ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपचार

ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपचार

प्रेगनेंसी के बाद या फिर वजन कम करने के बाद त्वचा में ढीलापन आ जाता है| गर्भावस्था के दौरान महिलाओ का वजन बहुत अधिक बड़ जाता है| इस वजह से यह समस्या आती है| इसके अतरिक्त यदि कोई भी व्यक्ति जिम जाकर वजन कम करता है| तो चर्बी तो कम हो जाती है लेकिन ऊपर की त्वचा ढीली ही रह जाती है|

जांघो और पेट के आसपास की ढीली त्वचा देखने में बिलकुल भीं अच्छी नहीं लगती है| लूज़ स्किन न केवल आपके शरीर का शेप बिगाड़ती है, बल्कि इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम होने का खतरा भी बना रहता है। यदि आप अपना वजन धीरे धीरे कम करते है तो आपकी त्वचा के ढीले होने की संभावना कम जाती है|

लेकिन यदि आपकी त्वचा पहले से ही ढीली हो भी चुकी है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| कुछ घरेलु तरीको और व्यायाम को अपनाकर ढीली त्वचा की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है| तो आइये जाने Home Remedies for Skin Tightening, ऐसे उपाय जिससे आप अपनी त्‍वचा का खोया हुआ लचीलापन और कसाव वापस ला सकते है|
 

Home Remedies for Skin Tightening: कसावट लाने के घरेलु उपाय

 

Home Remedies for Skin Tightening

 

प्रोटीन युक्त आहार का सेवन

प्रोटीन के सेवन से त्वचा में लचीलापन आता है| इसलिए खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखे, यदि आप वेजिटेरियन है, तो दाल, मटर, बींस, नट्स, पनीर जैसे आहार को अपने खाने में शामिल करे, और यदि आप नॉन वेजिटेरियन है, तो अंडा, मछली, चिकेन आदि आहार का सेवन करे। ऐसा करने से ना केवल त्वचा में लचीलापन आता है, बल्कि शरीर की चर्बी भी घटती है| इसके सेवन से मसल्स को दोबारा बनने में मदद भी मिलती है।  

खूब सारा पानी पिए

त्वचा में कसावट बने रहने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना जरुरी है| इसलिए कभी भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने दे, रोजाना एक से दो लीटर पानी जरूर पिए। इससे आपके शरीर की बढ़ती चर्बी कम होती है| सिर्फ यही नही अगर आपकी त्वचा रूखी या फिर बेजान हो रही है, या फिर त्वचा पर झुर्रिया पड़ने लगी है तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पिने की जरुरत है| इससे त्वचा में कसाव और चमक दोनों आएगी|  

फल और हरी सब्जियां भी जरुरी

अपनी त्वचा की देखबाल तो हर कोई चाहता है| लेकिन कोई यह नहीं जानता की कौन से फलो और सब्जियों का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद है|तो हम आपको बताना चाहते है की सारे फल और सब्जिया त्वचा के लिए फायदेमंद होती है| लेकिन यदि आप ज्यादा लाभ पाना चाहते है तो विटामिन सी से भरपूर सब्जियों का सेवन करे| इससे आपकी त्वचा टाइट बनने लगती है| इसके अलावा पालक, हरे मटर आदि हरी सब्जियों का सेवन भी बहुत लाभकारी साबित होता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए धूप से झुलसी त्वचा (सनबर्न) को ठीक करने के घरेलु उपचार
 

बादाम तेल से मालिश

बादाम का तेल त्वचा को टाइट करने के साथ साथ स्ट्रेच मार्क से भी छुटकारा दिलाता है। रोजाना बादाम के तेल से मालिश करने से स्किन में नमी बनी रहती है। इसके तेल से पुरे शरीर में मलिश करने से रक्त का संचार होता है और बढ़ती चर्बी कम होने लग जाती है| तो Natural Skin Tightening के लिए आज से ही इसका इस्तेमाल करना शुरू करे, और खुद में फरक महसूस करे।  

सूखे मेवे खाए

त्वचा में लचीलापन लाने के लिए अपने आहार में विटामिन ए, सी, ई और के जरूर शामिल करे। ऐसा करने से त्वचा के अंदर कोलाजेन बनने की प्रक्रिया शुरू होने लगती है और त्वचा में लचीलापन आता है। दरहसल मेवे में ज़िंक और सिलियम मौजूद होता है, इसलिए इसके सेवन से त्वचा में कसावट आती है|  

योग और व्यायाम करें

त्वचा में कसाव लाने के वैसे तो कई तरीके है, लेकिन योग और व्यायाम सबसे बेहतर विकल्प है| व्यायाम या फिर योग करने से हमारे पुरे शरीर का व्यायाम होता है, जिससे रक्त का संचार बेहतर होता है| नतीजन शरीर की त्वचा में कसाव आने लगता है|  

ढीली त्वचा में कसाव लाने के अन्य उपाय:

  1. रोजाना सुबह उठकर योग और व्यायाम करे।
  2. अगर चर्बी अधिक होतो डॉक्टर की सलाह भी एक बार जरूर लेलें।
  3. अपने खाने में हरी सब्जियों और पौष्टिक आहार का सेवन करे।
  4. रोजाना साइकिलिंग करने से भी फायदा मिलता है|
  5. अधिक से अधिक मात्रा में पानी और फलो का जूस पिए|
  6. अपनी ढीली त्वचा पर मसाज और स्क्रब करने से फायदा मिलता है|
  7. नाश्ते में या खाने में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करे।
  8. जितना हो सके गरम पानी से कम नहाये।
  9. गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से भी शरीर की बढ़ती चर्बी कम होती है।
  10. पेट की मसल्‍स को टाइट बनाने के लिये आपको क्रंच करने चाहिये।
  11. यदि चेहरे की त्वचा में कसाव चाहते है तो एलोवेरा की पत्‍तियों से जैल निकालें और फिर उसे चेहरे तथा गरदन पर 20 मिनट के लिए लगाये। फिर हल्‍के गरम पानी से धो ले|
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Skin Tightening. यदि आप भी ढीली त्वचा से परेशान है| तो ऊपर दिए गए उपायो को जरूर अपनाइये और रहिये फिट|
Subscribe to