जानिए दस्त की समस्या से निजाद पाने के लिए प्रभावी घरेलु उपचार

जानिए दस्त की समस्या से निजाद पाने के लिए प्रभावी घरेलु उपचार

यदि आपका पेट ख़राब है और आपको दिनभर बार बार टॉयलेट में भागना पड़ रहा है| इसका मतलब आपको दस्त हो गया है| इसकी समस्या में मिनट-मिनट के अंतराल पर टॉइलेट जाना पड़ता है| इसकी समस्या बड़े हो या बच्चे किसी को भी हो जाती है।

दस्त होने के पीछे का मुख्य कारण हमारा गलत खान पान, खाने का समय निश्चित ना होना, बाहर का खाना आदि हो सकता है| कई बार फूड़ प्‍वाइजिनिंग, ज्‍यादा खा लेना या फिर एलर्जी भी इसके होने की वजह होती है| किसी को तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है की दस्त के साथ साथ उल्टियाँ आना, घबराहट होना, पेट का फूलना, एसिडिटी आदि परेशानिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है|

दस्त की समस्या से इंसान बहुत मुश्किल में पड़ जाता हैं| ऐसी सिचुएशन में ना तो वो घर के बाहर जा पाता है, ऊपर से दस्त के कारण उसके शरीर से सारी ऊर्जा भी निकल जाती है। ऐसे में यदि पीड़ित को संतरे का रस दिया जाए तो इससे उसके शरीर को तुरंत शक्ति भी मिलती है और दस्त में काफी राहत मिलती है।

दस्त की समस्या को घरेलु उपचार के द्वारा कम किया जा सकता है, घरेलु उपचारो से आपके दस्त भी कम होंगे और आपके शरीर में इससे आने वाली कमजोरी भी दूर हो जाएगी| तो आइये पढ़े Home Remedies for Diarrhea.
 

Home Remedies for Diarrhea: दस्त के घरेलु उपचार 

  Home Remedies for Diarrhea   दही का सेवन: पेट में जलन हो या दर्द दही का सेवन लाभकारी होता है, सिर्फ यही नहीं दस्त होने पर भी यह बेहद असरदारी होता है, दस्त होने पर दही को चावल के साथ या इसपगोल के साथ लेने से फायदा मिलता है।

अदरक: दस्त ज्यादा हो जाने पर अदरक का सेवन लाभकारी होता है, इसकी चाय पिने से या इसके रस का सेवन करने से दस्त में तुरंत ही राहत मिलती है।

चावल का मांड: अगर बच्चो को दस्त की परेशानी हो तो इसके लिए आप उन्हें चावल का मांड दे सकते है, एक से दो चम्मच देने से उनके दस्त बंद होने लग जाते है।

केला: दस्त को ठीक करने के लिए केला भी फायदेमंद होता है, दिन में 2 से 3 केले खाने से तुरंत ही दस्त बंद हो जाते है। इसमें मौजूद पोटैशियम की अधिक मात्रा शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

पुदीना: पुदीना में मौजूद हैल्दी हर्ब आपके पेट से जुडी हर परेशानियों को कम करते है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। यह एक प्राकृतिक Diarrhea Treatment औषधि है| इसलिए दस्त में पुदीना का सेवन अवश्य करे।

मूली का रस: मूली का रस भी इसमें जडीबुटी की तरह काम करता है, इससे दस्त, बवासीर और पाईल्स जैसी और भी कई बड़ी समस्या दूर होती है। याद रहे इसका सेवन खाना खाने के बाद ही किया जाये।

कच्चा दूध: अगर दस्त ज्यादा बड़ रहे है, तो तुरंत राहत पाने के लिए कच्चे दूध में निम्बू निचोड़कर पीने से आपको फायदा मिलेगा, लेकिन याद रहे तुरंत ही इसको पिए क्युकी कुछ समय तक रखने से दूध फट सकता है।

जीरा: यदि लगातार आपको दस्त हो रहे है, तो जीरा चबाकर खाने से या गुनगुने पानी के साथ लेने से भी आपके दस्त बंद हो जाते है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए पेटदर्द की परेशानी से निजाद पाने के घरेलू उपचार
 

दस्त ठीक करने के अन्य तरीके

  1. संतरे के रस को पीने से भी दस्त बंद हो जाते है।
  2. करेला का रस भी दस्त को रोकने में लाभकारी होता है।
  3. दही में इसपगोल की भूसी मिलाकर खाने से भी दस्त बंद हो जाते है।
  4. दस्त होने पर ब्लैक टी और ग्रीन टी को पीने से भी राहत मिलती है।
  5. खाने में तीखे भोजन का सेवन ना करे, जितना हो सके फीका खाना ही खाए।
  6. सेब का मुरब्बा और पके हुए केले का सेवन भी आपको दस्त में राहत दिलाता है।
  7. एक चम्मच अदरक और निम्बू का रस, काली मिर्च के साथ लेने पर दस्त में आराम मिलता है।
  8. बेल का शरबत काफी गाढ़ा और फाइबर से युक्त होता है, इससे भी दस्त जल्द ही बंद हो जाते है।
  9. आधा चम्मच जीरा चबा कर खा लें ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पीने से दस्त बंद हो जाते हैं ।
  10. बच्चो के दस्त के लिए एक चुटकी कपूर में दो चुटकी चीनी मिलाकर उन्हें देने से पतले दस्त बंद हो जाते है।
  11. आधा कप कच्चे दूध में आधा निम्बू निचोड़ कर दूध फटने से पहले पिलेने से भी खतरनाक दस्त ठीक हो जाते है
 

Causes of Diarrhea in Hindi: दस्त लगने के कारण

  1. वायरल संक्रमण से कारण।
  2. किसी दवाई के रिएक्शन से।
  3. पाचन शक्ति कमजोर हो जाना।
  4. दूषित और संक्रमित पानी पीने से भी दस्त हो सकते है।
  5. आसपास साफ़ सफाई नहीं होना भी दस्त होने का करण है।
  6. बहुत अधिक शराब पीने से भी इसकी शिकायत होती है।
  7. शरीर में पोषक तत्व और नुट्रिशन की कमी से भी दस्त होने लग जाते है।
  8. पेट के कीड़े या बैक्टीरिया के संक्रमण से भी दस्त होने की सम्भावना रहती है।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Diarrhea. यदि आप भी दस्त की समस्या से परेशान है तो ऊपर दिए गए घरेलु उपायो को जरूर अपनाये|
Subscribe to