Home Remedies for Dark Elbows: कोहनी का कालापन दूर करे

Home Remedies for Dark Elbows: कोहनी का कालापन दूर करे

कोहनी का कालापन एक आम समस्या है। अगर इसी वजह से आप स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनती है तो यह दूर भी हो सकता है और आप अपने मन मुताबित कपड़े भी पहन सकते है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते है Home Remedies for Dark Elbows, जिससे आप कोहनी से आसानी से साफ़ कर सकते है।

जिस तरह से आप अपने चेहरे को साफ़ करने पर ध्यान देती है, ठीक उसी तरह से शरीर के बाकि अंगों की सफाई ही बहुत जरुरी है। गर्दन, पीठ, कोहनी, घुटने, तलवे आदि ऐसे अंग है, जिनकी सफाई पर उचित ध्यान नहीं दिया जाता है। इन्ही को ध्यान रखने के लिए आपको ख़ास ख्याल रखना होगा ताकि आप ऊपर से निचे पुरे सुन्दर दिख सके।

कुहनी का काला पड़ना कई कारणों से हो सकता है जैसे अधिक टैनिंग, कुहनियों को कठोर सतह पर ज्यादा रगड़ना हाइपर पिगमेंटेशन आदि। यदि आपकी भी कुहनियों का रंग काला हो गया हो तो आप इन घरेलु नुस्खों को अपना कर सुन्दर दिख सकते है।

Home Remedies for Dark Elbows: सुन्दर कोहनी का राज़

Home Remedies for Dark Elbows

बेकिंग सोडा:

  1. बेकिंग सोडा और दूध को मिक्स करके पेस्ट बनाये। इस पेस्ट से डार्क एल्बो पर रगड़िये और पानी से धो लीजिये।
  2. ऐसा हर दूसरे दिन कीजिये और अपनी कोहनी में अंतर देखिये।
हल्दी:
  1. हल्दी और क्रीम वाले दूध को मिलाकर पेस्ट बनाइये और डार्क एल्बो पर लगाइये। जब यह पेस्ट सुख जाये तो रगड़ के साफ़ कीजिये।
  2. उसके बाद इसे हाथों को हलके गरम पानी से धो ले, ऐसा कई दिनों तक करने से आप बहुत जल्दी कोहनी के कालेपन को दूर कर सकेगी।
शहद:
  1. यह एक प्राकृतिक बाम की तरह है जो की कालेपन को हटाने में मदद करता है। सिंपल शहद, हल्दी और थोड़ा सा दूध को मिक्स करके कोहनियों पर लगाइये।
  2. एक घंटे बाद इसे गरम पानी से धो लीजिये। ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करे। आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकते है।
You may also like:- दाग रहित चेहरे के लिए अपनाये आसान ब्यूटी टिप्स

दूध:

  1. Home Remedies for Dark Elbows की बात करे तो यह बहुत अच्छा उपचार है की, दूध को काली कोहनी पर लगाइये।
  2. इसके लिए रुई को दूध में डुबो कर कोहनियों पर लगाइये। ऐसा रोजाना किया जा सकता है। दूध लगाने के 10 मिनट्स के बाद इसे धो लीजिये।
चीनी और जैतून का तेल:
  1. एक चम्मच चीनी में एक चम्मच जैतून का तेल मिक्स कर लीजिये और कोहनियों पर लगाइये।
  2. चीनी और जैतून के तेल मिलकर स्क्रब बना कर लगाइये। जिससे की कोहनी की गंदगी निकल जायगी और स्किन मुलायम हो जाएगी।
नींबू:
  1. एक बड़ा सा नींबू को काट लीजिये और उसे अपनी कोहनी में रगड़िये। ऐसा रोजाना करने से कुछ सप्ताह में ही आपको रिजल्ट मिलेगा।
  2. नींबू को लगाने से स्किन पर ब्लीच भी होता है।
बेसन और दही:
  1. एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को मिक्स करके पेस्ट बनाइये और कोहनियों पर लगाइये।
  2. 10 मिनट्स के बाद इसे साफ़ कीजिये। फिर हाथों को गरम पानी से धो लीजिये ऐसा सप्ताह में 4 बार जरूर कीजिये।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Dark Elbows, तो बस देर किस बात की आज से इन घरेलु  उपचार को अपनाकर आप अपनी कोहनी को सुन्दर और चमकदार बना सकते है।