हेयर ग्रोथ टिप्स - बालो को लम्बा बनाने के प्रभावी उपाय

हेयर ग्रोथ टिप्स - बालो को लम्बा बनाने के प्रभावी उपाय

लम्बे बालो का फैशन कभी नहीं जाता| पहले की तरह आजकल की लड़कियों को भी लम्बे बाल रखना पसंद आ रहे है| औए ऐसा हो भी क्यु ना लम्बे, घने बाल नारी की सुंदरता में चार चांद जो लगा देते हैं। छोटे बालो के एवज लम्बे बाल रखने के कई फायदे है जैसे लम्बे बाल वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लीबाज पर जमते है|

लम्बे बालो से तरह तरह के स्टाइल्स करके आप जब चाहे नया लुक पा सकते है| आप चाहे तो किसी दिन इसे खुला भी छोड़ सकते है| इसके विपरीत छोटे बालो में आपको रोज एक ही तरह के स्टाइल में बहुत दिनों तक रहना पड़ता है|

लम्बे बालो रखने के फायदे तो बहुत है लेकिन आजकल की बिज़ी लाइफस्‍टाइल में लम्बे बाल पाना तो जैसे एक सपना ही रह गया है| क्योकि यदि आपको अपने बालों की ग्रोथ को बढाना है तो आपको नियमित रूप से उसकी देखभाल करनी पडे़गी। इसके अलावा आपका सही तरह का खान पान भी इसके लिए बेहद जरुरी है| इतने बिजी वक्त में यह सब करना सबके बस की बात नहीं|

लेकिन आपको यह बात समझना होगी की बाल प्रोटीन से बने होते हैं। बालों को लंबा करने के लिए उसे पोषण मिलना जरुरी है। आपके बालो की जड़ जितनी मजबूत होगी आपके बाल उतनी ही तेजी से बढ़ेंगे। इस लेख में हम आपको Hair Growth Tips in Hindi बता रहे है, जिसकी मदद से आप लम्बे बाल पाने की चाहत को पूरा कर सकती है।
 

Hair Growth Tips in Hindi: बालो को तेजी से बढ़ाये

 

Hair Growth Tips in Hindi

 

बालो की देखबाल

अगर आप लम्बे बाल चाहती है तो सबसे पहले आपको अपने बालो की देखबाल करना सीखना पड़ेगा, ताकि आपके बाल टूटे और झड़े नहीं|
  • कुछ लोगो को खुले बाल रखना पसंद होते है, जिसके चलते वो रात को सोते वक्त भी बालो को बांधना जरुरी नहीं समझते और ऐसे ही सो जाते है, जिसके चलते बाल बीचमे से टूट जाते है| इसलिए जब भी सोने के लिये जाएं बाल बांध कर सोएं|
  • सूरज की तेज धूप से भी बालों को बचाना बेहद जरुरी है। इसलिए जब कभी भी कड़ी धूप में जाएं तो पहले बालों को स्‍कार्फ से धक ले|
  • बालो की देखबाल की तरह बालो की सफाई भी जरुरी है| इसलिए हफ्ते में दो बार बालो को शैम्पू के मदद से धोये| बाल धोने के लिए सिर्फ माइल्‍ड शैंपू का इस्तेमाल करे|

संतुलित आहार ले

क्या आप जानते है की हमारे बाल केरातिन से बनते है, जो की प्रोटीन का एक प्रकार है| तो आप समझ सकते है की आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से बालो को भी लंबे होने में मदद मिलेगी| इसलिए Long Hair Growth Tips in Hindi के अनुसार अपने बालो को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए| इसके लिए अपनी डाईट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स को शामिल करें| बालो के लिए कुछ आहार बेहद अच्छे है जैसे हरी सब्‍जियां, ताजे फल, नारियल, बादाम, अखरोट, मछली, योगर्ट, अंडा आदि|

तेल की मालिश है जरुरी

यदि आपको बाल बढाना है तो उसमें तेल लगाना जरुरी है| बालों में तेल लगाने से सिर को पोषण मिलता है और बाल बढ़ते है| अगर आपको तेल लगाना पसंद नहीं है तो जरुरी नहीं है की आप रोज तेल लगाइये| इसके लिए हफ्ते में दो बार जिस दिन आप बाल धोने वाली है तो सुबह बाल धोने से पहले 2 घंटे के लिये तेल लगा रहने दें।

बालो के लिए नारियल का तेल और बादाम का तेल दोनों ही अच्छे होते है| लेकिन जब भी तेल से सिर की मालिश करे तेल को हल्का गर्म करले| इससे तेल माथे में अच्छे तरह से एब्सॉर्ब होगा और बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- क्यों झड़ते है आपके बाल – जानिये हेयर लॉस के प्रमुख कारण
 

एलोवेरा भी फायदेमंद

एलोवेरा के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा| यह ना केवल सुंदरता बढ़ाने बल्कि बालो की ग्रोथ बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है| एलोवेरा जेल लगाने से बाल बढ़ने लगते है और बालो का डैंड्रफ भी खत्म होता है| इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकाले और उसमे निम्बू का रस मिलाये| फिर इस मिश्रण को बालो पर लगा दे| आधे घंटे बालो पर रखने के बाद शैम्पू कर ले| इस प्रयोग को करने से बालों में चमक भी आती है|

अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. बालों के दोमुंहे हो जाने के कारण भी उनका बढ़ना रुक जाता है| बालों को बढ़ने के लिए हर दो महीने में एक बार ट्रिम जरुर करवाएं|
  2. बालो के बढ़ने के लिए सर में ब्लड सर्कुलेशन सही होना भी जरुरी है| इसलिए Fast Hair Growth के लिए दिन में 3-4 बार कंघी करे| और कंघी करते वक्त बालो में प्रेशर लगाइये|
  3. अगर आपको बालो को कर्ली या फिर स्ट्रेट करने के लिए हॉट आयरन का इस्तेमाल करती है तो ऐसा करना बंद करदे क्‍योंकि इससे बाल खराब हो जाते हैं।
  4. बालो के गिरने और ग्रोथ रुक जाने की एक बड़ी वजह तनाव भी है। इसलिए जितना हो सके तनाव लेने से बचे| तनाव को कम करने के लिए अच्छी नींद ले और ध्यान करे|
ऊपर आपने जाना Hair Growth Tips in Hindi. अगर आप ऊपर दिए गए तरीको को अपनाएंगे तो आपके बाल मजबूत और स्वस्थ बने रहेंगे|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

 
Subscribe to