदि सोच लिया है तो फलों से भरा बास्केट भी एक अच्छा विकल्प है। इस फ्रूट बास्केट को आप खुद तैयार कर सकते है| इसे तैयार करने के लिए आप अपनी बहन के पसंदीदा फल का चुनाव करे| इसके अलावा सेब, संतरे, पपीता जैसे फल देकर सेहतमंद तरीके से उसे खुश करें। इसके अलावा बाजार में हेल्दी जूस और हेल्थ सप्लीमेंट्स ड्रिंक्स भी मौजूद है, जिसे आप उपहार स्वरुप भेट कर सकते है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए किस तरह ठण्ड में संतरों का सेवन रखता है बीमारियो से दूर
 

हेल्थी कुकीज

अगर आपकी बहन की उम्र छोटी है तो उसे शायद फलो और सूखे मेवे में दिलचस्पी ना आये| ऐसे में यदि आप उसे कोई सेहतमंद तोहफा देना चाहते है तो हेल्थी कुकीज बेहतर विकल्प है| आजकल बाजार में गेहू और बाली से बने बिस्किट्स और कुकीज मिलती है, जिसे देकर आप अपनी छोटी बहन को खुश कर सकते है| आप चाहे तो किसी अच्छी कंपनी की डार्क चॉकलेट्स भी खरीद सकते है| लेकिन इस तरह के आइटम्स लेते वक्त उनपर एक्सपाइरी डेट जरूर चेक करे|

आप अपनी बहन को फिटनेस डीवीडी भी दे सकते है| ऐसे में उसे जिम भी जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी और वो घर पर ही फिटनेस का ख्याल रख सकेगी| यदि आपकी एक्सरसाइज को लेकर क्रेजी है तो वो आपका यह Bhai Dooj Gift हमेशा याद रखेगी|
 

अन्य हेल्थी गिफ्ट्स इन्हे भी जाने 

  1. यदि आपकी बहन की उम्र ज्यादा है, जैसे की 35 से ऊपर तो आप उसे कम्पलीट हेल्थ चेकअप वॉउचर दे सकते है| इसके अलावा इन दिनों फिटनेस पर नजर रखने वाले कई उपकरण बाजार में मौजूद है, आप ऐसे उपकरण भी तोहफों में दे सकते है|
  2. यदि आपको लगता है कि आपकी बहन को किसी तरह के रोग की आशंका है तो आप उसे कोई स्वास्थ्य निर्देश देने वाली पुस्तक भी गिफ्ट कर सकते हैं।
  3. अगर आपकी बहन को चश्मा लगा हुआ हो तो आप उसे लेसिक सर्जरी का तोहफा दे सकते है| इस प्रक्रिया से चश्मे पहनना या कांटेक्ट लेंस लगाने की प्रक्रिया से छुटकारा मिलता है| लेकिन इस बारे में पहले डॉक्टर की सलाह लेना ना भूले|
  4. आपकी बहन जब करती है और उसे दफ्तर में बहुत काम रहता है, तो आप उसे फुट मसाज के लिए सलून पैकेज गिफ्ट कर सकते है| थकान के बाद लिया गया एक फुट मसाज उसके चेहरे पर स्माइल जरूर ले आएगा| इसके अलावा इस अलग तरह के गिफ्ट को पाकर वो बेहद खुश होगी, इसलिए एक बार इसे देने का सोचना जरूर|
  5. आप अपनी बहन को हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स की किट भी दे सकते है| हर लड़की को सुन्दर दिखना पसंद होता है, ऐसे में यह किट उसके लिए फायदेमंद रहेगी| इसके अलावा आप चाहे तो हर्बल मेकअप किट भी उपहार में दे सकते है| इस तरह के प्रोडक्ट से मेकअप करने पर आपकी बहन को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to