जानिए चक्कर आने के प्रमुख कारण और इसके घरेलू उपचार

जानिए चक्कर आने के प्रमुख कारण और इसके घरेलू उपचार

चक्कर आना एक गंभीर परेशानी है, इसमें व्यक्ति को सभी कुछ घूमता हुआ नजर आता है या फिर आँखों के सामने अँधेरा छा जाता है। इसे हम बीमारी तो नहीं कह सकते, लेकिन हां यह एक लक्षण है| हमारे शरीर में होने वाली कई परेशानियों के कारण चक्कर आ सकते है| यह परेशानी किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है|

चक्कर आने के पीछे कई कारण होते है, जैसे की कमजोरी, रक्त चाप का घटना बढ़ना, कमजोरी, तनाव या फिर कोई अन्य बीमारी| इसलिए कई बार मरीज को चक्कर आने का कारण नहीं पता होता है|

चक्कर आने के पीछे का मुख्य और आम कारण ‘बिनाइन पैरोक्जिमल पोजीशनल वर्टाइगो (बी पी पी वी) है| इसमें व्यक्ति का अचानक से सिर घूमने लगता है और एक ही दिशा में सिर घूमता है। इस प्रकार का ‘वर्टिगो  बहुत ही गंभीर होता है लेकिन आजकल इसका इलाज बहुत ही आसानी से हो जाता है|

अगर आपको कान के आंतरिक भाग में सूजन है, तो भी आपको चक्कर आने की सम्भावना हो सकती है| कानो में वायरल अथवा बैक्टिीरियल संक्रमण होने से चक्कर आते है| इससे धीरे धीरे सिर में चक्कर की शुरुआत होती है, साथ ही सुनने की शक्ति भी कम हो जाती है| लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है, कुछ घरेलु उपचारो की मदद से आप चक्कर आने की समस्या को दूर कर सकते है| आइये जानिए Home Remedies for Vertigo.
 

Home Remedies for Vertigo: चक्कर आने की समस्या से बचने के उपाय 

 

Home Remedies for Vertigo

  चक्कर आने के उपचारो को जानने से पहले यदि हम इसके कारणों को जान ले, तो बेहतर इलाज और रोकथाम कर सकते है| सबसे पहले तो हम आपको बता दे की चक्कर आना तीन प्रकार के होते है| 1. ऑब्जेक्टिव 2. सब्जेक्टिव 3. स्यूडो वर्टाइगो
  1. पहले वाले केस में व्यक्ति को महसूस होता है कि उसके आस-पास की सभी वस्तुएं घूम रही हैं।
  2. दूसरे केस में व्यक्ति को आभास होता है कि वह अपने आप में ही घूम रहा है।
  3. इसमें व्यक्ति को सिर के अंदर घूमने का एह्साह होने लगता है।
 

Vertigo Causes: चक्कर आने के कारण

  1. ब्लड प्रेशर का अधिक या कम होना।
  2. मष्तिस्क में खून की मात्रा कम हो जाना|
  3. कान के बीच में सूजन होना|
  4. अधिक सम्भोग या हस्तमैथुन करना|
 

चक्कर आने के घरेलु उपचार:

फायदेमंद तुलसी: तुलसी के रस में चीनी मिलकर सेवन करने से या तुलसी के पत्तो में शहद लगाकर के चाटने से चक्कर आने की समस्या ख़त्म हो जाती है|   असरदारी लौंग: 2 से 3 लौंग को आधे गिलास पानी में उबालकर पिने से सिर घूमने की समस्या कम होने लग जाती है।   खरबूजे का बीज: चक्कर आने की समस्या से अगर आप हमेशा के लिए निजाद पाना चाहते है, तो रोज सुबह और शाम के समय खरबूजे के बीज को देसी घी में भूनकर खाए, जल्द ही चक्कर की समस्या से मुक्ति मिलेगी।   चाय और कॉफ़ी के अधिक सेवन से बचे: अकसर चाय या कॉफ़ी पिने से भी चक्कर आने की सम्भावनाये बढ़ने लग जाती है, इसलिए ख्याल रखे की इसका सेवन कम हो।   नारियल पानी का सेवन करे: नारियल पानी न सिर्फ शरीर में पानी की कमी दूर करता है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारिया भी कम होने लगती है| यह एक बेहतरीन Natural Remedy for Vertigo है| इसका सेवन रोजाना करने से आपको चक्कर आने की समस्या खत्म होने लग जाएगी।

आवले का सेवन आवश्यक: 10 ग्राम आवले का पाउडर और 10 ग्राम घनिया पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर रात भर भिगोने के लिए रख दे, अब इसका सुबह उठकर सेवन करने से चक्कर आने कम हो जायेंगे।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- त्वचा से सफ़ेद धारिया (स्ट्रेच मार्क्स) हटाने के असरदारी घरेलू नुस्खे
 

चक्कर आने से बचने के लिए अन्य प्राकर्तिक तरीके

  1. व्यायाम और योग नियमित रूप से करे।
  2. खाने में विटामिन सी जैसे की नींबू का सेवन जरूर करे।
  3. नारियल का पानी रोज पीने से भी चक्कर आने बंद हो जाते है।
  4. अदरक के सेवन भी चक्कर आने की समस्या से निजात दिलाता है।
  5. जितना हो सके अपने शरीर को आराम देने की कौशिश करे।
  6. फलों के जूस के सेवन से भी चक्कर आने की समस्या दूर होती है|
  7. दही के साथ स्ट्रॉबेरी का सेवन भी चक्कर आने से रोकता है।
  8. आधे गिलास पानी में दो लौंग को उबाल कर पीने से सिर घूमना बंद हो जाता है।
  9. भोजन का समय निश्चित रखे और जितना हो सके हलके फुल्के भोजन का सेवन करे|
 

चक्कर आने की स्थिति में रखें इन बातो का ख्याल

अगर आपको बार बार चक्कर आने जैसी कोई भी बीमारी है तो बाहर अकेले जाने से बचे| सीढ़ियों पे चढ़ते समय ध्यान रखे।

इसके साथ ही आपको तंबाकू, अल्कोहल या नारकोटिक ड्रग्स लेने जैसी कोई भी आदत हो तो उसे छोड़ दे, इन कारणों से भीं चक्कर आते है|

ऊपर आपने जाना Home Remedies for Vertigo. ऊपर दी गयी जानकारी से आप अपनी चक्कर आने की समस्या को दूर कर सकते है, लेकिन यदि यह समस्या लगातार बानी रहे तो चिकित्सक को दिखाने से बिलकुल भी विलम्ब ना करे|

Subscribe to