Grey Hair Color: भारत में भी बढ़ रहा है ग्रे बालोंं का चलन, देता है अलग और स्टाइलिश लुक

Grey Hair Color: भारत में भी बढ़ रहा है ग्रे बालोंं का चलन, देता है अलग और स्टाइलिश लुक

आजकल का जमाना फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से बड़ा अनएक्सपेक्टेड जमाना है जब ऐसे ऐसे ट्रेंड्स फैशन में आ रहे हैं जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आजकल फैशन के नाम पर बहुत सारे अनयूजुअल ट्रेंड्स चलन में देखे जा रहे हैं। कपड़ों में फटे और गंदे जींस जैसे ही अनयूजुअल फैशन ट्रेंड अब मेकअप में भी आने लगे हैं और इन मेकअप ट्रेंड्स को महिलाएं फॉलो भी करने लगी हैं।

जहाँ कुछ सालों पहले तक ग्रे बाल होने पर महिलाएं परेशान हो जाती थीं वही आज कल ये धीरे धीरे फैशन ट्रेंड बनता जा रहा है। अगर भारत की बात करें जहाँ आम तौर पर लोगों के बाल काले होते हैं, अगर यहाँ ग्रे बाल होने लगते थे उम्र के बढ़ने के कारण या किसी और कारण वश तो लोग इसे छुपाने का प्रयास करते थे ताकि वो इनके कारण उम्रदराज ना दिखें पर आज सोच में बदलाव आ रहा है और लोग इसे भी फैशन का रूप देने लग गए हैं।

फैशन के आजकल के ज़माने में हम अपने बालोंं के लिए नए नए ट्रेंड्स को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। आजकल कुछ खास और अलग दिखने के लिए बहुत सारे लोग अपने बालोंं में कलर करते है और बालोंं के कलर का मेकअप में बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। आमतौर पर लोग अपने बालोंं को काला या फिर ब्राउन करवाते हैं पर आजकल इनके अलावा कुछ नए और अलग कलर भी बालोंं के फैशन ट्रेंड को अलग रूप देने के लिए चलन में हैं। ये अलग रंग न सिर्फ आपका लुक चेंज करते हैं बल्कि आपको एक बिंदास लुक भी देते हैं।

नए फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो इस समय Grey Hair बहुत ट्रेंड में है। ये आपके बालों को बहुत डिफरेंट लुक देते है। इसमें ख़ास कर वाइट कलर तो बहुत ज्यादा फैशन में हैं। चाहे तो आप अपने बालोंं को किसी कॉन्ट्रैस्टिंग कलर से डाई कर लें या फॉर आप इसे पूरा का पूरा वाइट भी रख सकते हैं, यह आप पर निर्भर करता है, पसंद आपकी है। पर एक बात तो है इस लुक के साथ की इस लुक से आपका अपीयरेंस बिलकुल रॉकिंग हो जाता है। इस लुक को आजमाने के लिए आपको थोड़ी हिम्मत के अलावा कुछ शानदार और अलग स्टाइल्स की भी आवश्यकता होती है। ये सब करने के बाद आप बिलकुल अलग और स्टाइलिश नजर आने लगेंगे। आज के इस लेख में पढ़ें Grey Hair Color से जुडी महत्वपूर्ण बातें।

Grey Hair Color: ग्रे बालों का स्टाइल देगा आपको आकर्षक और बिलकुल जुदा अंदाज

Grey-Hair-Color-in-Hindi

विश्व में ग्रे बालों का फैशन

ऐसा नहीं है की Gray Hair का ये चलन कोई नया चलन है। अगर विश्व स्तर पर इस ट्रेंड की बात करें तो इसे बहुत सैलून से फॉलो किया जाता आ रहा है। मशूल पॉप सिंगर लेडी गागा ने इस फैशन के एक बार फिर से लाइम लाइट में ला दिया था और यह पूरे विश्व में ट्रेंड करने लगा इनके अलावा मशहूर अमेरिकन टीवी पर्स्नालिटी पेरिस हिल्टन भी इसी अंदाज में नजर आती हैं।

