जानिये गाजर का हलवा बनाने की विधि, ठंड के लिए खास व्यंजन

जानिये गाजर का हलवा बनाने की विधि, ठंड के लिए खास व्यंजन

ठंडी के दिनों में गाजर की बहुत बहार रहती है| गाजर आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है| ठंड के दिनों में सभी को कुछ न कुछ गरम खाने का मन करता है| ऐसे में गाजर से बने हलवे से बेहतर भला क्या हो सकता है|

गाजर से बना हलवा सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही साथ इसका स्वाद भी लाजवाब होता है| बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी इसको खाना बहुत पसंद करते है| और त्योहारों का समय चल रहा है तो मेहमानों का भी बहुत आना जाना रहता है| ऐसे में आप यदि उन्हें गाजर का हलवा देंगे तो आपको भरपूर तारीफे मिलेंगी|

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको गाजर का हलवा बनाना बता रहे है| इसकी मदद से आप घर बैठे स्वादिष्ट हलवा बना सकते है| गाजर का हलवा कोई भी बना सकता है, यह बनाने में भी आसान है। और यदि आपको केलोरीस की चिंता होती है तो हम आपको बता दे की इस हलवे में आप अपने अनुसार कम या ज़्यादा चीनी डाल सकते है।

इसको आप दो दिन तक फ्रीज में भी रख सकते है और जब भी आपके बच्चे आपसे कुछ खाने के लिए मानेंगे तो आप हलवा देकर उन्हें खुश कर देना| तो आइये जानते है Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi.
 

Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi: गाजर का हलवा कैसे बनाये

 

Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi

 

 

Ingredients Quantity
गाजर 1 Kg
दूध 1 कप
मावा आधा कप
इलाइची पाउडर 1 छोटा चम्मच
कटा हुआ बादाम 7 से 8
कटे हुए काजू 7 से 8
कटा हुआ पिस्ता 5 से 6
चीनी 2 कप
घी 1 बड़ा चम्मच

 

जानिए इसे माइक्रोवेव में बनाने की विधि:-

  • Carrot Halwa बनाने के लिए सबसे सारे गाजरो को धो ले और उसका बाहरी हिस्सा छिल ले|
  • अब अपने सारे गाजरो को कद्धुकस करने का काम करले|
  • अब माइक्रोवेव में इस्तेमाल होने वाला सेफ कांच का बर्तन ले और उस बर्तन में घी और गाजर डालें|
  • इसके बाद उस बर्तन को माइक्रोवेव में हाई पावर पर आधे घंटे के लिए पकाने के लिए रख दे|
  • गाजर में दूध, चीनी, मावा और इलायची पाउडर डाले और मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर ले|
  • अब इसे वापिस माइक्रोवेव में हाई पावर पर 8 मिनट के लिए रखें|
  • 8 मिनट बाद माइक्रोवेव बंद कर दें लेकिन हलवे को 5 मिनट के लिए इसमें ही रखा रहने दें|
  • 5 मिनट बाद माइक्रोवेव से हलवा निकाल ले और इसमें काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिक्स कर ले|
  • लीजिये माइक्रोवेव में बना गाजर का हलवा का तैयार है|
 
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए खोपरा पाक बनाने की विधि, त्यौहारो के लिए खास

जानिए इसे गैस पर बनाने की विधि:-

  1. एक कढाई में तक़रीबन 50 ग्राम के आसपास घी गर्म करें, जब भी यह घी गर्म हो जाए तो आप इसमें किसे हुए गाजर डालें और इसे अच्छे तरीके से मिला ले| ताकि गाजर अच्छी तरह से घी में मिल जाए ।
  2. अब कढाई पर प्लेट रखकर इसे ढक दे और धीमी आंच पर पकाएं| आपको इसे ऐसे नहीं रखना है हर 20 से 30 सेकंड के बाद इसे चलाते रहे नहीं तो यह चिपक जायेगा|
  3. इसे अच्छे से इसलिए चलाना है ताकि यह जले और सारे तरफ से पक जाये|
  4. 5-7 मिनट बाद आप इसमें दूध डालकर इसे अच्छे से मिला ले ताकि यह कद्दूकश गाजर में अच्छी तरह मिल जाए, अब वापिस से इसे 5-7 मिनट के वक्त के लिए ढक दें, जब दूध थोड़ा कम हो जाए तब इसमें चीनी डालें।
  5. अब आपको इसे ढक कर तब तक पकाना है जब तक पूरा दूध ख़त्म न हो जाए, तक़रीबन 25 मिनट में यह अच्छी तरह से पक चूका होगा| तो इसमें इलाइची और काजू डालें, अब इसे 1-2 मिनट तक और पकाएँ|
  6. इसे अच्छे से चलाएँ ताकि हलवा सतह पर न चिपके नहीं तो जला जला स्वाद आता है, तो अब यह तैयार है इसलिए गैस को बंद करदे| आप चाहे तो पिसते, बादाम से इसकी और सजावट कर सकते है|
  ऊपर आपने जाना Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi. घर पर बने गाजर के हलवे में आप सूखे मेवे अपनी पसन्द न पसंद के अनुसार कम ज्यादा कर सकती हैं| जो भी मेवे आपको पसन्द है वो डाल दे और जो नहीं पसन्द है उसे ना डाले|
Subscribe to