जानिए पीरियड्स (मासिक धर्म) में दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

जानिए पीरियड्स (मासिक धर्म) में दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

पीरियड्स (मासिक धर्म) हर महीने आते है| इसके बावजूद भी लड़कियों के मन में इसका डर रहता है| दरहसल पीरियड्स के दौरान पेट में रहने वाले तेज दर्द और अकड़न के कारण लड़कियाँ इससे परेशान रहती है| महिलाओ की शारारिक रचना इस तरह की होती है की वो एक बच्चे को जन्म देने के दर्द को सहन कर लेती है फिर पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द इतना असहनीय क्यों हो जाता है की लड़कियों और महिलाओ को मजबूरन बिस्तर पकड़ लेना पड़ता है|

दरहसल आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान में बदलाव की वजह से पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या होना बेहद आम बात हो गयी है| संतुलित आहार और व्यायाम की कमी के चलते शरीर में सहन करने की शक्ति नहीं रहती है, जिससे दर्द का अनुभव ज्यादा होता है।

वही जो लड़कियाँ शारारिक तौर पर फिट रहती है, उन्हें मासिक धर्म में होने वाले दर्द की शिकायत बाकियो के मुकाबले कम होती है| इस दर्द से राहत पाने के लिए कई दर्द निवारक दवाइया मौजूद है| लेकिन हम आपको यही सलाह देंगे की इस दर्द के लिए घरेलु उपायो को अपनाना ही बेहतर है| इस लेख में हम आपको Home Remedies for Menstrual Pain बताएँगे जिसकी मदद से आप घर पर ही आसानी से अपने पेट दर्द में राहत पा सकती है|
 

Home Remedies for Menstrual Pain- मासिक धर्म में आराम देंगे ये प्राकृतिक उपचार

 

Home Remedies for Menstrual Pain

  क्या आप जानते है की मासिक धर्म के दौरान आपका खान पान भी बहुत मायने रखता है| क्योकि इस वक्त आपको हो रहे दर्द के पीछे का एक कारण गलत खानपान भी है। यदि इस दौरान आप ज्यादा मसालेदार, तला, खट्टा या फिर बासी खाना खाते है तो आपको पेट दर्द में शिकायत बनी रहती है| इसलिए जितना हो सकते इस वक्त में सादा खाना खाए जिसे आपका पेट आसानी से पाचन कर सके|  

अदरक से पाये राहत

कई बार मासिक धर्म के समय पेट में गैस की समस्या होती है| इसके कारण भी पेट में दर्द होता है| ऐसे में अदरक का सेवन लाभकारी है| अदरक में एंटी इंफ्लामेट्टरी गुण मौजूद होते है जो गैस और कब्‍ज की समस्‍या से निजात दिला सकते है। यह पीरियड्स में हो रहे दर्द से भी आराम दिलाता है| इसके लिए अदरक को बारीक काट ले, फिर इसके टुकड़ो को एक कप पानी में उबाल ले| दिन में तीन बार भोजन के पश्चात इसका सेवन करें।  

पपीते का सेवन

क्या आप जानते है की मासिक धर्म के दौरान ठीक तरीके से फ्लो न हो पाने के कारण भी औरतो को अधिक दर्द होता है। ऐसे में पपीते का सेवन लाभकारी होता है। पपीते के सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक और संतुलित तरीके से होता है जिससे दर्द नहीं होता है|  

गुणकारी तुलसी के पत्ते

मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द से राहत दिलाने के लिए तुलसी के पत्ते भी लाभप्रद Home Remedy for Period Pain है| इसके लिए पेट या कमर दर्द होने पर तुलसी के पत्ते को चाय ‌में मिलाकर पियें। दरहसल तुलसी में कैफीक एसिड मौजूद होता है जो पीरियड्स के दर्द में आराम दिलाता है। यदि आपको अधिक दर्द हो तो आधा कप पानी में तुलसी के 10 पत्ते डालकर उबाल लें और छानकर उसका काढ़ा बना ले और पी ले|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- फूला हुआ पेट कम करने के लिए आसान व असरदारक घरेलू उपचार
 

व्यायाम भी जरुरी

कुछ महिलाये पीरियड्स के दौरान व्यायाम नहीं करती है और एक जगह से हिलने का नाम नहीं लेती| लेकिज ऐसा नहीं करना चाहिए इस वक्त में भी हल्का फुल्का व्यायाम जरुरी है| आप चाहे तो थोड़ी चहल कदमी कर ले| रक्त के प्रवाह को अच्छा रखने और दर्द को दूर करने के लिए यह जरुरी है|  

गर्म पानी की थैली से सिकाई

कुछ लड़कियों को पीरियड्स के दौरान इतना अधिक दर्द रहता है की वो ना कुछ खा पाती है और ना कुछ पी पाती है| ऐसे में पेट की सिकाई करके वो अपने दर्द से राहत पा सकती है| इसके लिए मार्किट में गर्म पानी की थैली मिलती है, जिसमे आप गर्म पानी डाल सकते है| इस थैली से पेट और कमर को सेंके। इससे आपको तुरंत ही आराम मिलेगा।  

Remedies for Period Pain: अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  • अनन्नास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो दर्द में राहत दिलाने में मदद करता है, इसलिए अनन्नास खाने से Period Pain को दूर करने में भी मदद मिलती है|
  • एलोवेरा जूस में शहद मिलाकर पीने से भी पीरियड्स में होने वाला दर्द कम हो जाता है| इसके लिए केवल ताज़े एलोवेरा का चयन करे|
  • इस टाइम में सिर्फ ढीले कपड़ो का चुनाव किया जाना चाहिए| क्योकि टाइट कपड़े पहनने से पेट पर दबाव पड़ेगा और आपकी तकलीफ और बढ़ेगी|
  • दर्द से राहत पाने के लिए गर्म पानी से नहाना भी अच्छा विकल्प है इसके लिए अपने पेट और पीठ पर पानी डाले, इससे फ्लो सही होगा और दर्द से छुटकारा मिलेगा|
  • रतालू में ऐन्टीस्पैज़्माडिक गुण पाये जाते है जो आपको दर्द सहन करने लायक बना देते है| इसलिए रतालू से मासिक धर्म में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
तो आज आपने जाना Home Remedies for Menstrual Pain जिसकी मदद से आप महीनो के तकलीफदायक दिनों को भी अच्छा बना सकती है| अब आपको जब भी माहवारी में दर्द की परेशानी हो ऊपर दिए गए उपायो को ट्राई जरूर कीजियेगा|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to