सर्दियों में सेहत बनाने के लिए रोज खाए ताकतवर गोंद के लड्डू

सर्दियों में सेहत बनाने के लिए रोज खाए ताकतवर गोंद के लड्डू

सर्दी का मौसम सेहत बनाने वाला मौसम होता है| इसलिए इस मौसम में हमें अपना अच्छे से ख्याल रखना चाहिए| यदि सेहत बनाने की बात चल रही हो तो ड्राई फ्रूट्स का नाम सबसे पहले आता है| जैसा की हम सभी जानते है ड्राई फ्रूट्स हमें ताकत देते है और हमारा स्वास्थ भी सुधारते है|

ठंड के समय पाचन शक्ति अच्छी रहती है और भूख भी खुलकर लगती है| इसलिए इस वक्त हैवी खाना भी आसानी से हजम हो जाता है| इसलिए शीत ऋतु में हमें सूखे मेवो से बने पौष्टिक आहार एवं व्यायाम, आदि के द्वारा पर्याप्त शक्ति अर्जित कर लेनी चाहिए, ताकि पुरे साल हम स्वस्थ रह सकें|

सूखे मेवे के लड्डू कई तरह से बनाये जा सकते है, लेकिन इसके लड्डू को गोंद के साथ बनाए जाएं और खाए जाएं, तो आपको केवल ताकत ही नहीं बल्कि स्वाद भी डबल मिलेगा| गोंद के लड्डू खासतौर पर राजस्‍थान में बनाये जाते है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और सर्दी भी नहीं लगती| तो आइये आज हम आपको बताते है Gond Ke Laddu in Hindi, गोंद के लड्डू को बनाने के तरीके और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में|
 

Gond Ke Laddu Benefits: जाने गोंद के लड्डू खाने के लाभ और बनाने के तरीके

 

Gond Ke Laddu in Hindi

  ठंडी के दिनों में शरीर को ऊर्जा देने के लिए गोंद से बने लड्डू से ताकत मिलती है| रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाकर आप खुद को सर्दियों में स्वस्थ रख सकते है| इससे शरीर को गर्मी मिलती है और सर्दी नहीं लगती| इसलिए बच्चो के लिए तो यह बहुत ही अच्छे होते है|

इन् गोंद के लड्डू को आप 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकते है। गोंद के लड्डू में ड्राई फ्रूट्स के अलावा गोंद के साथ मूंग दाल का आटा और सोयाबीन का आटा और भी डाला जाता है। ये सभी शरीर को प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व देते हैं| इसलिए बच्चे को जनम देने के बाद यदि यह माँ को खिलाया जाये तो वो जल्दी ठीक हो सकती है।
 

सामग्री:-

गोंद - 1 कप (100 ग्राम)

घी- 500 ग्राम

गुड़- 600 ग्राम

किशमिश, मखाने - 100 ग्राम

बादाम, काजू, खारिक - 200 ग्राम
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- ड्राई फ्रूट्स बेनिफिट्स -सूखे मेवे से रखे सेहत का ख्याल 
 

बनाने की विधि:-

  1. सारे सूखे मेवे को मिक्सर में चलाकर बारीक़ कर ले या छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें|
  2. अब गोंद को ओखली में छोटा-छोटा करके तोड़ ले|
  3. कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करले|
  4. अब गर्म घी में गोंद के टुकड़े डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक सेक लें|
  5. फिर ठंडा करने के लिए प्लेट में निकाल ले|
  6. अब कढ़ाई में थोड़ा और घी डाल कर गर्म करें| गुड़ को तोड़ कर टुकड़े कर लें, और घी में डालकर पिघला लें|
  7. गुड़ की गाढ़ी चाशनी बनने तक रुके|
  8. अब गुड़ की चाशनी में पीसी गोंद, सारे मेवे अच्छी तरह मिलाकर लड्डू का मिक्सचर तैयार कर लें|
  9. अब इस मिश्रण को हाथ में लेकर हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाकर तैयार करें|
  10. आप अपने अनुसार छोटे या बड़े लड्डू बना सकते है|
आज आपने जाना Gond Ke Laddu in Hindi। इन् लड्डू को सुबह 5 बजे उठकर खाया जाये और फिर थोड़ी देर सो लिया जाये तो इसका अधिक फायदा मिलता है| इसमें मौजूद काजू- बादाम और घी के कारण चेहरे पर चमक आती है|

इसके अलावा आप यदि इसमें मेथी दाने का इस्तेमाल करेंगे तो सर्दियों में होने वाले कमर या जोडों के दर्द से राहत मिलती है| एक बात का ख्याल रहे की 2 से ज्यादा लड्डू ना खाए| अब इन्तेजार किस बात का इस रेसेपी को जरूर ट्राई कीजिये|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to