मधुमेह और कैंसर में लाभप्रद है भिन्डी, जाने और भी फायदे

मधुमेह और कैंसर में लाभप्रद है भिन्डी, जाने और भी फायदे

शायद ही कोई होगा जो भिन्डी को पसंद नहीं करता होगा| बच्चो से लेकर बड़ो तक यह सब्जी लबभग सभी को पसंद आती है| इसके कई और नाम जैसे लेडी फिंगर और ओकरा के नाम से भी जाना जाता है| भिन्डी को कई प्रकार की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे सब्जी, रायता, कड़ी, सलाद और सूप आदि। क्या आप जानते है भिन्डी का सेवन शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही लाभकारी है|

इस हरी सब्जी में कई पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन, लोहा, मैग्नीशियम, एंटी ऑक्ससीडेंट, फ़ास्फ़रोस, मिनरल्स आदि मौजूद होते है| आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन भिन्डी आपके हृदय के लिए भी लाभकारी है| दरहसल भिन्डी में मौजूद पोटैशियम और धुलनशील फाइबर रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने में असरदार होता है। भिन्डी का सेवन हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करता है। इसलिए जिसे भी कोलेस्ट्रोल की समस्या है उसे अपने खाने में भिन्डी का सेवन जरूर करना चाहिए|

कुछ लोगो को भिन्डी के अंदर का चिकना पदार्थ पसंद नहीं आता है| लेकिन हम आपको बतादे की वही चिकना पदार्थ कई प्रकार के रोगो को ठीक करने में मदद करता है| आज हम आपको Lady Finger Benefits in Hindi बता रहे है| ताकि यदि आप भिन्डी का सेवन नहीं भी करते है| तो इन फायदों को जानने के बाद आप इन सब्जियों का सेवन जरूर करेंगे|
 

Lady Finger Benefits in Hindi: जाने भिन्डी के स्वास्थ्य लाभ

 

Lady Finger Benefits in Hindi

 

मधुमेह से बचाये

मधुमेह की समस्या को दूर करने के लिए भिन्डी बहुत फायदेमंद होती है, इसमें मौजूद फाइबर और यूनोनाल तत्व रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है| इसलिये इसका सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए काफी असरदार होता है|  

कैंसर में फायदेमंद

भिन्डी कई प्रकार की बड़ी परेशानियों से लड़ने में भी हमारी मदद करती है| आपको जानकर शायद यकीं ना हो लेकिन भिन्डी का सेवन कैंसर में भी लाभप्रद है| दरहसल भिन्डी में मौजूद तत्व आंतो में होने वाले कोलोन कैंसर को बढ़ने से रोकते है। इसके सेवन से आंतो की काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।  

नेत्रों की ज्योति बढ़ाये

भिन्डी कई महत्वपूर्ण तत्व जैसे की विटामिन ए, बीटा केरोटिन, और एंटी एंटीऑक्सीडेंट आदि से भरपूर होती है| इसका सेवन हमारे आँखों की रोशनी को बढ़ाने में लाभकारी होता है। सिर्फ यही नहीं भिन्डी मोतियाबिंद होने के लक्षणों से भी बचाती है। इसका सेवन आपको आँखों से सम्भंदित कई समस्याओ से बचाता है|  

मोटापा कम करे

भिन्डी का सेवन आपके शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने में भी लाभकारी होता है| इसमें मौजूद फाइबर आपके वजन को बढ़ने नहीं देता है| भिन्डी में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है| कई बार शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाने पर ज़्यादा खाने का मन करता है| भिन्डी में मौजूद विटामिन्स इस कमी को दूर कर अनावश्यक भूख को मिटाते है| इसलिए Weight Loss के लिए इसका सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है।  

रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत बनाये

भिन्डी शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में भी सहायक होती है| इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनता है, और कई बीमारियो से बचने में भी मदद करता है|  

बालो के लिए फायदेमंद

भिन्डी बालो के लिए भी उतनी ही लाभकारी है, जितनी शरीर के लिए है। इसके लिए भिन्डी के टुकड़ो में पानी और निम्बू मिलाकर उबाल ले और बालो में कुछ समय तक लगे रहने दे, ऐसा करने से आपके बाल काले, घने, सिल्की और डैंड्रफ मुक्त हो जायेंगे। अगर आपके बालो में जुएं भी है, तो वो भी इसके इस्तेमाल से खतम हो जाएगी।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए अनानास (पाइनएप्पल) के अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक लाभ
 

त्वचा को रखे स्वस्थ

भिन्डी में मौजूद विटामिन ए एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के काले पन, फोड़े, फुंसिया, दाग, धब्बो या फिर झुर्रियों को ठीक करने में बेहद फायदेमंद होता है, इसके लिए आप 5 से 6 भिन्डी लेकर उसमे थोड़ा पानी मिलाकर लेप बना ले, अब इसे कुछ समय तक चेहरे पर ही लगे रहने दे, सूखने के बाद धो ले| आप खुद फर्क महसूस करने लगेंगे|  

Okra Health Benefits in Hindi: भिन्डी से होने वाले अन्य लाभ

  1. भिन्डी गैस्टिक और अल्सर की समस्या में फायदेमंद है|
  2. भिन्डी का काढ़ा ल्यूकोरिया में फायदेमंद होता हैं ।
  3. भिन्डी खाने से मोटापा भी नियंत्रित रहता है।
  4. भिन्डी के बीज का भी सेवन भी लाभकारी है|
  5. इससे कोलेस्टेरोल को कम करने में मदद करती है।
  6. भिन्डी का सेवन गर्मी से बचाता है।
  7. पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में भिंडी काफी असरदार होती है।
  8. भिन्डी का सेवन वजन को भी कम करता है।
  9. गर्भावस्था के दौरान भिन्डी का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है|
  10. भिन्डी खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
  11. इससे पोलियो, जुखाम और बुखार में भी आराम मिलता है।
  12. भिन्डी में मौजूद आयरन तत्व आपको अनीमिया से बचाकर रखते है।
  13. इससे कभी भी कब्ज की शिकायत नहीं होती है और शारारिक कमजोरी दूर होती है|
  14. Lady Finger for Diabetes भी है| इसका सेवन मधुमेह रोगियों की ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।
  15. भिन्डी विटामिन का एक अच्छा स्त्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं
  16. भिन्डी का सेवन त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता हैं। यह मुँहासे, सोरायसिस और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से निजाद दिलाने में मदद करता हैं।
ऊपर आपने जाना Lady Finger Benefits in Hindi. यदि आप भी अपने शरीर को कई प्रकार की बीमारियो से बचाना चाहते है तो अपने आहार में भिन्डी को जरूर शामिल करे|
Subscribe to