योगा रूल्स - इन नियमों को जानकर ही करे योग की शुरुआत

योगा रूल्स - इन नियमों को जानकर ही करे योग की शुरुआत

आज के युग में हर कोई आगे बढ़ने की होड़ में लगा हुआ है| इस कारणवश ना ही कोई अपने खानपान पर ध्यान देता है और ना ही स्वास्थ्य पर, जिसके चलते कम उम्र में ही लोगो को कई बिमारियों ने घेर रखा है| बिगड़े हुए स्वास्थ्य को सुधारने में योग बहुत मदद करता है| योग के जरिये ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याए भी दूर हो सकती है|

शायद यही वजह है की योग को आज बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है| यह प्राचीन चिकित्स्य पद्धति है| ना केवल भारत अपितु पूरा विश्व इसे अपनाकर इससे लाभान्वित हो रहा है|

हम सभी यह जानते है की यदि किसी कार्य को हम नियमों के साथ करते है तो वो अवश्य पूरा होता है| वही यदि हम किसी कार्य को करने के लिए नियम ना रखे तो कार्य ना तो सही होता है और तो और अधूरा भी रह जाता है|

आप बिलकुल सही समझ रहे है, इन बातो के जरिये हम आपको यही समझाना चाह रहे है की योग का पूर्ण लाभ आप तभी उठा सकते है जब आप इसे सही तरीके से करेंगे| यदि आप इसे नियमों के अनुसार नहीं करते है तो हो सकता है की लाभ मिलना तो दूर उल्टा आप इससे अपना नुकसान करा बैठे| इसलिए आज के लेख में हम आपको Rules of Yoga in Hindi बता रहे है| ताकि आप इसके सही तरह से, सही समय आदि से करके अपने शरीर को स्वस्थ स्वरुप दे सके|
 

Rules of Yoga in Hindi: योग करने का सही समय, अन्य जानकारी  

  Rules of Yoga in Hindi  

योग गुरु की देखरेख में करे

आप योग के लिए नए है, और इसे घर पर करते है| तो 99 प्रतिशत सम्भावना है की आप इसे गलत करेंगे| योग पूर्णतः केवल व्यायाम तो नहीं है पर इसे हम एक प्रकार का व्यायाम भी कह सकते है| यदि हम किसी भी व्यायाम को गलत करते है तो हमे कई तरह के नुकसान जैसे पीठ दर्द, पेट दर्द आदि हो सकता है|

इसलिए जरुरी है की हम योग को भी सही तरह से करे, जो की हमें एक योग शिक्षक ही सीखा सकता है| इसलिए योग को हमेशा योग गुरु की देखरेख में ही करना चाहिए| यह जरूरी Yoga Rules for Beginners है और यदि आपका बजट नहीं है तो जब आपको योग अच्छे से करना सिख जाते है आप इसे घर पर भी कर सकते है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए योग के महत्व, स्वस्थ शरीर और मन की शांति के लिए फायदेमंद

 

सही स्थान का चुनाव करें

अगर आपने योगा क्लास ज्वाइन की हे तो आपको इस बारे में सोचने की जरुरत नहीं है| पर यदि आप घर पर योग कर रहे है तो आपको खुद ही स्थान का चुनाव करना होगा| आप अपने घर का कोई भी साफ़ और शांत स्थान चुन लें, जहां पर्याप्त जगह हो और आप वहां अच्छे से योगा कर सके| इस बात का ख्याल रखे की जो भी जगह आपने चुनी है वो हवादार और स्वच्छ हो|  

निर्धारित समय पर ही योग करें

योग के नियमानुसार जिस समय का चुनाव आपने किया है आप उसी समय पर रोज़ योग करें। योग के समय मे बदलाव ना करे| इसलिए समय का चुनाव आप अपने रोजमर्रा के कार्यो को ध्यान में रख कर ही कीजिए ताकि अभ्यास का समय इधर-उधर न हो, साथ ही योग के लिए सुबह का वक्त चुने|   यहाँ तो हमने आपका योग के चंद नियम बताये है| अगर आप योग करने जा रहे है, या पहले से ही योग करते है तो इसके नियमों को यहाँ विस्तृत रूप से जाने, पढ़े Rules of Yoga in Hindi.
Subscribe to