Foods to Increase Breast Milk: स्तन का दूध बढ़ाने के आसान तरीके

Foods to Increase Breast Milk: स्तन का दूध बढ़ाने के आसान तरीके

माँ के लिए अपने बच्चे को पहली बार स्तनपान करना अविस्मरणीय और ममता से भरा अहसास होता है। शिशु के लिए माँ का दूध अमृत के समान होता है। माँ का पहला दूध बच्चे को जीवन भर कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। तो आइये जानते है Foods to Increase Breast Milk के बारे में पूरी जानकारी।

यही नहीं स्तनपान से माँ और शिशु का रिश्ता भी मजबूत बनता है। लेकिन कई बार माँ के स्तनों में भी दूध की कमी हो जाती है। यह बच्चे और माँ दोनों के लिए बहुत गंभीर स्तिथि होती है। इसी के मद्देनज़र रखते हुए हम आज के आर्टिकल में सिर्फ आपके लिए लाये है कुछ आसान उपाय।

जन्म के 1 घंटे तक शिशु में स्तनपान करने की बहुत इच्छा होती है। बाद में उसे नींद आने लगती है। इसलिए जन्म के बाद जितनी जल्दी माँ अपने बच्चे को दूध पिलाना शुरू कर दे उतना ही अच्छा है। आमतौर पर जन्म के 45 मिनट के अंदर स्वस्थ बच्चे को स्तनपान शुरू कर देना चाहिए।

शल्य चिकित्सा द्वारा जन्मे बच्चों से भी माता बेहोशी का असर समाप्त होने के बाद तुरंत ही स्तनपान शुरू करा देना चाहिए। जन्म के तुरंत बाद बच्चों को माँ का दूध पिलाने से स्तनपान की प्रक्रिया ठीक हो जाती है।

You may also like:- Pregnancy Diet in Hindi: जानिए गर्भावस्था का सही आहार

Foods to Increase Breast Milk: इन खाद्य पदार्थ स बढ़ाये स्तन का दूध

Foods to Increase Breast Milk

स्तनपान है महिला के जीवन का अहम हिस्सा है। तो आइये जानते है इसके बारे में कुछ जरुरी जानकारी:-

मेथी:-

मेथी में आयरन, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा अधिक पायी जाती है। इसका प्रयोग कई सालो से किया जा रहा है। लेकिन इसका अधिक ज्यादा सेवन करने स डिहाइड्रेशन हो सकता है। मेथी को कच्चा खाने की जगह सब्जी बना कर खाए।

तुलसी:-

तुलसी के सेवन करने से न केवल बीमारियां ठीक हो जाती है बल्कि यह स्तन क दूध को बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसके अंदर विटामिन क की मात्र अधिक पायी जाती है। आप इसको सूप म या कच्चे शहद के साथ भी खा सकते है।

करेला:-

करेला में विटामिन और मिनरल अच्छी मात्रा में पाये जाते है। इससे स्तन का दूध बढ़ने की क्षमता बढ़ जाती है। करेला बनाते वक़्त हलके मसालों का उपयोग करना चाहिए, जिससे यह आसानी से हजम हो सके और आप स्वस्थ रह सके।

लहसुन:-

लहसुन खाने से भी दूध बढ़ाने की क्षमता बढ़ जाती है। कच्चा लहसुन खाने से जगह आप इसको मीट, करी, सब्जी या दाल में डाल कर पकाये। अगर आप लहसुन को रोज़ाना खाना शुरू करेगी तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

दूध के बने प्रोडक्ट:-

ऐसी चर्बी जो की घी, बटर या तेल से मिलती हो वह स्तन के दूध बढ़ाने में बहुत लाभदायक है। यह शरीर को बहुत शक्ति प्रदान करती है। आप चाहे तो इन्हे चावल या रोटी के साथ भी उपयोग कर सकती है।

मेवा:-

बादाम और काजू जैसा मेवा ब्रैस्ट मिल्क को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, मिनरल और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अच्छा होगा की आप इन्हे कच्चा ही खाए, जिससे आपको बहुत फायदा होगा।

यदि किसी महिला को आर्थिक या घर सम्बंधित समस्या रहती है या फिर झगडे या पारवारिक कलह की वजह से चिंतित रहती है तो इसको दूर कर अपने मन को शांत रखे ताकि आप अपने बच्चे पर अच्छी तरह से कंसन्ट्रेट कर सकेगी।

ऊपर आपने जाने Foods to Increase Breast Milk के बारे में विशेष जानकारी। तो अगर आप भी नई माँ बनी है और स्तनपान को लेकर परेशान है तो आज ही से इन खाद्य पदार्थ की मदद से अपने शिशु की दूध की पूर्ति करे और स्वस्थ रहे।