बालों को गिरने से बचाने के लिए आसान घरेलू उपाय

बालों को गिरने से बचाने के लिए आसान घरेलू उपाय

बाल झड़ना एक ऐसी समस्या होती है जिससे महिलाएं और पुरुष दोनों ही परेशान रहते हैं। हमारे बालों की संरचना केराटिन नाम के प्रोटीन से होती है। इसलिए जब हम प्रोटीन युक्त आहार का सेवन नहीं करते हैं, तब हमारे बाल कमजोर होने लगते हैं, और इस वजह से बाल गिरना और झड़ना शुरू हो जाते हैं।

यह भी देखा गया है कि जो लोग अपना वजन कम करने के लिए बहुत ही कड़ी डाइटिंग करते हैं, उनके बालों का विकास प्रभावित होने लगता हैं, क्योंकि डाइटिंग करने से शरीर को जरुरी पोषक-तत्व नहीं प्राप्त हो पाते हैं। और कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन ना करने से बालों का विकास रुक जाता है और वो झड़ने लगते हैं।

अगर महिलायों की बात की जाए तो, महिलाएं अपने पूरे जीवन-काल में बहुत ही अलग-अलग दौर से गुजरती हैं, जिससे उनकी सेहत के साथ साथ उनके बालों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। अगर कोई महिला बाल झड़ने की समस्या से बहुत जूझ रही है और इसका जल्द से जल्द इलाज चाहती है, तो उसे पहले अपने बाल झड़ने का कारण पता करना चाहिए और फिर उसी के अनुसार इसका इलाज करना चाहिए| क्योंकि बालों के झड़ने का उपचार उसके कारणों पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं Home Remedies for Hair Fall in Hindi.
 

Home Remedies for Hair Fall: बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाए

 

Home Remedies for Hair Fall

  बालों को झड़ने से रोकने के लिए जानिए How to Reduce Hair Fall Naturally:-  

लहसुन

  • लहसुन की कुछ लौंग ले और इसे पीस लें।
  • अब इसमें नारियल का तेल मिलाये और इस मिश्रण को कुछ समय के लिए उबलने दें।
  • थोड़ा ठंडा होने पर इस मिश्रण से सर की अच्छे से मालिश करें।
  • अब सर और बालों को 30 मिनिट तक ऐसे ही रहने दें और बाद में बालों को धो लें।
  • अच्छे परिणाम के लिए यह प्रक्रिया हफ्ते में 2 बार अवश्य करें।
 

नारियल

बालों के विकास के लिए नारियल बहुत ही फायदेमंद है। इसलिए इसे बेहतरीन Hair Fall Remedies में गिना जाता है| यह ना केवल बालों का विकास करता है, बल्कि उसकी स्थिति भी सुधार देता है। नारियल में वसा, खनिज और प्रोटीन होते हैं, जो कि बालों की झड़ने की समस्या को दूर कर देते हैं। जाने इसे प्रयोग में लाने का तरीका:
  • नारियल का तेल ले और उसे थोड़ा सा गरम करें।
  • हल्का गरम करने के बाद इस तेल से सर की और बालों की जड़ तक अच्छे से मालिश करें।
  • फिर 1 घंटे के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब बालों को धो लें।
  अन्य तरीका:
  1. नारियल को फोड़कर उसके सफ़ेद दूध को थोड़े से पानी में मिलाये।
  2. अब इस मिश्रण को रात को सोने से पहले सर में जहां बाल झड़ रहे हो वहां लगाएं और रातभर लगे रहने दें।
  3. अगले दिन सुबह उठकर बालों को धो लें।
 

प्याज का रस

प्याज सल्फर का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जो कि हमारे बालों के विकास के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। प्याज़ के रस को सर पर लगाने से बालों का झड़ना नियंत्रित हो जाता है। जाने इसे प्रयोग करने का तरीका:
  • एक प्याज ले और उसे बारीक काट लें।
  • अब इसे निचोड़ कर इसका रस बन लें।
  • आप इसे शैम्पू में मिलाकर बालों को धो ले और फिर बालों को सूखने दें।
  • अच्छे परिणाम के लिए यह प्रक्रिया हफ्ते में 2 बार अवश्य करें।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बालों को सुंदर और मुलायम बनाने में फायदेमंद है दही

 

अमला

जो लोग बालों के झड़ने की समस्या से बहुत परेशान है उनके लिए आमला बहुत ही फायदेमंद होता है। आमला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बालों के झड़ने को रोक देता है, अगर यह समस्या प्रारंभिक-चरण में होती है। जाने इसे प्रयोग करने का तरीके:
  • आमले का रस ले।
  • इस रस को सर और बालों में अच्छे से लगाए और सूखने के लिए छोड़ दे।
  • अब गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
  अन्य तरीका:
  1. आमले का पाउडर ले और इसे नींबू के रस में मिला दे।
  2. अब इस मिश्रण को सर और बालों में लगाकर सूखने के लिए छोड़ दे।
  3. अब बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
 

अंडा

अंडा सल्फर, फ़ास्फ़रोस, सेलेनियम, आयोडीन, जिंक और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है, जो कि बालों के विकास को बढ़ावा देता है। जाने इसे प्रयोग करने का तरीका:
  • एक अंडे का सफ़ेद तत्व ले और इसे एक चम्मच जैतून के तेल में मिला दें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से घोलकर एक पेस्ट तैयार करले।
  • अब इस पेस्ट को पूरे सर और बालों में लगाए।
  • 15 से 20 मिनिट तक इसे ऐसे ही रहने दे।
  • अब शैम्पू और ठन्डे पानी से बालों को धो लें।
 

मेंहदी

मेहंदी में बालों को जड़ो से मजबूत करने का गुण होता है, इसलिए इसे बालों के लिए प्राकृतिक रंग और कंडीशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। अगर मेहंदी में कुछ अन्य महत्वपूर्ण सामग्री मिला दी जाए, तो इसका प्रभाव और भी ज्यादा बाद जाता है। जाने इसके प्रयोग के तरीके:

  • 250ml सरसों का तेल लें और उसमे 60 gm धूली हुई और साफ़ मेहंदी की पत्तियों को मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को उबाले और फिर तेल को छान कर अलग कर लें।
  • अब इस तेल से सर और  बालों की अच्छी तरह से मालिश करें और अगर कुछ तेल बच जाए तो उसे एक हवा-बंद बोतल में भर कर संभल के रख लें।
  अन्य तरीका:
  1. आप मेहंदी के पाउडर में दही को मिला कर भी एक मिश्रण बना सकते हैं।
  2. इस मिश्रण को सर और बालों में लगा ले।
  3. एक घंटे बालों में लगे रहने के बाद बालों को धो ले।
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Hair Fall in Hindi. बालों की गिरने और झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक बार अवश्य दिए हुए उपायों का प्रयोग करके देखे, परिणाम आपके सामने होगा।
Subscribe to