गर्भ-धारण के लिए करे सही उम्र का चुनाव

गर्भ-धारण के लिए करे सही उम्र का चुनाव

माँ बनना हर महिला के लिए एक सबसे अलग और अद्धभुत अनुभूति होती है। बच्चे को जन्म देने की इस अनुभूति का अहसास करने के लिए महिला को पूरे 9 महीनो का इंतजार करना पड़ता है। बच्चे के आने की ख़ुशी में माता-पिता ही नहीं बल्कि संपूर्ण परिवार और रिश्तेदार बच्चे की आने के इंतजार में डूब जाता है।

हर महिला चाहती है कि गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद वो और उसका बच्चा स्वस्थ रहे, साथ ही साथ उसे शारीरिक एवं मानसिक तनाव से ना गुजरना पड़े, इसलिए हर महिला के मन में यह ख्याल निश्चित रूप से आता है कि किस उम्र में उसे गर्भवती होना चाहिए। अगर विज्ञान की दृष्टि से देखा जाये, तो गर्भवती होने का भी एक निश्चित समय और उम्र होती है।

अगर महिलायें इस समय के पहले या बाद में गर्भवती होती है, तो इसका उनकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। कई महिलाएं तय करती हैं कि जब तक उनके पति या वो खुद अच्छे से सेटल हो जाएँ, फिर परिवार-नियोजन के बारे में सोचेंगी। मगर इस निर्णय को लेने में ज्यादा देरी करने पर महिलायों की प्रजनन-क्षमता के स्तर पर प्रभाव पड़ सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं Right Age to Get Pregnant.
 

स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए जाने Right Age to Get Pregnant

 

Right Age to Get Pregnant

  महिलाओं में प्रजनन दर और क्षमता 20 से 24 साल की उम्र में सबसे अधिक होती है। इस दौरान महिलाओं में संलग्न सम्भोग करते रहने पर एक साल में 80% संभावना होती है कि वो गर्भवती हो जाये और दो-साल में 92% संभवना होती है कि वो गर्भवती हो सकती है। महिलायों में 30 साल की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और 35 साल की उम्र के बाद लगभग खत्म ही हो जाती है।

कई महिलाएं को 35 साल की उम्र के पहले गर्भ-धारण करने में परेशानी आती है और 35 साल की उम्र के बाद तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। 35 साल की उम्र के बाद गर्भ-धारण करने पर गर्भपात या फिर बच्चे में विकार की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा, कुछ शोध और अनुमान से पता चला है कि 40 साल की उम्र तक में 5 मे से 2 महिलाएं गर्भ-धारण करने में सक्षम हो पाती हैं।

महिला के गर्भवती होने की सही उम्र होती है। अधिकतर विशेषज्ञों के मत के अनुसार, महिलायों को गर्भ-धारण करने की कोई परफेक्ट उम्र नहीं होती है, मगर अलग -अलग उम्र में गर्भ-धारण करने के कुछ अपने फायदे और हानि होती हैं। आइये जानते हैं अलग-अलग उम्र में गर्भवती होने के प्रभाव:-
 

20 से 24 वर्ष की उम्र में गर्भ-धारण करना

20 साल की उम्र के दौरान महिलायों में प्रजजन क्षमता सबसे अधिक होती है। इस उम्र में वो जल्दी ही गर्भवती हो सकती हैं, क्योंकि इस दौरान उनका मासिक-धर्म नियमित रूप से जारी रहता है। एक रिस्क यह हो सकती है कि इस उम्र में गर्भवती होने पर युवतियों में गर्भावधि- मधुमेह (Gestational Diabetes) होने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा, इतनी कम उम्र में गर्भवती होने से युवतियों को अपना करियर निर्माण के अवसर नहीं मिल पाते हैं और बच्चे को पालने के लिए माँ के रूप में जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है।  

25 से 29 वर्ष की उम्र में गर्भ-धारण करना

25 से 29 की वर्ष-आयु में अगर कोई महिला नियमित रूप से व्यायाम और योग करती है, तो वह आसानी से गर्भ-धारण करके बच्चे को जन्म दे सकती है। इस उम्र में गर्भवती होने का एक और अच्छा फायदा यह होता है कि महिलाएं इस उम्र में बच्चे को जन्म देने के बाद फिर से अपने शरीर को आकर में ला सकती हैं। इसके साथ ही, इस मैच्योर उम्र में 20-वर्ष की उम्र की तुलना में महिला और पुरुष दोनों साथियों के बीच संबंध भी बहुत अच्छे और गहरे हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान गर्भ-धारण करने से महिला स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है। इसलिए बहुत से लोग इसे Best Time to Get Pregnant मानते है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- घर पर आसानी से करे प्रेगनेंसी टेस्ट और जानें आप गर्भवती है या नहीं?

 

30 से 34 वर्ष की उम्र में गर्भ-धारण करना

आमतौर पर हर महिला और पुरुष को यह पता होता है कि 30 वर्ष की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते महिलाओं में प्रजनन क्षमता धीरे धीरे कम होने लगती है। बहुत से अध्ययन और शोध से पता चलता है कि इस उम्र में गर्भवती होने पर सिजेरियन-डिलीवरी होने की ज्यादा संभावना होती है। 30 से 34 वर्ष की आयु में गर्भवती होने पर भी स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है।  

35 से 39 वर्ष की उम्र में गर्भ-धारण करना

शरीर की बढ़ती उम्र के साथ साथ महिलायों के गर्भाशय में अण्डों की भी उम्र बढ़ती है और उतना ही प्रजनन कठिन होता जाता है। ज्यादातर महिलाएं इस उम्र में बांझपन का इलाज करवाती है। इस उम्र में गर्भवती होने के दौरान महिलाओं में उच्च रक्तचाप की समस्या काफी बढ़ जाती है और 30 वर्ष की तुलना में इस दौरान सिजेरियन-डिलीवरी की संभावना दोगुना बढ़ जाती है। इस उम्र में गर्भवती होने पर महिलायों को जुड़वाँ बच्चे होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि फर्टिलिटी-पिल्स लेने से ज्यादा अंडे उत्पन्न हो जाते हैं।  

40 वर्ष या उसके बाद गर्भ-धारण करना

बहुत सी महिलाएं इस उम्र में माँ बनना पसंद करती हैं, क्योंकि इस उम्र तक आते आते वह और उनके साथ वित्तीय रूप से मजबूत (financial stability) हो जाते हैं और उन्हें जीवन का बहुत अनुभव भी हो जाता है। इस उम्र में महिलाएं समझदार भी हो जाती हैं और मातृत्व-भूमिका को भी प्रभावी तरीके से निभा पाती हैं। मगर Pregnancy After 40 एक बड़ी समस्या यह होती है कि इस उम्र में गर्भ-धारण करना बहुत ही कठिन और मुश्किल होता हैं। इस उम्र में जन्मे बच्चे में असामान्यताएं (abnormalities) होने की संभावना बहुत अधिक होती है और प्रीमैच्योर-बेबी होने की भी संभावना होती है।   ऊपर आपने जाना Right Age to Get Pregnant. अगर आप भी गर्भ-धारण करने का सोच रही हैं, तो दिए हुए तथ्यों को पढ़ कर अपने साथी के साथ मिलकर सही समय पर सही निर्णय लें।
Subscribe to