भारत में ग्रे बालों का फैशन

जहाँ तक अगर बात भारत की करें तो भारत में ये फैशन ट्रेंड धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है। मशहूर भारतीय वीडिओ जॉकी लीजा हेडन अपने ग्रे बालों के इसी बाये लुक के कारण इंटरनेट पर छा गई हैं। अपनी खूबसूरत पिक्चर्स के चलते आये दिन सुर्खियों में रहने वाली एमटीवी वीजे लीजा हेडन एक बार फिर से अपने ग्रे बालों के नए लुक की वजह से खबरों में आ गई हैं। दरअसल लीजा ने अपना लुक बदला है और अपने सारे बाल कलर करवा लिए हैं।

अब लीजा प्लैटिनम अर्थात सफेद रंग के बालोंं में देखी जा सकती हैं। इस नए अवतार में लीजा बिल्कुल भी जुदा जुदा नजर आ रही हैं। लीजा के इस नए अवतार पर इंटरनेट यूजर्स के बीच बड़ी चर्चा भी देखी जा रही है। कुछ लोगों को उनका यह नया लुक बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है तो वही कुछ लोगों को यह रूप पसंद नहीं भी आ रहा है। पर हर कोई लीजा के इस कदम की सराहना कर रहा है। लोग उन्हें गेम ऑफ थ्रोन्स के एक चरित्र डेनेरेस से भी कंपेयर करने लगे है जिनके बालों का रंग लीजा के नए लुक से मिलता है। इस नए लुक की वजह से उन्हें कुछ लोग भारत की किम कार्दाशियां भी कहने लग गए हैं और कुछ लोग उन्हें 'लेडी गागा' से भी कम्पेयर करने लगे हैं।

बढ़ रहा है प्लैटिनम हेयर का ट्रेंड

  • अगर पारम्परिक तौर पर बात करें तो भारत में कभी भी ग्रे हेयर को फैशन के अंतर्गत अच्छा नहीं माना जाता रहा है।
  • लेकिन विदेशों में इसके चलन के बाद इन दिनों ये नया ट्रेंड भारत में भी बढ़ने लग गया है। सेलेब्रिटीज के इस ट्रेंड्स को अपनाने के बाद इसे आम लोग भी अपनाने लगे हैं।
  • इसके अंतर्गत प्लैटिनम तथा सिल्वर कलर मुख्य रूप से आते हैं और इन्हीं कलर्स में बालों को डाय करवाना होता है।
  • इन दोनों कलर को मुख्य रूप से Grey Hair Styles में बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
  • अगर आप इन हेयर स्टाइल्स को अपना कर के कलर कॉम्बिनेशन में अपने ड्रेस भी मैच करवा लें, तो यह बेहद लाजवाब और आकर्षण पेयर बन जाता है और आपको आकर्षक लुक देता है।

आपके वेवी और लंबे बालोंं पर यह ट्रेंड अच्छा लुक देगा

  • अगर आप ग्रे कलर के अंतर्गत आने वाले कलर के साथ वेवी तथा बालोंं की लेंथ लंबी रखते हैं तो आपका यह स्टाइल बहुत ज्यादा स्टाइलिश होगा और आप बहुत आकर्षक भी नजर आएंगी।
  • यह स्टाइल छोटे तथा स्ट्रेट बालोंं पर ज्यादा आकर्षक नहीं लगता हैं। ग्रे कलर उतना ज्यादा उठकर नहीं आ पाता है छोटे और स्ट्रेट बालों पर जितना लंबे और वेवी बालोंं पर आता है।
  • लड़कियों के अलावा ग्रे बालों का फैशन आजकल लड़कों के बीच भी बढ़ रहा है। लड़के भी आजकल अपने बालोंं को सफेद और ग्रे करवाने के लिए Grey Hair Dye का ये नया ट्रेंड फॉलो करने लग गए हैं।
  • ऐसा लगता है की आने वाले वक़्त में यह ट्रेंड और ज्यादा बढ़ चढ़ कर भारत में फैलने वाला है। अभी तो ये बस एक शुरुआत है।

आज के लेख में आपने Gray Hair Color के बढ़ते फैशन के बारे में पढ़ा और जाना की कैसे यह नया फैशन धीरे धीरे भारत में फ़ैल रहा है। आप चाहें तो आप भी यह फैशन ट्रेंड अपना सकते हैं।

Subscribe to