Precautions during Periods: मासिक धर्म के दौरान आजमाएं ये हाइजीन टिप्स

Precautions during Periods: मासिक धर्म के दौरान आजमाएं ये हाइजीन टिप्स

वैसे तो महिलाओ को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।लेकिन एक समस्या ऐसी है जिससे हर महिला जूझती रहती है। वह समस्या कोई और नहीं बल्कि हर महीने आने वाले मासिक धर्म है।

मासिक दर्द के दौरान महिलाओ को पेट, पैर और पीठ में दर्द रहता है और कई महिलाओ को इसके आने के कई दिन पहले से ही दर्द होना शुरू हो जाता है

मासिक दर्द होने पर जिन हिस्सों में दर्द होता है वहां पर कुछ निशान अपनी छाप भी छोड़ देते है। जो कि जल्दी जाते भी नहीं है। आपको बता दे कि इस तरह के निशान अच्छे नही होते है।

कभी कभी इनका बुरा प्रभाव भी पड़ता है, इन निशानों के कारण कभी कभी उस स्थान पर खुजली होने लगती है और धीरे धीरे वह घाव के रूप में भी परिवर्तित हो जाते है। जिससे आपको परेशानी हो सकती है। जानते है Precautions during Periods क्या होते है जो आपको इन दिनों में होने वाली समस्यायों को दूर रखने में मदद कर सकते है।

Precautions during Periods - पीरियड्स के दौरान बरतें ये सावधानियां

Hygiene-Tips-for-Menstruation

पैड को बदलते रहे

  • मासिक धर्म के समय में अपने पैड और कपड़ों को लेकर हमेशा जागरूक रहे।
  • पैड को प्रत्येक 6 घंटों में बदलना चाहिए।
  • इन दिनों कपड़े भी साफ़ सुथरे ही पहनना चाहिए।

सफाई का विशेष ध्यान दे

  • इन दिनों में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • सफाई नही रखने से रैशेज कि समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • वाशरूम से आने के बाद अपने हाथ और पैरों को ज़रुर साफ करे।
  • इन दिनों यदि संभव है तो आप दिन में दो बार भी नहा सकती है।
  • सफाई रहने से इन्फेक्शन होने कि सम्भावना कम हो जाती है।

एंटीसेप्टिक का उपयोग करे

  • एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल हर समय अच्छा होता है। परंतु इन दिनों इसका विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए।
  • आप अपने पैड को बदलते समय भी एंटीसेप्टिक का उपयोग कर सकते है जिससे उत्पन्न हुए कीटाणु नष्ट हो जायेंगे और इन्फेक्शन का खतरा कम हो जायेगा।

पाउडर का उपयोग करे

  • मासिक धर्म के दौरान आप जब भी नहाने जाये या पैड को बदलती है तो उनपर पाउडर का उपयोग करे। ऐसा करने से कोई समस्या नही होगी।
  • आप चाहे तो बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकती है और इस तेल का उपयोग आप उन स्थानों पर भी कर सकती है जहा दर्द कि वजह से निशान पड़ गए है।

पीरियड के समय ज्यादा व्यायाम न करे

Subscribe to