मधुमेह में फायदेमंद है दिन में दो बार पिस्ते का सेवन

मधुमेह में फायदेमंद है दिन में दो बार पिस्ते का सेवन

सूखे मेवो में सबसे सर्वश्रेष्ठ पिस्ता होता है| यह मिठाइयों में इस्तेमाल होने एक स्वादिष्ट मेवा  है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कार्बोहायड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी -6, ल्यूटिन, कैल्शियम मौजूद होते है जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

आप शायद ही जानते होंगे लेकिन पिस्ते को खाने के कई लाभ मिलते है| कुछ शोधो में यह बात सामने आई है की जो लोग दिन में दो बार पिस्ता खाते है उन्हें मधुमेह की समस्या से निजाद मिलती है| सिर्फ इतना ही नहीं यह  कैंसर, हृदय रोग, आँखों आदि परेशानियों में फायदेमंद है|

जो लोग अपना वजन घटाना चाहते है उन्हें यह जानकर खुशी होगी की इसमें कैलोरी की मात्रा बिलकुल नहीं होती है| कई लोग पिस्ते में नमक डालकर खाना पसंद करते है, लेकिन हम आपको बताना चाहते है की यदि आप अपना वजन घटाना चाहते है तो इसका सेवन बिना नमक डाले ही करे|

पिस्ते की एक खास बात यह है की इसमें  विटामिन ए, विटामिन ई और जलन रोधी गुण भी पाये जाते हैं जो शरीर में होने वाली जलन को कम करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम भी ठीक रहता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी पिस्ता लाभकारी होता है। इससे तनाव भी दूर होता है| आइये जानते है  Pistachio Benefits in Hindi, पिस्ता के ऐसे और भी कई गुण जिनके बारे में आप अभी तक नहीं जानते है।
 

Pistachio Benefits in Hindi: पिस्ता खाने के फायदे

  Pistachio Benefits in Hindi  

कैंसर से बचाव

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए पिस्ते का सेवन लाभकारी माना गया है, इसमें मौजूद कैरेटोनॉएड्स, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटेन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर के सेल को बढ़ने नहीं देते है|  

त्वचा को निखारे

त्वचा के लिए सूखे मेवे बेहद फायदेमंद होते है| पिस्ता भी त्वचा को अच्छा बनाता है| इसका सेवन आपकी त्वचा को माइश्चरॉइज करने के साथ-साथ नमी भी देता है। यह धुप की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है तथा झुर्रियां भी दूर करताहै। सिर्फ यही नहीं पिस्ता बढ़ती उम्र से कम दिखने में भी फायदेमंद होती है।  

डायबिटीज में फायदेमंद

Health Benefits of Pistachios कई है| पिस्ता डायबिटीज (मधुमेह) जैसी परेशानी से भी आपको राहत दिलाता है, कुछ शोधो से यह बात सामने आई है, की पिस्ता खाने से टाइप 2 डायबिटीज नियंत्रित रहती है। इसमें मौजूद फॉस्फोरस प्रोटीन्स को एमिनो एसिड्स में तोड़ता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा संतुलित रहती है|  

आँखों की रौशनी बढ़ाये

पिस्ता खाने से आँखों की परेशानियां कम होने लगती है, पिस्ते में ल्यूटिन और जाक्सान्थिन नामक दो एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इन मुक्त कणों पर हमला कर उन्हें नष्ट करते हैं और कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं, इस प्रकार मैक्युलर विकृति से हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए पिस्ता का सेवन रोजाना करना चाहिए, इससे आँखों की रोशनी भी बढ़ती है।  

बालो के लिए लाभदायक

पिस्ते को खाने के साथ इसका हेयर मास्क भी बनाया जाता है, जिससे आपके बालो को पोषण मिलता है और गहराई तक जाके यह उन्हें मजबूती भी देता है। इससे बाल घने, सुन्दर, चमकदार और मुलायम भी होते है। सफ़ेद बालो के लिए और दो मुँहे बालो के लिए भी पिस्ता का सेवन गुणकारी होता है।  

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

शरीर में प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने पर हम बड़ी बड़ी बीमारियो का सामना कर पाते है| शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पिस्ते का सेवन सबसे लाभकारी और फायदेमंद होता है, पिस्ते में मौजूद विटामिन बी - 6 आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह शरीर में रक्त का संचारण कर दिमाग को भी सक्रिय बनाता है।  

हीमोग्लोबिन और खून बढ़ाये

पिस्ते में विटामिन बी6 नामक एक प्रोटीन होता है, जो खून में ऑक्सीजन ले जाता है। यदि प्रतिदिन पिस्ते का सेवन करा जाये इसे खाया जाए तो रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है और हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाना है तो रोज करे काजू का सेवन
 

पिस्ता खाने के अन्य फायदे इन्हे भी जाने:-

  1. पिस्ता खाने से अपच की परेशानी भी दूर होती है।
  2. पिस्ते के सेवन से याददाश्त तेज होती है।
  3. कैंसर जैसी बड़ी बीमारी भी पिस्ता के सेवन से कम हो जाती है।
  4. पिस्ता खाने से डायबिटीज नियंत्रित रहती है।
  5. इसके सेवन से नर्वस सिस्टम सही रहता है।
  6. पिस्ता खाने से त्वचा में निखार आता है, और झुर्रिया भी कम होती है।
  7. पिस्ता आँखों की जलन को कम करता है, और इससे आँखों में ठंडक पहुँचती है।
  8. इसमें विटामिन ई और विटामिन ए होता है, जो शरीर में सूजन कम करता है।
  9. पिस्ता फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है, जो मोटापे  को कम करने में मदद करता है।
  10. पिस्ते में बी- 6 नमक प्रोटीन आपके रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है, इससे हीमोग्लोबिन और खून भी बढ़ता है।
  11. पिस्ते में मौजद फैटी एसिड बालो के लिए फायदेमंद होते है, इससे बाल का झड़ना भी काफी हद तक कम हो जाता है।
ऊपर आपने जाना Pistachio Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ चाहते है तो पिस्ते का सेवन जरूर करे|

 

Subscribe to