फिश पैडीक्योर - पैरों को खूबसूरत और कोमल बनाए

फिश पैडीक्योर - पैरों को खूबसूरत और कोमल बनाए

आज के समय में सुंदरता केवल चेहरे से बंया नहीं होती है| सुन्दर दिखने के लिए आपके शरीर के अन्य हिस्से जैसे की हाथ, पैर भी खूबसूरत दिखना चाहिए| लेकिन ज्‍यादातर महिलाएं अपने पैरों पर कम और चेहरे को सुंदर बनाने में ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। उन्हें लगता है कि ब्‍यूटी पार्लर में पैडीक्योर करवाने से पैसे खर्च होते हैं|

लेकिन यह गलत है| यदि आप अपने पैरो के ऊपर ध्यान नहीं देते है तो आपके एड़ी की त्वचा की चमड़ी मोटी होती जाती है| इससे ना केवल पैरो का आकर्षण जाता है बल्कि कई लोगो को तो चलने में भी परेशानी होने लगती है|

हम आपको बता दें कि यदि पैरों के नाखून भी अगर लम्बे समय तक नहीं काटे गए तो उसमें कई बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं जो की बाद में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। कई बार तो लोगों को अपना पैर भी खोना पड़ा है क्योंकि उन्होंने पैरों में लगने वाली छोटी मोटी चोटों को नजरअंदाज किया था|

इसलिए जिस तरह आप रोज अपने चेहरे को धोते हैं, रोज़ दांत भी साफ करते हैं और नहाते भी है| ठीक उसी तरह अपने पैरों को भी रोज़ाना धोना चाहिए ताकि वह स्वस्थ और खूबसूरत दिखें। पैरो का ख्याल रखने के लिए पैडीक्योर किया जाता है| आजकल Fish Pedicure काफी चलन में है| आइये जानते है की आप इसकी मदद से अपने पैरो को कैसे खूबसूरत बना सकते है|
 

Fish Pedicure: सुंदर पैरो के लिए मछली द्वारा पैडीक्योर

 

Fish Pedicure

  आमतौर पर पेडीक्योर में मृत त्वचा को निकाला जाता है| इसके लिए रेजर का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि फिश पेडीक्योर में यह काम मछली करती है। इसमें मछली आपके पैरो की डेड स्किन को खाती है। इसे कुछ लोग फिश स्पा के नाम से भी जानते है, जहाँ पर मछलियों का इस्तेमाल पैरों से डेड स्‍किन को हटाने में किया जाता है।  

कैसे होता है फिश पैडीक्योर

इसमें विशेष तरह की मछलियां (जैसे गारा रफा फिश) को लिया जाता है। एक बॉक्स में लगभग 100 मछलियों को डाला जाता है। फिर जब भी कोई पैर मछली से भरे इस बॉक्स में डाला जाता है तो मछलियां आपके पैरो की डेड स्कीन (मृत त्वचा) को खाना शुरू कर देती है। यह प्रोसेस करने से पहले आपके पैर को साबुन से साफ करके उस पर एंटिसेप्टिक क्रीम लगाई जाती है|

इसके बाद पैर डालने पर मछलियां आपके पैर को काटना शुरू करेंगी| आपको घबराने की जरुरत नहीं है इन मछलियों के दांत नहीं होते है यह आपको दर्द नहीं देंगी, बल्कि इससे आपको गुदगुदी होगी और काफी आराम मिलेगा। मछलियां आपकी त्वचा को काटेंगी और जो भी डेड स्किन है, उसे खत्म कर देंगी।

यह आपके पैरों को कोमल बनाने के लिए अच्छी थेरेपी है। दरहसल इन मछली के अंदर डाइथ्राइनोल एंजाइम पाया जाता है, जो की आपके पैरों की त्वचा की बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बनाये अपने नाखून को सुन्दर और दिखे अट्रैक्टिव

 

फिश पैडीक्योर से लाभ

  1. इस ट्रीटमेंट से पैरों की त्वचा ज्यादा खील जाती है| यह पैरों से डेड स्‍किन हटा कर उनको चमकदार बनाता है|
  2. फिश पैडीक्योर के कई फायदों में एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह न केवल आपके पैरों को मुलायम बनाता है, बल्कि त्वचा की खुजली और दाग-धब्‍बों को भी दूर करने में मददगार है|
  3. फिश की मदद से किये जाने वाले पेडीक्योर से शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। जिससे की स्‍किन पर काफी फरक पड़ता है तथा पैर का रंग-रूप भी बेहतरीन हो जाता है।
  4. यदि आपका पेडीक्योर करते वक्त फिश टैंक में गर्रा रुफा नामक मछ‍ली पड़ी हुई है तो इससे त्‍वचा को काफी लाभ होगा। यह मछली अपने मुंह से डिर्थनॉल नामक एंजाइम, लार के रुप में निकालती है. जिससे नई कोशिकाएं पैदा होती हैं|
  5. यदि आप बहुत थके हुए है और अपने पैरों को आराम देना चाहें, तब यह पेडीक्योर करवाए| क्योकि इसे करवाने से केवल अच्छे पैर ही नहीं मिलते बल्कि मन को बहुत ही अच्‍छा महसूस होता है। जब यह मछलियाँ आपके पैरो को खाना शुरू करती है तो हमारे दिमाग से इंडोर्फिन नामक रसायन निकलने लगता है, जिससे हमें एक सुखद एहसास होता है।
  ऊपर आपने जाना Fish Pedicure के बारे में| यदि आप भी पेडीक्योर करवाने का सोच रही है तो एक बार फिश पेडीक्योर जरूर ट्राई करे| यह ज्यादा महंगा भी नहीं है| आप 200 से 300 रुपयों में इसे करवा सकती है|
Subscribe to