Home Remedies for Period Bloating: मासिक धर्म के दौरान पेट का फूलना, जाने उपचार

Home Remedies for Period Bloating: मासिक धर्म के दौरान पेट का फूलना, जाने उपचार

महिलाओ को प्रतिमाह मासिक धर्म होना सामान्य बात होती है। इसमें कठिनाई तब आती है जब यह अपने साथ कई समस्याएं लेकर आती है। क्योंकि इसके आने पर कई लड़कियों को पेट में दर्द होने लगता है ।

कुछ लड़कियों को इसके आने के कुछ दिन पहले पेट फूलने की समस्या होने लगती है। दरहसल मासिक धर्म के दौरान कई सारे हार्मोनल चेंजेस होते है। एक प्रोजेस्‍ट्रॉन हार्मोन के कारण से पेट में ब्लोटिंग (पेट फूलना) होती है।

कई बार महिलाये इन दिनों ऐसे पदार्थों का भी सेवन कर लेती है जो उनकी मासिक धर्म कि समस्या को और बढ़ा देता है। इसलिए यह जानना भी आवश्यक होता है कि इन दिनों क्या चीजों का सेवन करना उचित है और किन चीजों का सेवन करना अनुचित है।

पेट का फूलना कम करने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते है। जानिये Home Remedies for Period Bloating कौन कौन से होते है जो आपके लिए इन दिनों फ़ायदेमंद हो सकते है।

Home Remedies for Period Bloating: पीरियड्स में पेट फूलने की समस्या से निजात पाए

get-rid-of-bloating-during-period

नियमित रूप से करे एक्‍सरसाइज

  • शोध के दौरान यह पाया गया है कि पीरियड्स में आपको एक्‍सरसाइज या योगा ज़रुर करनी चाहिये। ऐसा करने से पेट में सूजन नही होती है।
  • लड़कियों जो आरामदायक जिंदगी जीती हैं, उनका पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है।
  • इसके अतिरिक्त पसीना बहाने से कब्‍ज की समस्या भी नहीं होती है।

अदरक का उपयोग करे

  • अदरक का प्रयोग करने से गैस और पेट फूलने की समस्या दूर हो जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि इसमें कई कार्यशील तत्व उपस्थित रहते हैं।
  • इसके सेवन के लिए 5 से 6 कटे हुए टुकड़े लें और इन्हें 1 कप उबलते पानी में उबाल लें।
  • इसके बाद इसे छान लें और थोड़ा ठंडा कर के धीरे धीरे पिए।
  • स्‍वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद और नींबू की कुछ बूंद भी मिला सकते है।

गैस बनाने वाले फूड का सेवन न करे

  • इन दिनों में आपको गैस वाले पदार्थ जैसे पत्‍तागोभी, बींस और ब्रॉक्ली का सेवन नही करना चाहिए।
  • इस प्रकार के पदार्थ शरीर में खाने को ठीक तरीके से पचा नही सकते है जिसके कारण पेट में गैस बनने लगती है।

न पिए कॉफी और शराब

  • पीरियड्स के समय शराब और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिये।
  • बता दे कि शराब पीने से ब्रेस्‍ट में सूजन आती है और कॉफी के सेवन से पेट गड़बड़ करता है और डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।

करे गर्म पानी का सेवन

  • गर्म पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते है।
  • मासिक धर्म के दौरान और पहले भी गर्म पानी पीना आपके लिये फ़ायदेमंद होता है।
  • इन दिनों आप जब भी पानी पिए तो ठंडे के स्थान पर गुनगुने पानी का सेवन करें इससे आपका पेट नहीं फूलेगा और मासिक धर्म भी खुल कर जाएगा।

इसके अतिरिक्त आप चाहे तो सौंफ का सेवन करे, पर्याप्त नींद ले और कुछ दवाइयों कि मदद भी ले सकती है।

Subscribe to