इन घरेलु तरीको को अपनाये और पाये सूखी खांसी से निजाद

इन घरेलु तरीको को अपनाये और पाये सूखी खांसी से निजाद

सुखी खांसी होना एक बहुत ही आम समस्या है जो किसी को कभी भी हो सकती है| मौसम में आने वाले बदलाव का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। मौसम में परिवर्तन, ठंडी हवाओ का बहना, प्रदुषण और संक्रमण के चलते हमें कफ और सर्दी की समस्या हो जाती है| इस वजह से हमारी नाक, गला सब बंद हो जाता है|

इसके उपचार के लिए ली गयी दवाइयों से हमारी सर्दी तो ठीक हो जाती है, लेकिन कफ गले में ही सुख जाता है| जिसके चलते सुखी खांसी की समस्या हो जाती है| वैसे तो खांसी आम बात है, यह खुद ब खुद ठीक हो जाती है, लेकिन सुखी खांसी कई बार आसानी से नहीं जाती|

और यदि यह लगातार बने रहे, और लम्बे समय तक इसका सही उपचार समय पर नहीं किया जाये तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर भी दाल सकती है| आयुर्वेद के मुताबिक, जब कफ सूखकर फेफड़ों और श्वसन अंगों पर जम जाता है तो उससे खांसी होने की सम्भावना बढ़ने लगाती है। इसलिए सर्दी और खांसी होने पर वक्त पर इसका इलाज कर लेना चाहिए|

अगर आपको भी सुखी खांसी जैसी समस्या है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| आप घर बैठे भी इसका इलाज कर सकते है| यहाँ देखिये Home Remedies for Dry Cough, सुखी खांसी ठीक करने के लिए प्रभावकारी घरेलु इलाज।
 

Home Remedies for Dry cough: सूखी खांसी का घरेलु इलाज

 

Home Remedies for Dry Cough

 

अदरक वाली चाय

सुखी खांसी ठीक करने के लिए घरेलु नुस्के ही सबसे ज्यादा काम आते है, जैसे अदरक की चाय पिने से न सिर्फ सुखी खांसी में आराम मिलता है, बल्कि यह आपके भरे हुए गले को भी साफ़ करती है, जिससे आप अच्छा महसूस करने लगते है। इसके अलावा आप अगर हर्बल चाय पीते है, तो उसका सेवन भी आपकी खांसी के लिए लाभदायक रहेगा।   

नमक के गरारे

खांसी सुखी हो या गीली, गरारे करने से आपको इससे निजाद जरूर मिलेगा|, इसके लिए एक गिलास में गरम पानी लेले और एक चम्मच नमक डाल ले, और इस पानी से 10 से 15 मिनट तक गरारे करे। खांसी जल्द ही ठीक होने लगेगी।  

हल्दी का दूध

हल्दी कई रोगों को दूर करती है, ठण्ड में इसका सेवन सबसे अधिक किया जाता है, क्योंकि ये खांसी, घाव, बुखार, सर्दी और जोड़ो का दर्द सभी से राहत दिलाने में असरदार होती है, इसके लिए आप एक गिलास दूध में आधी चम्मच हल्दी मिला ले और दूध को उबाले, फिर रात को सोते समय इसे पीले, आपको एक दिन में ही फरक दिखाई देने लग जाएगा।  

असरदारी लौंग

लौंग का सेवन खांसी के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है, यह Natural Remedies for Dry Cough है| इसे चाय में उबालकर पिने से और दिन में 2 से 3 बार में मुह में रखकर चूसने से आपको खांसी में आराम मिलता है|  

तुलसी के पत्ते

यदि आप खांसी से तुरंत ही आराम पाना चाहते है, तो तुलसी के पत्ते का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके पत्ते को चबाने से और चाय में उकलाकर पिने से खांसी में तुरंत से आराम पड़ने लगता है।  

लाभकारी शहद

शहद जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही यह असरदारी भी होता है, शहद को अदरक के रस में मिलाकर सेवन करने से खांसी में लाभ मिलता है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए चक्कर आने के प्रमुख कारण और इसके घरेलू उपचार
 

Home Remedies for Dry Cough in Hindi: खांसी कम करने के अन्य तरीके

  1. सुखी खांसी के लिए दिन में 2 से 3 बार गरम पानी में सेंधानमक डाल कर गरारे करने से फायदा मिलता है|
  2. यदि आप दही खाते है, तो खांसी के समय इसे खाने से बचे, और रात्रि के समय हल्दी के दूध का सेवन करे|
  3. तुलसी, अदरक और काली मिर्च की चाय दिन में दो बार पिने से भी खांसी में राहत मिलती है।
  4. डॉक्टर द्वारा बताई गई चूसने वाले गोलियों से भी खांसी में आराम मिलता है।
  5. खांसी में त्रिफला और शहद को बराबर मात्रा में लेने से भी राहत मिलती है।
  6. सुखी खांसी में काली मिर्च को पीसकर घी में भूनकर लेना भी फायदेमंद होता है|
  7. काली मिर्च, मुलहठी, सौंठ तीनो को मिलाकर चूर्ण बनाले और फिर शहद के साथ लेने से भी खांसी खत्म होती है।
  8. काले अंगूर का रोजाना एक गिलास जूस पिने से खांसी में आराम मिलता है, इसके साथ ही शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होता है।
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Dry Cough. इसके अतिरिक्त सुखी खांसी से बचने के लिए इन बातो का ख्याल रखना जरुरी है|
  1. खांसी से बचने के लिए जितना हो सके उतना धूल और धुएं से दूर रहने की कौशिश करे।
  2. खांसी से बचने के लिए खुद से आयुर्वेदिक दवाइयाँ नहीं ले, यह आपको हानि भी पंहुचा सकती है।
  3. घरेलु उपचारो से यदि खांसी नहीं रुक रही हो तो किसी अनुभवी चिकित्सक से संपर्क करे।
  4. खांसी को और बढ़ने से रोकने के लिए, या ना होने के लिए ठंड में ठंडी का चीज़ो का सेवन जैसे फ्रीज़ का पानी, या फ्रीज में रखे एकदम ठन्डे फल के सेवन से बचे|
Subscribe to