हैंड केयर टिप्स – हाथो को सुन्दर और मुलायम बनाने के लिए

हैंड केयर टिप्स – हाथो को सुन्दर और मुलायम बनाने के लिए

हाथ हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है| हमारे रोजमर्रा के कार्य हम अपने हाथो के बिना नहीं कर सकते| हम अपने हाथो के जरिये ही खाना, पीना, खेलना, कुछ बनाना, प्रार्थना करना अदि कर पाते है| हाथो के बिना हमारा जीवन बहुत कठिन है, इसके बिना जीने के बारे में सोचना ही मुश्किल है|

हमारे चेहरे के बाद हमारा हाथ ही ऐसी चीज़ हे जिसपे सबका सबसे ज्यादा ध्यान जाता है| इसलिए आपको अपने हाथो की भी उचित देखभाल करनी चाहिए| किसी को भी रूखे, बेजान हाथ अच्छे नहीं लगते है| इनसे आपकी उम्र ज्यादा लगने लगती है|

आप बहुत अच्छे से तैयार है, आपने अच्छे कपडे पहन कर रखे है लेकिन यदि आपके हाथ सुन्दर नहीं है तो आपकी सुन्दरता भी फीकी पढ़ जाएगी| हाथ भी सामने वाले को आकर्षित करने में बहुत मदद करते है| यदि आपको नहीं भी पता है की हाथो की देखभाल कैसे की जाये तो कोई बात नहीं आज हम आपको बता रहे है Hand Care Tips in Hindi.
 

Hand Care Tips in Hindi – करे हाथो की बेहतर देखभाल

 

Hand Care Tips in Hindi

 

यदि हो गयी है टैनिंग

यदि धुप के चलते आपके हाथो में कालापन आ गया है तो इसे भी आप ठीक कर सकते है| इसलिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है बस टमाटर का थोडा सा रस लेकर अपने हाथो पर लगाये| कम से कम 15 से 20 मिनट रहने दे फिर धो ले| टमाटर में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट आपके हाथो के कालेपन को दूर करते है| इससे आपके हाथो की रंगत हलकी होती है| यह प्रयोग आप आपके फेस की टैनिंग को हटाने के लिए भी कर सकते है| यह काफी प्रभावी है|  

जब हाथ हो रूखे और बेजान

बहुत से लोग होते तो गोरे है लेकिन उनकी त्वचा का रूखापन उनके रंग को कही न कही दबा देता है| लेकिन हाथो के रूखापन को दूर किया जा सकता है| ठंडी का मौसम भी शुरू हो गया है जिसमे की अधिकतर लोगो के हाथ फट जाते है, इसलिए यह टिप्स आपके लिए जरुर काम आएगी| आइये जानते है
  1. थोडा सा दही लेकर उसमे थोडा सा शहद मिला ले| हाथो को अच्छे से धोकर पोंछ ले, फिर इस मिश्रण को लगाये| इस मिश्रण को आपको 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ देना है| फिर गुनगुने पानी से हाथ धो ले|
  2. यदि आप हाथो की रंगत भी बढ़ाना चाहते है तो इसी मिश्रण में चुटकी भर हल्दी डाल दे|
  3. ठंडी के दिनों में Glycerin Uses कई है| आप इससे अपने हाथो की देखभाल भी कर सकते है| एक कटोरी में थोडा सा ग्लिसरीन ले और उसमे थोडा सा निम्बू का रस डाल दे| और रात को सोने से पहले इसे अपने हाथो पर लगा ले, सुबह सादे पानी से हाथ धो ले|
  4. ठंडी हवा आपके हाथो की नमी चुरा लेती है यदि आप चाहते है की आपके हाथ ठण्ड में रूखे न पढ़े तो आप ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकते है| यह आपका ठंड से भी बचाव करेंगे|
 
आप यह भी पढ़ सकते है:- Face Care Tips In Hindi: खूबसूरत त्वचा के लिए कीजिये ये उपाय
 

फटे हाथो के लिए

फटे हाथो को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए| यह धीरे धीरे और फट जाते है, फिर इन्हें ठीक करने में काफी टाइम लगता है| और कभी कभी तो फटी त्वचा दर्द भी देती है|
  1. Hands Care in Winter के लिए रोज रात को बादाम के तेल से हाथो की 15 से 20 मिनट मालिश करे| ठंडी के दिनों में त्वचा की देखभाल के लिए आप बादाम के तेल से चेहरे की भी मालिश कर सकते है|
  2. थोड़ी सी मलाई लेकर उसमे गुलाब जल डाल दे| रोज रात को सोने से पहले हाथो पर लगाये| कोहनिया ज्यादा फटी हो तो उस पर थोड़ी ज्यादा मलाई लगाये|
  3. किसी अच्छी कंपनी का कोल्ड क्रीम या फिर पेट्रोलियम जेली भी इस्तेमाल कर सकते है|
 

हाथो को मुलायम बनाने के लिए

हाथो को मुलायम बनाने के लिए मैनीक्योर से बेहतर कुछ भी नहीं है| लेकिन यदि आपको लग रहा है की हम आपको इसके लिए ब्यूटी पार्लर जाने की सलाह देंगे तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपको घर पर ही मैनीक्योर करने की टिप्स दे रहे है:-
  1. सबसे पहले हाथों को अच्छे से धो ले|
  2. फिर स्क्रब की सहायता से अपने हाथों की मालिश करे| इससे हाथों की डेड स्किन निकल जायेगी|
  3. नेल पेंट रिमोवर की मदद से हाथो की नेल पेंट निकाल ले| और नाखुनो को अच्छा शेप दे दे|
  4. एक बर्तन में गुनगुना पानी और गुलाब की कुछ पंखुड़िया डाले उसमे अपने हाथो को डुबो कर रखे|
  5. अब किसी अच्छी सी क्रीम से अपने हाथो की अच्छे से मालिश करे|
  6. फिर पूरे हाथो पर चंदन का फेस पैक लगा कर रखे| बाद में सादे पानी से धो ले और कपडे से पोंछ ले|
  ऊपर आपने जाना Hand Care Tips in Hindi. दी गयी टिप्स काफी आसान है| यदि आप भी चाहते है की आपके हाथ मुलायम और सुन्दर हो तो इन टिप्स को जरुर फॉलो करे|
Subscribe to